आदिशक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र चल रहा है. कई लोग पहले और नौवें दिन और कुछ पूरे 9 दिन व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं. नवरात्र व्रत का असली सार आस्था के साथ अनुशासन और संतुलित जीवन है. ऐसे में व्रत में खान-पान बहुत मायने रखता है. हल्का, सात्विक और पौष्टिक भोजन शरीर को ऊर्जावान रखता है, पाचन सुधारता है और मन को शांति देता है.
ऐसे में व्रत की थाली में क्या शामिल करें और क्या नहीं इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए. थाली में मुख्य रूप से मखाना, साबूदाना, कुट्टू और मौसमी फल शामिल करना चाहिए. ये सभी हल्के, आसानी से पचने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये सभी मिलकर व्रत को बैलेंस बनाते हैं साथ ही शरीर हल्का, मन शांत और एनर्जी बनी रहती है.
ये भी देखें: Chaitra Navratri के दूसरे दिन पहने इस रंग के आउटफिट, जानें, विजय मुहूर्त और राहुकाल के बारे में
ये भी देखें: Navratri food: व्रत में खाएं साबूदाना, पोषक तत्वों से है भरपूर, भूख को भी करता है कंट्रोल
अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart पर इन बजट फ्रेंडली ऑप्शन को समय रहते ऑर्डर कर दें.
मखाना
यह व्रत का सबसे अच्छा स्नैक माना जाता है. इसे कम कैलोरी, हाई प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर माना जाता है. इसमें फैट, सोडियम और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है. ये व्रत में कमजोरी नहीं आने देता, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है, किडनी हेल्दी रखता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है. इसे आप भुने हुए या खीर के तौर पर खा सकते हैं.
साबूदाना
यह बॉर्डी को इंस्टेंट एनर्जी देने वाला सुपरफूड है. इसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, ग्लूटेन-फ्री और आसानी से पचने वाला व्रत का भोजन माना जाता है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन होते हैं. व्रत में इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती, पाचन बेहतर होता है और थकान दूर रहती है. खिचड़ी, वड़ा या खीर बनाकर इसे आसानी से खाया जाता है. हालांकि, इसमें प्रोटीन कम होता है, इसलिए इसे नट्स या दही के साथ मिलाकर खाना बेहतर होता है.
कुट्टू का आटा
व्रत के दौरान इसे अकसर रात में खाया जाता है. पकौड़े या पूड़ी के तौर पर इसे काफी पसंद किया जाता है. प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कुट्टू ग्लूटेन-फ्री और बहुत पौष्टिक होता है. इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से लंबे समय तक एनर्जी मिलती है, ब्लड शुगर स्टेबल रहता है और डाइजेशन में सुधार आता है. रोटी, पूड़ी, चीला या कढ़ी बनाकर इसे आसानी से खाया जाता है.
समा के चावल
अगर आप व्रत के दौरान कुछ लाइट ट्राई करना चाहते हैं, तो समा के चावल बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. इसे आप खिचड़ी या खीर के तौर पर आसानी से खा सकते हैं.
FAQ
सवाल 1: नवरात्र व्रत में कौन-कौन से खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए?
जवाब: मखाना, साबूदाना, कुट्टू और मौसमी फल व्रत की थाली में शामिल करने चाहिए.
सवाल 2: मखाना व्रत के लिए कैसे फायदेमंद है?
जवाब: मखाना कम कैलोरी, हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, जो ऊर्जा देता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है.
सवाल 3: साबूदाना व्रत में क्यों खाया जाता है?
जवाब: साबूदाना ग्लूटेन-फ्री है, पचाने में आसान है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील