विज्ञापन

नवरात्रि व्रत की तैयारी: कुट्टू का आटा, साबूदाना और समा के चावल, Amazon से घर बैठे मंगवाएं ये जरूरी चीजें

नवरात्रि के व्रत के दौरान सबसे ज्‍यादा समस्‍या आती है इस बार क्‍या खाया जाए. नौ दिन रखे जाने वाले इस व्रत के दौरान कूट्टू का आटा, साबूदाना और समा के चावल सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाते हैं.

नवरात्रि व्रत की तैयारी: कुट्टू का आटा, साबूदाना और समा के चावल, Amazon से घर बैठे मंगवाएं ये जरूरी चीजें
नवरात्रि के व्रत में अपने खानपान का रखें ध्‍यान. फोटो: AI

शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान भक्त नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं. इस दौरान खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. आम दिनों में खाए जाने वाले कई खाद्य पदार्थ इन दिनों नहीं खाए जाते, जबकि फल, दूध और कुछ खास अनाजों का सेवन किया जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि 11 से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक रहेंगे. अगर आप भी नौ दिनों तक व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी किचन में कुछ स्‍पेशल आइटम जरूर शामिल करें.

कूट्टू का आटा, साबूदाना, समा के चावल, व्रत की नमकीन आदि कुछ ऐसी चीजें जो अकसर व्रत में आसानी से खा सकते हैं. लेकिन इसके लिए लास्‍ट मूमेंट पर मार्केट भागने की बजाए, समय रहते इन्‍हें मंगवाना सही होता है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए हमेशा की तरह टॉप ब्रांड के ऐसे आइटम लेकर आया है, जिन्‍हें व्रत में आसानी से खाया जा सकता है. पर सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें | डेकोरेशन के साथ डाइनिंग टेबल से भी नहीं हटेगी किसी की नजर, बस घर ले आएं 6000 रुपये में आने वाले ये Dinner Set

हल्‍का भोजन रहेगा सबसे बेस्‍ट 

नवरात्रि के दौरान आमतौर पर हल्का और सात्विक भोजन करने की परंपरा है. सबसे आसान और पौष्टिक विकल्प ताजे फल हैं. केला, सेब, पपीता, संतरा, अनार जैसे फल शरीर को ऊर्जा देने के साथ पानी की जरूरत भी पूरी करने में मदद करते हैं.

दूध से बने खाद्य पदार्थ हैं जरूरी

व्रत में दूध, दही, पनीर और घी का सेवन भी किया जाता है. दूध या दही से बनी चीजें पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकती हैं. हालांकि, जिन लोगों को डेयरी उत्पादों से परेशानी होती है, उन्हें इनसे बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें | Navratri Makeup: गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए परफेक्ट हैं ये मैट, शिमर और ग्लिटर आईशैडो पैलेट्स, देखें फीचर्स

ये हैं व्रत स्‍पेशल फूड

इसके अलावा कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और सामक के चावल व्रत के दौरान खाए जाने वाले प्रमुख खाद्य पदार्थ हैं. इनसे रोटी, चीला, खिचड़ी या दूसरे फलाहारी व्यंजन बनाए जा सकते हैं. साबूदाना भी नवरात्रि में काफी लोकप्रिय है. इससे खिचड़ी, खीर और वड़ा बनाया जाता है.

आलू और शकरकंद भी व्रत की थाली का हिस्सा होते हैं. साथ ही बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश जैसे मेवे और ड्राई फ्रूट्स कम मात्रा में लेकर ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है. नमक की बात करें तो व्रत में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक इस्तेमाल करने की परंपरा है.

यह भी पढ़ें | Navratri Special food: पूड़ी बनाएं या पकौड़े, कुट्टू के आटे की ये डिशेज हैं यम्‍मी, आज ही करें ऑर्डर

इन चीजों का सेवन है वर्जित

  • नवरात्रि के व्रत में प्याज, लहसुन, गेहूं, चावल, दाल और सामान्य अनाज का सेवन नहीं किया जाता 
  • मांसाहारी भोजन, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी रखना भी व्रत के नियमों में शामिल है
  • इसके अलावा बहुत ज्यादा तला-भुना, पैकेट या अत्यधिक प्रोसेस्ड खाना खाने से भी बचना चाहिए

नवरात्रि का व्रत केवल भोजन से जुड़ा नहीं माना जाता. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान मन और व्यवहार में भी संयम रखने की कोशिश की जाती है. भक्त मां दुर्गा का ध्यान करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दुर्गा सप्तशती या अन्य धार्मिक पाठ करते हैं. व्रत के दौरान क्रोध, झूठ और नकारात्मक विचारों से बचने तथा ब्रह्मचर्य का पालन करने की बात कही गई है.

ये हैं नवरात्रि स्‍पेशल फूड

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: