शॉपिंग जाने को लेकर अकसर हम एक्साइटेड तो नजर आते हैं, लेकिन गर्मी में हम घर से बाहर निकलते ही आंखों पर चिलचिलाती धूप पड़ने लगती है, तो मन कहता है कि घर पर ही रहना बेस्ट है. वैसे ही गर्मी में स्टाइलिश दिखना थोड़ा मुश्किल होता है ऐसे में धूप से बचने के बारे में अगर न सोचा जाए, तो और मुश्किल होने लगती है. इस लिहाज से सनग्लासेज की बात ही अलग होती है, ये हमारे बाकी सामान से कहीं ज्यादा काम आते हैं. एक सादी सी सफेद शर्ट पर भी बढ़िया सनग्लास लगा लो तो लुक एकदम स्मार्ट दिखने लगता है. वीकेंड कपड़ों में भी एक स्टाइल आ जाता है, और जब सुबह तैयार होने का बिल्कुल टाइम न हो, तो यह तुरंत हमारे पूरे लुक को बदल देते हैं. यही कारण है कि अब मार्केट में कई तरह की शेप के सनग्लासेज आने लगे हैं. पतला एविएटर सनग्लास आपको सिंपल और विंटेज लुक देता है, वहीं बड़े शीशों वाले चश्मे एकदम हीरो वाली फील देने का काम करते हैं.
यही वजह है कि Myntra Big Fashion Festival Sale सबको पसंद आ रही है, यहां पर सनग्लास की दमदार वैरायटी रखी गई है, खासकर तब जब आप ब्रांडेड सनग्लास ढूंढ रहे हों, तो ये सेल आपका दिल जीत लेगी. इस सेल में Tom Ford के शानदार सनग्लास खासतौर पर छाए हुए हैं. इनमें सूरज की किरणों यानी UV से बचाने वाले ग्लास और ऐसे फ्रेम दिए गए हैं, जो हमेशा फैशन में इन रहते हैं.
यह भी पढ़ें | स्टाइल और सुरक्षा का परफेक्ट कॉम्बो हैं ये Sunglasses, धूप से बचाव के साथ चेहरे पर लगाए चार चांद
| प्रोडक्ट | शेप | कीमत |
| Tom Ford FT1173 Black Sunglasses | Aviator | ₹13440 |
| Tom Ford FT1087 Sunglasses | Square | ₹13475 |
| Tom Ford FT0907 Sunglasses | Rectangle | ₹37399 |
| Tom Ford FT1155 Sunglasses | Oversized | ₹43774 |
| Tom Ford FT1173 Gold-Toned Sunglasses | Aviator | ₹13440 |
स्मार्ट और बढ़िया लुक के लिए बेस्ट हैं Tom Ford के ये सनग्लासेस
1. Tom Ford FT1173 Black Aviator Sunglasses
एविएटर चश्मों का फैशन कभी पुराना नहीं होता, और Tom Ford का यह सनग्लास इसी बात को दिखाता है. इसमें ब्लैक कलर का मेटल वाला मजबूत फ्रेम और ग्रे रंग के यूवी-प्रोटेक्टेड ग्लास दिए गए हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं. यह डिजाइन ओवल यानी लंबे-राउंड फेस पर बहुत जंचता है. इसे आप नॉर्मल शर्ट, टी-शर्ट या फिर ऑफिस लुक के साथ कैरी कर सकते हैं. इसका मेटल फ्रेम बहुत ज्यादा भारी नहीं लगता और इसका सिंपल कलर हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाता है. Tom Ford इसके साथ एक साल की कंपनी वारंटी भी दे रहा है.
2. Tom Ford FT1087 Square Sunglasses
जिन्हें थोड़े चौकोर और मजबूत फ्रेम पसंद हैं, उनके लिए यह सनग्लास बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. इसका गनमेटल कलर का फुल फ्रेम और ग्रे ग्लास ऐसा कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जो किसी भी तरह के प्रिंटेड आउटफिट या डार्क ड्रेस पर बहुत हैवी नहीं लगता. प्लास्टिक से बना होने के कारण यह काफी मजबूत दिखता है, और इसके 54mm चौड़े ग्लास बिना ज्यादा बड़े लगे चेहरे पर बहुत बढ़िया लगते हैं. ओवल चेहरे पर यह डिजाइन बहुत सुंदर लगता है.
3. Tom Ford FT0907 Rectangle Sunglasses
ब्राउन कलर के चश्मे ब्लैक फ्रेम के मुकाबले थोड़े ज्यादा लाइट और क्लासी लगते हैं, और इस मॉडल में फ्रेम से लेकर शीशों तक यही ब्राउन कलर दिया गया है. इस चौकोर यानी रेक्टेंगल फ्रेम को बनाने में मजबूत प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है और इसमें ब्राउन रंग के यूवी ग्लास लगे हुए हैं. गोल चेहरे वालों के लिए रेक्टेंगल फ्रेम बहुत सही रहते हैं, क्योंकि इनके सीधे किनारे चेहरे को बढ़िया शेप देते हैं. अगर आप ब्राउन या लाइट कलर के आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, तो यह सनग्लास उन पर बहुत जंचने वाला है.
4. Tom Ford FT1155 Oversized Sunglasses
कई बार हमें सादगी नहीं, बल्कि थोड़ा अलग और हीरो जैसा लुक चाहिए होता है. Tom Ford का यह बड़ा सनग्लास चौड़े ब्राउन ग्लास और ब्लैक फ्रेम के साथ वही शानदार लुक देने वाला है. इसके 60mm के बड़े ग्लास आपके कपड़ों का स्पेश्ल हिस्सा बन जाते हैं. यह शेप राउंड फेस पर बहुत खिलती है और लूज शर्ट, कोट या ब्लैक-व्हाइट आउटफिट के साथ बहुत ही कमाल की लगती है. UV-प्रोटेक्टेड ग्लास आंखों को बचाते हैं, और इसका मजबूत फ्रेम इसे देखने में बहुत प्रीमियम फील कराता है.
5. Tom Ford FT1173 Gold-Toned Aviator Sunglasses
इसी मॉडल का यह है दूसरा स्टाइल. ब्राउन कलर के ग्लास और गोल्डन मेटल का फ्रेम हर किसी का ध्यान खींच लेता है. इसका लुक ब्लैक सनग्लास से थोड़ा ज्यादा फ्रेश लगता है. यह एविएटर शेप में ही आता है, इसलिए गोल्डन कलर के बावजूद इसे डेली पहना जा सकता है. इसके ब्राउन यूवी ग्लास क्रीम, बादामी और ओलिव ग्रीन कलर के कपड़ों पर बहुत जमते हैं. इसका मेटल फ्रेम बहुत ही बारीक है.
यह भी पढ़ें | न होगा दर्द, न करना पड़ेगा समझौता: चश्मा पहनने वालों के लिए ये हैं 5 बेस्ट हेडफोन और ईयरबड
Tom Ford के सनग्लास ऐसे नहीं हैं, जो कपड़ों के बीच छुप जाएं, ये आपके पूरे लुक को शाइन देते हैं. एविएटर से लेकर बड़े और फैशनेबल फ्रेम तक, ये चश्मे आपको रोज के स्टाइल को बेहतर बनाने का मौका देते हैं. Myntra Sale में आप अपने चेहरे के हिसाब से सही फ्रेम और यूवी प्रोटेक्शन देखकर अपनी पसंद का सनग्लास चुन सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील