Ethnic Sets for Kids: सीजन चाहे कोई भी हो, मुझे सबसे ज्यादा टेंशन अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने की होती है. मार्केट में भले ही बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक आउटफिट मौजूद हैं, लेकिन ऐसे कपड़े जो मेरे बच्चों की मौज-मस्ती में खलल न डालें, तलाशना थोड़ा मुश्किल लगता है. साइज, फिटिंग, कलर, फैब्रिक को ध्यान में रखकर बजट फ्रेंडली आउटफिट खरीदना आसान नहीं होता. ऐसे में मौका हो फेस्टिवल का तो, टेंशन और बढ़ जाती है. पैरेंट्स होने के नाते मुझे ऐसे कपड़े खरीदना पसंद है, जो फोटो में भी खूबसूरत नजर आएं, खेलते समय बच्चों को आराम दें और पसीना आने पर उन्हें परेशान न करें. भारी एंब्रॉयडरी, चुभने वाला काम और टाइट कॉलर कभी भी बच्चों को पसंद नहीं आते.
अगर आप भी मेरी तरह अपने बच्चों केि लिए स्टाइलिश आउटफिट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो Myntra Big Fashion Festival से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. यहां पर बच्चों के कुर्ते और कुर्ता सेट्स सिर्फ 699 रुपये के अंदर मिल रहे हैं. इससे माता-पिता को पूजा, त्यौहार और फैमिली इवेंट के लिए कपड़े खरीदने के कई ऑप्शन मिल रहे हैं. आज मैं आपको ऐसे 5 कपड़े के बारे में बताने वाली हूं, जो वाकई आपके बच्चों को पसंद आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें | बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए काम के हैं ये Digital Thermometers, ₹300 से कम में आज ही करें ऑर्डर
यह भी पढ़ें | खेलते-खेलते सीखेंगे बच्चे, Amazon Sale में शानदार Toys पर मिल रही है 80% तक की छूट, बच्चों की मस्ती होगी डबल
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| Aj DEZInES Boys Printed Pure Cotton Kurta | 18M-16Y | 4.3 | ₹483 |
| Sangria Boys Floral Printed Pure Cotton Kurta | 1Y-10Y | NA | ₹735 |
| Sangria Boys Zari Kurta Pyjama Set With Patola Bandi | 1Y-13Y | 4.4 | ₹589 |
| Sangria Infants Girls Pure Cotton Kurta And Sharara | 0-24M | 4.5 | ₹645 |
| Moda Rapido Boys Printed Cotton Kurta | 1-5Y | NA | ₹628 |
त्यौहारों के लिए बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये 5 कुर्ते और कुर्ता सेट्स
1. Aj DEZInES Boys Printed Pure Cotton Kurta
शाइनी कलर बच्चों पर बहुत अच्छे लगते हैं, खासकर तब जब कपड़े बहुत ज्यादा भारी न हों. यह ऑरेंज और व्हाइट कलर का कुर्ता त्यौहारों के लिए ही बनाया गया है. यह पूरी तरह से प्योर कॉटन से बना है, इसलिए इसे बच्चे दिनभर आसानी से पहन सकते हैं. इसके कॉलर और फुल स्लीव्स का डिजाइन इसे ट्रेडिशनल लुक देता है. इसका स्ट्रेट कट और नी लेंथ कम हाइट वाले बच्चों को बिना किसी परेशानी के भागने-दौड़ने की पूरी छूट देती है.
खासियतें:
- इसमें दो पॉकेट भी हैं
- बटनों की वजह से इसे आसानी से पहना जा सकता है
- इसे व्हाइट पायजामे या पैंट के साथ पहनाया जा सकता है
- यह दिन की पूजा या स्कूल इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट है
2. Sangria Boys Floral Printed Pure Cotton Kurta
फ्लावर प्रिंट सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं होते. यह कुर्ता दिखाता है कि लड़कों के ट्रेडिशनल आउटफिट में भी फ्लोरल प्रिंट बहुत खूबसूरत लगते हैं. रेड और व्हाइट कलर का कॉम्बो इसे प्यारा लुक देता है. बिना किसी भारी गोटे या सितारे के भी यह बहुत अच्छा दिखता है. कॉटन का कपड़ा होने की वजह से बच्चा इसे पहनकर घंटों खेल-कूद सकता है.
खासियतें:
- इस कुर्ते में लंबी बांहें, कॉलर और साइड में कट दिए गए हैं
- इसे सफेद पायजामे और सिंपल सैंडल के साथ पहनाया जा सकता है
- वाइब्रेंट प्रिंट काफी अट्रैक्टिव लगता है
- मैंडरिन कॉलर बेहद क्यूट फील होता है
3. Sangria Boys Zari Kurta Pyjama Set With Patola Bandi
छोटे बच्चों को शादी या बड़े फंक्शन के लिए तैयार करना थोड़ा मुश्किल होता है. कपड़े ऐसे होने चाहिए जो सुंदर भी लगें और बच्चे को परेशान भी न करें. इस 3-पीस सेट में रेड कलर का जरी वाला कुर्ता, पायजामा और येलो कलर की पटोला जैकेट मिलती है. यह पूरा सेट बच्चे को बहुत ही प्यारा और शाही लुक देता है.
खासियतें:
- इसे सिल्क से बनाया गया है
- पायजामे में इलास्टिक लगी है
- इसके साथ अलग से जैकेट मिलती है
- यह शादी और पूजा के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है
4. Sangria Infants Girls Pure Cotton Kurta And Sharara
कई बार बच्चों के कपड़ों में बहुत सारा वर्क दिया गया होता है, जो चुभने लगता है. लेकिन यह कुर्ता-शरारा सेट बहुत ही सिंपल और सुंदर लगने वाला है. बिना स्लीव्स वाला यह येलो कुर्ता और पिंक प्रिंटेड शरारा मिलकर बहुत ही प्यारी ट्रेडिशनल ड्रेस बनाते हैं. दोनों ही चीजें प्योर कॉटन से बनी हैं, जो गर्मी में काफी आरामदायक रहती हैं.
खासियतें:
- शरारे में इलास्टिक लगी है
- यह सेट फैमिली फंक्शन के लिए बेस्ट है
- हॉल्टर नेक स्टाइल देता है
- ए-लाइन शेप लाइटवेट लगती है
5. Moda Rapido Boys Printed Cotton Kurta
त्यौहार पर तैयार होने के लिए हर बार पूरा सेट खरीदना जरूरी नहीं होता. अच्छा कुर्ता घर में रखी किसी भी पैंट के साथ पहनाया जा सकता है. इस ऑरेंज कुर्ते पर बने प्रिंट्स इसे त्यौहारों के हिसाब से एकदम सही बनाते हैं. इसका सिंपल डिजाइन इसे बहुत भारी नहीं लगने देता.
खासियतें:
- इसमें नी लेंथ और साइड कट की वजह से बच्चा आसानी से उठ-बैठ सकता है
- इस सेट को कॉटन से बनाया गया है
- इसे घर पर आसानी से धोया जा सकता है
- इसे क्रीम पाजामे या सिंपल पैंट के साथ भी पहनाया जा सकता है
बच्चे त्यौहार का मजा तभी ले पाते हैं, जब उनके कपड़े कम्फर्टेबल हों. Myntra Big Fashion Festival में 699 रुपये में बच्चों के लिए कई तरह के कुर्ते पेश किए गए हैं. खरीदने से पहले कपड़े, साइज और इलास्टिक जरूर चेक कर लें. ध्यान रखें आराम मिलेगा तभी तो बच्चे खुशी से त्यौहार मनाएंगे. अभी Myntra से शॉपिंग शुरू करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील