"आप लोग सोचते होंगे कि सनडे के दिन आप जल्दी-जल्दी कपड़े धोकर पूरे दिन आराम करेंगे, या परविार के साथ समय बिताएंगे. लेकिन जैसे ही नजर कपड़ों के ढेर पर जाती है, दिमाग घूम जाता है. हफ्ते भर के ऑफिस के कपड़े, बच्चों की यूनिफॉर्म, टॉवल, चादरें और जिम के पसीने वाले कपड़े देखकर लगता है कि सनडे आया ही क्यों. बड़ी फैमिली में तो बार-बार मशीन चलाना किसी सिरदर्द से कम नहीं लगता, खासकर तब जब कपड़े सुखाने की जगह कम हो. ऐसे में 10kg की वॉशिंग मशीन बहुत काम आती है.
दरअसल 10kg की वॉशिंग मशीन में एक बार में ही ढेर सारे कपड़े आ जाते हैं. इस हर तरह के फैब्रिक को धोने के लिए अलग-अलग वॉश मोड भी मिल जाते हैं. अगर आप भी इन्हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon Great Indian Festival में Smart Front Load से लेकर टिकाऊ Semi-Automatic Washing Machines पर जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें | ये हैं Top 5 Front Load Washing Machines, दाम देखकर मन हो जाएगा खुश
यह भी पढ़ें | कपड़े धोने की टेंशन होगी खत्म! Amazon Sale में भारी छूट पर खरीदें ये 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
हफ्ते भर के कपड़े आसानी से धोने के लिए ये हैं टॉप 10kg वॉशिंग मशीन
1. Samsung Smart Choice 10kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
10kg की यह वॉशिंग मशीन AI फीचर्स के साथ आती है. इसकी AI वॉश तकनीक कपड़ों के वेट और उनके फैब्रिक को खुद समझकर धोने का तरीका सेट कर लेती है. इसमें इकोबबल तकनीक दी गई है, जो सर्फ को पानी में पूरी तरह घोलकर कपड़ों के रेशे-रेशे तक पहुंचाती है.
फीचर्स:
- AI एनर्जी मोड बिजली की बचत करता है
- वाई-फाई से कनेक्ट करके आप इसे फोन से ही चला सकते हैं
- इसमें क्विक वॉश जैसे 12 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं
- इस मशीन को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है
2. LG 10kg AI DD Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपके घर में रोज अलग-अलग तरह के कपड़े धुलते हैं, तो LG की यह मशीन आपकी काफी मदद करेगी. इसकी AI DD तकनीक कपड़ों की क्वालिटी खराब नहीं होने देती, जबकि 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक के चलते ड्रम को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर जिद्दी से जिद्दी दाग निकाल देती है.
फीचर्स:
- इसमें 24 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं
- हाइजीन स्टीम और एलर्जी केयर मोड कपड़ों से जर्म्स साफ करते हैं
- 1200RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पूरा पानी निचोड़ देती है
- इसमें वाई-फाई, टच कंट्रोल पैनल और स्टेनलेस स्टील ड्रम जैसे फीचर्स भी हैं
3. VW Visio World 10.5kg Semi-Automatic Top Load Washing Machine
हर किसी को फोन से चलने वाली या पेचीदा मशीनें पसंद नहीं आतीं. अगर आपको सीधी और सिंपल मशीन चाहिए, तो यह मशीन आज ही ऑर्डर करें. इसमें धोने और सुखाने के लिए दो अलग-अलग टब दिए गए हैं, यानी आप एक साथ कपड़े धो भी सकते हैं और सुखा भी सकते हैं. इसका विंग्स पल्सेटर कपड़ों को अच्छे से घुमाकर साफ करता है.
फीचर्स:
- इसमें जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग वॉश ऑप्शन मिलते हैं
- प्लास्टिक की बॉडी होने के चलते जंग नहीं लगता
- इसका डिजाइन स्टाइलिश लगता है
- इस मशीन में लगी मोटर काफी दमदार है
4. Voltas Beko 10kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
बहुत ज्यादा गंदे टॉवल, कॉटन के कपड़े और बच्चों की यूनिफॉर्म सिंपल वॉश में साफ नहीं होते. इस मशीन में हैवी वॉश, बेबी वियर, जींस और साड़ी को धोने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं. इसकी डबल वॉटरफॉल तकनीक सर्फ को पूरे पानी में अच्छे से मिलाती है
फीचर्स:
- स्टेनलेस स्टील का ड्रम कपड़ों को सेफ रखता है
- इसमें इनबिल्ट हीटर भी दिया गया है
- LED डिस्प्ले के चलते हर फीचर आसानी से दिखता है
- इसमें ड्रम क्लीन और डिले स्टार्ट ऑप्शन भी दिया गया है
5. Whirlpool 10kg Magic Clean BW Pro Washing Machine
कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग छुड़ाने में पूरा दम निकल जाता है. यह मशीन इसी परेशानी को दूर करती है, इसमें इनबिल्ट हीटर और 3 हॉट वॉटर मोड मिलते हैं जो पुराने से पुराने जिद्दी दागों को भी गायब कर देते हैं. इसमें ऊनी कपड़ों, चादरों, सफेद कपड़ों और रोज के कपड़ों के लिए 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं.
फीचर्स:
- हेक्सा ब्लूम इमपैलर कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता
- एक्सप्रेस वॉश, पावर ड्राई और चाइल्ड लॉक इसे स्पेशल बनाते हैं
- इस मशीन को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है
- इसपर 3 साल की वारंटी भी मिलती है
बड़ी वॉशिंग मशीन लेने से हफ्ते भर का धुलाई का काम आसान तो हो जाता है, लेकिन सिर्फ साइज देखकर फैसला न लें. इन्हें खरीदने से पहले वॉश प्रोग्राम, फैब्रिक केयर, बिजली की बचत और घर में रखने की जगह का ध्यान जरूर रखें. फुली ऑटोमेटिक मशीनें आपका टाइम बचाती हैं, वहीं सेमी ऑटोमेटिक मशीनों में पानी और टाइम पर आपका पूरा कंट्रोल रहता है. अब सोचिए नहीं, Amazon Great Indian Festival के दौरान इन सभी फीचर्स को ध्यान से देखें और वही मशीन चुनें जो आपके घर के हिसाब से बिल्कुल सही बैठे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील