Buy Kuttu Atta Online: चैत्र नवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इन पवित्र नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान अनाज से परहेज करना पड़ता है, इसलिए कुट्टू का आटा फलाहार का सबसे फेमस और सेहतमंद ऑप्शन है. कुट्टू वास्तव में अनाज नहीं, बल्कि एक बीज है, जो ग्लूटेन-फ्री होने के कारण डाइजेशन और एनर्जी के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
कुट्टू के आटे से बनी पूरी, पराठा, पकौड़ी, खीर, हलवा और सिंपल खिचड़ी व्रत में बहुत खाई जाती है. इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं, जो व्रत में इंस्टेंट एनर्जी देता है और थकान नहीं होने देते. फाइबर की अच्छी मात्रा होने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वेट कंट्रो रहता है. कुट्टू में मैग्नीशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. व्रत के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती.
ये भी देखें: ये सुपर इंग्रेडिएंट नवरात्रि व्रत में रखेगा आपकी सेहत का खास ख्याल, नहीं होगी थकान और कमजोरी
कूट्टू होता है ग्लूटेन-फ्री
अर आपको गेहूं से एलर्जी या सीलिएक रोग है, वे भी इसे बिना चिंता के खा सकते हैं. कुट्टू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. व्रत में मीठा खाने की इच्छा होती है, लेकिन कुट्टू की खीर या हलवा खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित ऑप्शन है. पाचन के लिए कुट्टू रामबाण है. फाइबर से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं. व्रत में अकसर पेट भारी रहता है, लेकिन कुट्टू हल्का और आसानी से पचने वाला होता है.
कुट्टू के हैं अनेक फायदे
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं. कुट्टू में प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन बी भी भरपूर होते हैं, जो व्रत में शरीर को पोषण देते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं.
ये भी देखें: अपनी Navratri Special thali में शामिल करें ये चीजें, पौष्टिक तत्वों से हैं भरपूर, दाम में है बेहद कम
ये हैं कुट्टू की टेस्टी डिशेज
कुट्टू के आटे या चावल से कई डिशेज बना सकते हैं और इन्हें बनाने का तरीका भी आसान है. कुट्टू का आटा पानी में घोलकर कढ़ी बनाएं या सब्जी मिलाकर खिचड़ी तैयार करें. व्रत में नमक की जगह सेंधा नमक इस्तेमाल करें. साथ ही तेहरी और हलवा आदि भी बेहतर ऑप्शन हैं.
अगर आप भी इस नवरात्रि कुट्टू का आटा अपने आहार में शामिल करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए कम बजट में टॉप ब्रांड और क्वालिटी का कुट्टू का आटा लेकर आया है. समय रहते इन्हें ऑर्डर जरूर करें.
FAQ
सवाल 1: चैत्र नवरात्रि में कुट्टू का उपयोग क्यों किया जाता है?
जवाब: कुट्टू अनाज नहीं बीज है, ग्लूटेन-फ्री, पाचन में सहायक और व्रत में ऊर्जा देता है.
सवाल 2: कुट्टू के आटे से कौन-कौन सी डिशेज बनाई जा सकती हैं?
जवाब: पूरी, पराठा, पकौड़ी, खीर, हलवा और खिचड़ी आदि कुट्टू से बनाई जा सकती हैं.
सवाल 3: कुट्टू के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: यह हृदय स्वस्थ, ब्लड शुगर कंट्रोल, पाचन सुधारता है और हड्डियां मजबूत बनाता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील