त्योहारों के दौरान आपने स्टाइलिश आउटफिट पहन लिए हैं, घर डेकोरेट भी कर चुके हैं, गेस्ट के लिए एक से बढ़कर एक मिठाइयां भी ले आए हैं, लेकिन सच बताइए, असली मजा तो अपनों के साथ बैठकर बढ़िया खाना खाने में ही आता है न. इन दिनों घर की खाने की टेबल ही जश्न की सबसे स्पेशल जगह बन जाती है. अगर आप भी परिवार के साथ बिताए इन पलों को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक बढ़िया डिनर सेट खरीदना आपके लिए बहुत सही फैसला हो सकता है.
अच्छा डिनर सेट घर के सिंपल खाने को भी खास बना देता है. पूरे डिनर सेट में सर्व करने के लिए कई सारे बर्तन मिल जाते हैं, जो रोज के खाने से लेकर स्पेशल इवेंट तक सब जगह काम आते हैं. फैमिली फंक्शन के लिए ऐसे बर्तन चाहिए, जो दिखने में स्टाइलिश हों और जिन्हें इस्तेमाल करना भी आसान हो. उनमें गर्म खाना आराम से रखा जा सके, उन्हें धोना आसान हो और वे किचन में आसानी से एडजेस्ट भी हो जाएं, वो भी बिना ज्यादा जगह लिए. अगर आप भी चाहते हैं, ऐसा ही डिनर सेट लेना, तो Amazon आपको मौका दे रहा है मात्र 6000 रुपये में स्टाइलिश डिनर सेट लेने का.
यह भी पढ़ें | कड़ाही से लेकर तड़का पैन तक, Amazon Early Deals के इन बर्तनों से फेस्टिव सीजन में किचन का काम हो जाएगा आसान
यह भी पढ़ें | गूंथा हुआ आटा अब फ्रिज में रखने पर भी नहीं होगा कड़क, ताजगी बनाए रखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 एयरटाइट कंटेनर्स
ये है 6,000 रुपये में आने वाले टॉप 5 बेहतरीन डिनर सेट
1. Larah by Borosil 35 Pieces Green Leaves Opalware Dinner Set
छह लोगों की फैमिली के लिए 35 पीस का यह ओपलवेयर डिनर सेट एकदम सही है. इसमें बड़ी प्लेटें, छोटी प्लेटें, कटोरियां, चम्मच और ढक्कन वाले परोसने के बाउल भी मिलते हैं. इस पर बना हरी पत्तियों का डिजाइन खाने की टेबल को खूबसूरती देता है. यह ओपल ग्लास बोन-ऐश फ्री है और डेली यूज करने के लिए ही बना है. यह काफी हल्का है और इसे एक के ऊपर एक आसानी से रखा जा सकता है.
खासियतें:
- इस सेट में 35 पीस शामिल हैं
- ये बोन-ऐश फ्री डिनर सेट है
- इसे मजबूत ओपल ग्लास से बनाया गया है
- इस पर खरोंच और दाग-धब्बे नहीं पड़ते
2. CELLO Tropical Lagoon Dazzle Series Opalware Dinner Set
18 पीस के इस डिनर सेट में बड़ी प्लेटें, छोटी प्लेटें और सब्जी की कटोरियां मिलती हैं. इसका व्हाइट ट्रॉपिकल लगून डिजाइन मेज को शाइनी बनाए रखता है. इसका ओपल ग्लास बोन-ऐश और लेड फ्री है. इसमें स्पेशल शाइन मिलती है और इसमें गर्म व ठंडा दोनों तरह का खाना सर्व कर सकते हैं.
खासियतें:
- ये बोन-ऐश और लेड फ्री ओपल ग्लास से बना है
- ये जर्मन ग्लास तकनीक से लैस है
- इसे माइक्रोवेव और डिशवॉशर में इस्तेमाल कर सकते हैं
- इसकी सुपर व्हाइट ग्लोसी फिनिश काफी स्टाइलिश लगती है
3. Castleite Piccolo 40 Pieces Melamine Dinner Set
40 पीस का यह मेलामाइन डिनर सेट रोजिन क्रीम फिनिश के साथ आता है. यह डाइनिंग टेबल को एक नया और मॉर्डन लुक देता है. इसका मेलामाइन मटेरियल टूटने, चटकने और खरोंच से बचने के लिए बनाया गया है.
खासियतें:
- इस पर दाग नहीं लगते
- इसे डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है
- ये 40 पीस का बड़ा डिनर सेट है
- ये काफी लाइटवेट है
4. The Earth Store Handcrafted White Matte Brown Ceramic Dinner Set
21 पीस का यह सेरेमिक डिनर सेट डाइनिंग टेबल को एक विंटेज फील देता है. इसमें छह बड़ी प्लेटें, छह छोटी प्लेटें, छह सब्जी की कटोरियां और तीन स्नैक्स के कटोरे शामिल हैं. इसका व्हाइट और मैट ब्राउन कलर देखने में सिंपल पर बहुत ही कीमती लगता है. यह बेहतरीन सेरेमिक से बना है और रोज इस्तेमाल करने पर चटकता नहीं है.
खासियतें:
- यह छह लोगों के लिए बना 21 पीस का सेरेमिक सेट है
- व्हाइट और मैट ब्राउन कलर इसे हैंडक्राफ्टेड लुक देता है
- इसे माइक्रोवेव और डिशवॉशर में भी यूज कर सकते हैं
- गिफ्ट करने के लिए भी ये बेस्ट है
5. Amazon Brand – Solimo Ceramic 14-Piece Premium Dinner Set
इस सेट में 14 पीस शामिल हैं, जिसमें चार डिनर प्लेटें, चार छोटी प्लेटें, दो बड़े कटोरे और चार छोटी कटोरियां मिलती हैं. इस पर बनी गोल्डन फ्लावर की पट्टी इसे फेस्टिव फील देती है जो फैमिली डिनर पर बहुत जंचती हैं. इसका फूड-ग्रेड सेरेमिक रोज इस्तेमाल किया जा सकता है.
खासियतें:
- गोल्डन फ्लावर प्रिंट बेहद सुंदर लगता है
- 100% फूड-ग्रेड सेरेमिक से बना है
- इस डिनर सेट में स्टैकेबल स्पेस सेविंग डिजाइन है
- लाइटवेट होते हुए भी ड्यूरेबल है
फेस्टिवल पर फैमिली के साथ खाना सिर्फ पेट भरने की बात नहीं है. सही डिनर सेट खाने के पूरे एक्सपीरिएंस को स्पेशल बना देता है. अच्छा डिनर सेट दिखने में सुंदर होना चाहिए, डेली यूज आने वाला होना चाहिए और खाना परोसना आसान बनाने वाला होना चाहिए. Amazon पर मिलने वाले ये 5 सबसे बेस्ट डिनर सेट हैं, जिनमें लाइट ओपलवेयर, मजबूत मेलामाइन और क्लासिक सेरेमिक के ऑप्शन शामिल हैं. देर न करें आज ही इन्हें अपना बना लें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील