विज्ञापन

499 रुपये से कम में खरीदें ये 5 स्टाइलिश मेंस जींस और कार्गो पैंट्स, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

मेंस फैशन में बदलाव के साथ अब टाइट पैंट की जगह लूज ट्राउजर्स, ओपन कटिंग जींस और कार्गो पैंट्स सबसे ज्‍यादा ट्रेंड कर रहे हैं. Myntra Big Fashion Festival में मेंस जींस और पैंट्स 499 रुपये से कम दाम में ऑर्डर किए जा सकते हैं.

499 रुपये से कम में खरीदें ये 5 स्टाइलिश मेंस जींस और कार्गो पैंट्स, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस
Pants under ₹499: मेंस पेंट्स पर आया है बंपर ऑफर. फोटो: AI

चलिए कुछ देर के लिए उस समय में चलते हैं जब मम्‍मी पैंट दिलवाने हमें मार्केट लेकर जाती थी, तो केवल टाइट और फॉर्मल पैंट ही देखने को मिलती थी या फिर ऐसी टाइट जींस लेनी पड़ती थी, जो दो घंटे में ही हालत खराब कर देती थी. लेकिन समय के बदलने के साथ-साथ मेंस फैशन भी चेंज हो गया है. बढ़ती उम्र के साथ अब हमारी पसंद भी बदल चुकी है. आज के दौर में ओपन कटिंग वाली जींस, लूज ट्राउजर्स और स्टाइलिश कार्गो पैंट्स ने हमारे डेली आउटफिट को पूरी तरह बदल दिया है.

सबसे बढ़िया बात यह है कि लेटेस्‍ट और ट्रेंडी लुक पाने के लिए आपको बहुत सारे आउटफिट खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बस सही तरीके से सेलेक्‍ट की गई कुछ ही पैंट्स आपकी सिंपल शर्ट से लेकर बड़े साइज की लूज टी-शर्ट तक सब पर एकदम फिट बैठ जाती हैं. Myntra Big Fashion Festival में मेंस जींस और पैंट्स पर काफी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं, जहां 499 रुपये से भी कम दाम में ढेरों ऑप्‍शन देख कस्‍टमर एक्‍साइटेड नजर आ रहे हैं. चाहे ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना हो, कॉलेज की क्लासेस अटेंड करनी हों या वीकेंड पर दोस्तों के साथ बाहर जाना हो, ये स्टाइल आपके बजट को बिगाड़े बिना आपके वार्डरोब को अपग्रेड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | Myntra Sale: निकल रहा है टाइम, दोबारा नहीं मिलेगा Spykar और Dennis Lingo के Outfits पर 60% तक डिस्‍काउंट

यह भी पढ़ें | जींस हो या ट्रैक पैंट, हर आउटफिट पर जमेंगे PUMA के ये 5 स्टाइलिश स्नीकर्स, मिल रहे हैं 50% डिस्‍काउंट पर

ऑफिस, वीकेंड और डेली लाइफ को मजेदार बना देंगी ये जींस और पैंट्स

1. FTX Men's Relaxed Fit Black Formal Trousers

फॉर्मल आउटफिट में स्मार्ट दिखने के लिए हमेशा कड़क या बहुत टाइट पैंट पहनने की जरूरत नहीं होती. यह ब्‍लैक ट्राउजर प्लेट्स वाले डिजाइन और कम्फर्टेबल फिटिंग के साथ आता है. इसका लाइक्रा फैब्रिक बहुत फ्लेक्सिबल है, जिससे बॉडी मूवमेंट करना आसान है.

खासियतें:

  • डार्क ब्‍लैक कलर किसी भी शर्ट के साथ बहुत आसानी से मैच हो जाता है
  • ऑफिस मीटिंग के लिए इसे व्‍हाइट शर्ट के साथ पेयरअप करें 
  • इसमें बटन, जिप और दो पॉकेट दी गई हैं
  • गर्मियों में राहत देता है

2. SZN Men's Classic Mid-Rise Baggy Fit Denim Jeans

आजकल लूज बैगी जींस लगभग हर किसी की पहली च्‍वाइस बनती जा रही है, खासकर उन लोगों की जो स्ट्रीट स्टाइल लुक पसंद करते हैं. यह जींस लाइट ब्‍लू कलर और काफी लूज स्‍टाइल के साथ आती है. बिना किसी कट-फट वाले डिजाइन के इसका लुक काफी कूल लगता है.

खासियतें:

  • इसका फ्लेक्सिबल स्‍टफ सभी को पसंद आता है
  • इसमें चार पॉकेट दी गई हैं
  • बेल्ट लगाने के लिए दिए गए लूप्स वेस्‍ट के हिसाब से स्टाइल एडजस्ट कर सकते हैं
  • बैगी फिट हर किसी को पसंद आती है

3. La Pajaro Men's Relaxed Easy Wash Cargo Trousers

पहले कार्गो पैंट्स सिर्फ भारी काम के दौरान पहनना पसंद किया जाता था. लेकिन अब समय बदल चुका है. आज के समय में यह घूमने-फिरने, सफर करने और वीकेंड की मौज-मस्ती के लिए उतनी ही पसंद की जाती हैं. यह सी-ग्रीन कार्गो पैंट कम्फर्टेबल कटिंग और बेहतरीन वेस्‍ट की शेप देती है. आप आम नीली जींस से हटकर कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह कार्गो पैंट आपकी अपनी पर्सनालिटी को बदले बिना एक बेहतरीन विकल्प देती है.

खासियतें: 

  • बिना प्लेट्स के सिंपल लुक देता है
  • इसे आसानी से धोया जा सकता है
  • स्नैप-बटन और जिप इसके डिजाइन को स्‍टाइल देते हैं
  • इसमें 1 पॉकेट दी गई है

4. MaverIQ Men's Classic Mid-Rise Stretchable Jeans

हर कैजुअल आउटफिट के लिए फटी हुई या बहुत वर्क वाली जींस पहनी जाए, जरूरी नहीं है. कई बार एक सिंपल ब्‍लू जींस हर इवेंट पर सबसे ज्‍यादा जमती है. इस जींस में पांच पॉकेट दी गई हैं. इसे किसी चेक शर्ट के साथ पहनकर लंच पर जाएं या फिर घर के काम निपटाने के लिए सिंपल राउंड टी-शर्ट के साथ पहनें.

खासियतें:

  • सही लेंथ और बेल्ट लगाने के लिए लूप्स दिए गए हैं
  • हर इवेंट पर यूज की जा सकती है
  • एवरग्रीन ब्‍लू कलर में आती है
  • स्‍ट्रेचेबल होने के चलते कंफर्टेबल लगती है

5. Glitchez Men's Pure Cotton Straight Fit Trousers

कपड़ों का असली कंफर्ट उसके फैब्रिक पर निर्भर करता है, खासकर तब जब पैंट को पूरे दिन पहनकर रखना हो. यह खाकी रंग की पैंट प्योर कॉटन से बनी है और पैरों के पास से काफी ओपन लगती है, जिससे हवा का वेंटिलेशन बना रहता है.

खासियतें:

  • इसकी चार पॉकेट सहूलियत देती हैं
  • हर कलर की टी-शर्ट के साथ सूट करती है
  • 100% कॉटन से बनी है
  • स्‍ट्रेट फिट कूल लगती है

Myntra Big Fashion Festival आपको अपनी स्टाइल से समझौता किए बिना डेली आउटफिट को बदलने के कई शानदार मौके देता है. कम्फर्टेबल फॉर्मल पैंट्स से लेकर ओपन जींस और काम की कार्गो तक, ये सभी पैंट हर च्‍वाइस और मौके पर यूज की जा सकती है. अपनी पसंद तय करने से पहले वेस्‍ट साइज, फैब्रिक और रिटर्न पॉलिसी जरूर देखें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: