विज्ञापन

Navratri Makeup: गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए परफेक्ट हैं ये मैट, शिमर और ग्लिटर आईशैडो पैलेट्स, देखें फीचर्स

नवरात्रि पर अगर आप भी गरबा नाइट में जाने का प्‍लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए किफायती आईशैडो पैलेट्स लेकर आए है. मैट, शिमर और ग्लिटर वाले ये शेड्स दिन और रात दोनों जगह अप्‍लाई किए जा सकते हैं.

Navratri Makeup: गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए परफेक्ट हैं ये मैट, शिमर और ग्लिटर आईशैडो पैलेट्स, देखें फीचर्स
Eyeshadow Palettes हर किसी की हैं जरूरत. फोटो: AI

Navratri Makeup: नवरात्रि के नौ दिन खूब सजने-संवरने, ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने और ब्राईट कलर्स को ट्राई करने का मौका होते हैं. ऐसे में अपनी आंखों के मेकअप के साथ एक्‍सपेरिमेंट करने का इससे अच्छा अवसर आपको दोबारा नहीं मिलेगा. ब्राइट और निखरे हुए आईशैडो हमारे आउटफिट के साथ मिलकर आंखों को एक अलग ही उभार और खूबसूरती देते हैं. चाहे बात मैट फिनिश की हो, हल्की शाइन यानी शिमर की हो, या फिर पार्टी वाले ग्लिटर लुक की, सही आईशैडो पैलेट दिन के सिंपल फंक्शन से लेकर रात के डांडिया या गरबा तक हर तरह का लुक दे सकता है.

नवरात्रि के दौरान एक ऐसी आईशैडो पैलेट बहुत पसंद किया जाता है, जिसमें कई सारे कलर्स हों, क्योंकि हर दिन आपको अपने आउटफिट के अनुसार अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनाने और पहनने होते हैं. लाइट न्यूट्रल कलर्स के साथ रेड, ऑरेंज, ब्राउन कलर और पिंक शिमर शेड्स का मैच आंखों को एकदम परफेक्ट लुक देता है. अगर आप भी चाहती हैं, कि इस नवरात्रि आपका लुक सबसे अलग हो, तो Amazon आपके लिए मात्र 2000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप ब्रांड के आईशैडो पैलेट लेकर आया है.

यह भी पढ़ें | सिंपल कुर्ते या लहंगे को तुरंत बनाएं गरबा स्पेशल, ₹500 के बजट में खरीदें ये खूबसूरत बांधनी दुपट्टे

यह भी पढ़ें | गरबा नाइट में लहंगा चोली छोड़कर ट्राई करें क्रॉप टॉप और स्कर्ट, नवरात्रि डांडिया खेलने के लिए हैं रहेंगे बेस्ट

2000 रुपये में आने वाले ये हैं बेस्‍ट ब्राइट आईशैडो पैलेट

1. Colours Queen 51 Colours Eyeshadow Palette

इस आईशैडो पैलेट में बहुत सारे कलर्स दिए गए हैं, जिससे नवरात्रि में हर दिन अलग-अलग आई मेकअप किया जा सकता है. इसमें मैट और शिमर दोनों तरह की फिनिश का बढ़िया कॉम्‍बो मिलता है, जो दिन में लाइट मेकअप से लेकर रात के हैवी फेस्टिव लुक तक सबमें काम आता है.

खासियतें:

  • इसमें 51 मैट और शिमर के शेड शामिल हैं
  • आसानी से ब्‍लैंड हो जाते हैं
  • अलग-अलग फेस्टिव सीजन में अप्‍लाई कर सकते हैं
  • लंबे समय तक हटता नहीं है
Photo: Amazon

फोटो: Amazon

2. URBANMAC Spotlight 40 Colour Eyeshadow Palette

इस आईशैडो पैलेट में कुल 40 कलर्स हैं, जिसमें 18 मैट और 22 शिमर फिनिश हैं. इसका बैलेंस बहुत अच्छा है, जिससे नवरात्रि के ब्राइट और निखरा हुआ आई लुक पाया जा सकता है. साथ ही इसमें न्यूट्रल शेड्स भी शामिल हैं, जो बेस बनाने और कलर्स को आपस में मिलाने में मदद करते हैं.

खासियतें:

  • 40 कलरफुल मैट-शिमर का शेड
  • पूरे दिन आसानी से अप्‍लाई कर सकते हैं
  • क्रीज-रेजिस्टेंट फॉर्मूला
  • ये 24 घंटे तक आंखों को वाइब्रेंट और फ्रेश रखता है

3. Maliao 96 Fire & Glow Eyeshadow Palette

अगर आप वार्म टोन वाले आई मेकअप पसंद करते हैं, तो ये आईशैडो पैलेट हर किसी का दिल जीत सकती है. इसमें आग जैसे सुर्ख लाल, डार्क ऑरेंज, लाइट ब्राउन, कॉपर जैसे शेड्स का बहुत बड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है. यह त्योहारों के ट्रेडिशनल आउटफिट पर बहुत जंचते हैं.

खासियतें:

  • इसमें 96 वार्म फेस्टिव शेड्स शामिल हैं
  • मैट, शिमर और मेटैलिक फिनिश देता है
  • हाई पिगमेंटेड देता है
  • आंखों पर हैवी फील नहीं होता है

4. MARS Jashn-e-Shringaar 36 Colour Eyeshadow Palette

ये आईशैडो पैलेट खासतौर पर फेस्टिव सीजन को  ध्‍यान में रखकर बनाई गई है. इसमें मैट, शिमर और ग्लिटर शेड्स एक साथ मिल जाते हैं. इसमें 20 मैट, 10 शिमर और 6 ग्लिटर शेड्स दिए गए हैं, जो आंखों को खूबसूरती देते हैं.

खासियतें:

  • इसमें मैट, शिमर और ग्लिटर वाले 36 शेड शामिल हैं
  • लॉन्‍ग लास्टिंग शेड्स 
  • सिल्‍की और सॉफ्ट फॉर्मूला
  • ट्रैवल फ्रेंडली है 


5. Makeup Revolution Forever Eyeshadow Palette

ये आईशैडो पैलेट ऐसे खास शेड्स का कलेक्शन है, जो बहुत ही डार्क कलर्स देते हैं. इसे त्योहारों पर और डेली आसानी से अप्‍लाई किया जा सकता है. इसके ब्रॉन्ज, न्यूड और रोज गोल्ड शेड्स आपके नवरात्रि के कलरफुल आउटफिट के साथ बहुत ही सोबर लुक देते हैं.

खासियतें:

  • हाई पिगमेंटेड मैट शेड्स 
  • शाइनी और ब्लेंडेबल शिमर फिनिश मिलती है
  • इसमें मिरर भी दिया गया है
  • वीगन फॉर्मूला डेली यूज और सभी स्किन टोन पर सूट करता है

वाइब्रेंट और कलरफुल आईशैडो नवरात्रि के पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं, खासकर तब जब ये आपके आउटफिट और स्टाइल से मैच कर रहे हों. एक ऐसी पैलेट जिसमें अलग-अलग तरह के फिनिश हों, ज्यादा काम आती है, क्योंकि मैट शेड्स आंखों को शेप देते हैं और शिमर या ग्लिटर शेड्स आंखों में शाइन लाते हैं. ये सभी पांचों ऑप्शन अलग-अलग तरह के आई मेकअप की जरूरत पूरी करते हैं. अगर आप इस नवरात्रि अपनी आंखों को एक खूबसूरत और कलरफुल लुक देना चाहती हैं, तो ये सभी पैलेट Amazon पर बहुत ही वाजिब दाम में मिल जाएंगी. देर किए बिना आज ही Amazon पर जाकर खरीदारी करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: