विज्ञापन

Navratri food: व्रत में खाएं साबूदाना, पोषक तत्‍वों से है भरपूर, भूख को भी करता है कंट्रोल

Navratri food: चैत्र नवरात्रि में व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन पोषण और ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है, जो पाचन सुधारता है और वेट कंट्रोल करने में भी मदद करता है. साबूदाना में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो दिल, हेयर और स्किन को भी फायदा पहुंचाता है.

Navratri food: व्रत में खाएं साबूदाना, पोषक तत्‍वों से है भरपूर, भूख को भी करता है कंट्रोल
Sabudana आपके लिए है दमदार. फोटो: Unsplash

Navratri food: चैत्र नवरात्रि का त्‍योहार आने वाला है. इस दौरान भक्‍तगण 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी की उपासना करते हैं. इस दौरान अकसर भक्‍तगण ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश करते हैं, जो न केवल हमारी भूख को लंबे समय तक शांत रखें, बल्कि पोषक तत्‍वों से भरपूर भी हों. ऐसा ही एक सुपर फूड है साबूदाना. किसी भी व्रत के दौरान साबूदाना खाना व्रत रखने वाले व्यक्ति के मुख्य आहार में से एक होता है. व्रत के दौरान साबूदाना को अपने आहार का हिस्सा बनाना बहुत फायदेमंद होता है. क्योंकि यह फलाहार का हिस्सा होने के साथ-साथ पेट भरने में भी सहायक होता है. वैसे तो अधिकतर लोग व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन करते हैं, लेकिन इसे सामान्य रूप से भी अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है. इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. 

ये भी देखें: Navratri 2026: Maha Navami पर कन्‍याओं को दें ये unique gifts, बच्‍चों को आएंगे बेहद पसंद

पोषक तत्‍वों से भरपूर है साबूदाना

साबूदाना शकरकंद की तरह दिखने वाले कसावा या टैपिओका के कंद से बनता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. ऐसे विटामिन और मिनरल्स का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए अगर आप साबूदाना का सेवन करेंगे, तो आप स्वस्थ रहेंगे.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताब‍िक साबूदाना खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है. इसके अलावा साबूदाना वजन कम करने में भी सहायक होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इससे शरीर का वजन कम होता है. साबूदाना डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है. साबूदाना में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है.

ये भी देखें: Navratri Fast में अब नहीं सताएगी बार-बार भूख, Sabudana Snacks करेंगे कमाल

इसके अलावा साबूदाना खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है. इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ई और सेलेनियम हमारे बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है. साबूदाना का सेवन करने से हमें कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है.

साबूदाना देखने में छोटे दाने जैसा होता है. आप इसे अपनी इच्छा और स्वाद के अनुसार दूध और पानी में उबालकर बना सकते हैं. पकने के बाद दानेदार साबूदाना ट्रांसपैरेंट नजर आने लगता है. इसके अलावा आप साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं. साबूदाना की खिचड़ी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है. आप इसमें कई तरह की सब्जियां भी मिला सकते हैं, इससे यह और भी पौष्टिक हो जाती है. अगर आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं, तो यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है.

ये भी देखें: Navratri Vrat में ब्लोटिंग, कमजोरी से बचना है तो जानें कुट्टू, सिंघाड़ा, राजगीरा आटे में से कौन है फायदेमंद

अगर आप भी इस नवरात्रि साबूदाना अपनी डाहट में शामिल करना चाहते हैं, तो Amazon पर टॉप बांड के साबूदाना किफायती दाम में खरीदने का ये सही मौका है.

Latest and Breaking News on NDTV

FAQ

सवाल 1: साबूदाना क्या होता है?
जवाब: साबूदाना टैपिओका के कंद से बनता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं.

सवाल 2: व्रत में साबूदाना क्यों उपयोगी है?
जवाब: यह व्रत के दौरान पेट भरने में मदद करता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

सवाल 3: साबूदाना खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं?
जवाब: यह पाचन सुधरता है, वजन नियंत्रित रहता है, और दिल स्वस्थ रहता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: