विज्ञापन

सर्दियों में फटने लगे हैं होंठ? ₹300 से कम में खरीदें ये लिप बाम, चुटकियों में होंगे ठीक

सर्दियों में होंठों का रूखा और फटना सबसे आम परेशानी है. इससे बचने के लिए अगर आप लिप बाम लगाते हैं, तो पेट्रोलियम जैली, शिया बटर और सेरामाइड्स ये युक्‍त लिपबाम ही इस्‍तेमाल करने चाहिए. अगर आप इन्‍हें खरीदना चाहते हैं तो Myntra आपके मात्र 300 रुपये में टॉप ब्रांड के लिप बाम ऑफर कर रहा है.

सर्दियों में फटने लगे हैं होंठ? ₹300 से कम में खरीदें ये लिप बाम, चुटकियों में होंगे ठीक
लिप बाम देंगे फटे होंठों को आराम. फोटो: AI

आपने देखा होगा जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है, होंठों में खिंचाव महसूस होने लगता है. कमरे में हीटर चलने के बाद तो होंठों के कोने तक अजीब से लगने लगते हैं. ऐसे में कई लोग महंगा लिप मास्क या स्क्रब तलाशने लगते हैं. वहीं कुछ लोग अनजाने में बार-बार होंठों पर जीभ फेरते रहते हैं. लेकिन असल में ये समस्‍या इन सब चीजों से दूर नहीं होती. होंठों की स्किन काफी सॉफ्ट और पतली होती है, इसलिए ठंडी और ड्राई एयर में ये बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं. ऐसे समय में बाम सबसे ज्यादा काम आता है. दिन में इसे लगाने के साथ-साथ आपको अपनी आदतों में थोड़े से बदलाव करने होते हैं, और असर अपने आप नजर आने लगता है. लेकिन मुश्किल तब आती है, जब आप दुकान या वेबसाइट पर लिप बाम लेने जाते हैं. वहां अकसर सिपंल बाम के साथ ही फ्लेवर वाले, लाइट कलर वाले और ग्लो देने वाले बाम दिखाई देने लगते हैं, ऐसे में ये समझ ही नहीं आता कि फटे होंठों के लिए कौन-सा बाम सही है.

आज हम आपको इस लेख में बाम खरीदते समय उसके पैक पर क्या देखना चाहिए, कौन सी आदतें होंठों को जल्दी ठीक करती हैं, और किस जरूरत के लिए कौन-सा बाम लेना सही है जैसी चीजों की जानकारी देने वाले हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर तरीकों में आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होगा. इतना ही नहीं, आखिर में हम आपको Myntra से 300 रुपये से कम के आने वाले पांच बेस्‍ट लिप बाम के बारे में भी बताएंगे. इनमें रात भर नमी देने वाली डिब्बी से लेकर धूप से बचाने वाली SPF स्टिक तक शामिल की गई हैं.

फटे होंठों के लिए लिप बाम लेते समय किस चीज का ध्‍यान रखें?

1. इंग्रेडिएंट्स

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी यानी AAD के अनुसार पेट्रोलियम, व्हाइट पेट्रोलियम जेली, शिया बटर, सेरामाइड्स, मिनरल ऑयल और कैस्टर सीड ऑयल जैसी चीजें फटे होंठों को ठीक करने में सबसे ज्‍यादा मददगार मानी जाती हैं. ये होंठों पर एक लेयर बना देती हैं, जिससे अंदर की नमी बाहर नहीं निकल पाती. इसलिए बाम लेते समय उसक मेन इंग्रेडिएंट के बारे में एक बार जरूर देख लें.

यह भी पढ़ें | कॉफी से लेकर डिनर तक टिकी रहेंगी ये 5 बेहतरीन Matte Lipsticks, होंठ भी रहेंगे हाइड्रेटेड

2. फ्रेगरेंस

AAD की सलाह है कि जब होंठ फटे हों, तो खुशबू वाले बाम, मिंट, दालचीनी और सिट्रस जैसे फ्लेवर, मेंथॉल, कपूर और ऑक्टिनॉक्सेट जैसे कुछ यूवी फिल्टर से बचना चाहिए. बाम लगाने के बाद अगर होंठों में जलन या झुनझुनी महसूस हो, तो इसका मतलब यह नहीं है कि बाम अपना काम कर रहा है. इसका सीधा मतलब है कि वह होंठों को नुकसान पहुंचा रहा है. इसलिए प्रोडक्ट की जानकारी में फ्रेगरेंस की जानकारी ध्यान से पढ़ें.

3. SPF

भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दियों में आने वाली धूप भी काफी तेज होती है, और रूखे होंठ धूप से बहुत जल्दी झुलस जाते हैं. AAD की सलाह है कि बाहर निकलने से पहले कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा के लिप बाम ही इस्‍तेमाल करने चाहिए. इतना ही नहीं इन्‍हें हर दो घंटे में दोबारा लगाते रहना चाहिए. थोड़ी देर के लिए बाहर जाना हो तो SPF 15 वाला बाम चल जाता है, लेकिन लंबे सफर या पहाड़ों पर जाने के लिए SPF 30 या उससे ऊपर का ही बाम चुनें.

यह भी पढ़ें | गर्मियों के लिए बेस्‍ट हैं ये LIP BALM, ड्राई और फटे होंठों को देते हैं इंस्‍टेंट आराम

4. आपकी जरूरत

मेट्रो में आते-जाते या ऑफिस में बैठे हुए स्टिक वाले बाम लगाना काफी आसान रहता है. दूसरी तरफ डिब्बी वाले बाम में क्‍वांटिटी ज्यादा आती है और रात को सोते समय इसकी मोटी लेयर लगाना बेस्‍ट रहता है. टिंटेड बाम होंठों को हल्का सा कलर देते हैं, जो ऑफिस जाने वालों के लिए एक ही चीज से दोनों काम कर देते हैं. बाम खरीदते वक्त उसका नेट वेट जरूर देख लें, क्योंकि अलग-अलग ब्रांड के पैक में वजन कम या ज्यादा हो सकता है.

कुछ खास बातें

  1. लिप बाम को सिर्फ एक बार लगाने के बाद ये न सोचें कि आपको काम हो गया, बल्कि इसे बार-बार लगाएं. दिन में कई बार बाम की पतली लेयर लगाएं और रात को सोने से पहले तो जरूर लगाएं. जो बाम एक कप चाय पीते ही हट जाए, वह आपके होंठों को बचा नहीं सकता.
  2. रात को मोटी परत लगाएं. बहुत ज्यादा रूखे और फटे होंठों के लिए AAD व्हाइट पेट्रोलियम जेली जैसा गाढ़ा मलहम लगाने को कहता है. यह किसी भी वैक्स या ऑयल के मुकाबले नमी को ज्यादा देर तक रोकता है.
  3. जीभ फेरना और पपड़ी हटाने से बचें. थूक बहुत जल्दी सूख जाता है और होंठों को पहले से भी ज्यादा रूखा कर देता है, इसलिए होंठों पर बार-बार जीभ फेरने से बचें. जब भी ध्यान जाए कि आप होंठों पर जीभ फेर रहे हैं, तो तुरंत बाम लगा लें.
  4. हवा और पानी का ख्याल रखें. दिन भर में ठीक से पानी पिएं, और अगर हीटर की वजह से बेडरूम की हवा बहुत ड्राई हो गई है तो कमरे में ह्यूमिडिफायर चला लें.

AAD का कहना है कि इस तरह से ध्‍यान रखने पर ज्यादातर फटे होंठ दो से तीन हफ्तों में ठीक हो जाते हैं. अगर आपके होंठ फिर भी ठीक न हों, या उनसे खून आए, सूजन दिखे, पपड़ी जमी रहे या बार-बार फटते रहें, तो किसी डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट को दिखा लें. कई बार एलर्जी या इन्फेक्शन भी सर्दियों के रूखेपन जैसा ही लगता है.

यह भी पढ़ें | मौसम की वजह से रूखे और सूखे हो रहे हैं होंठ? तो आज से ही लगाना शुरू करें ये असरदार लिप केयर प्रोडक्ट

सर्दियों में कौन-सा लिपबाम रहेगा होंठों के लिए सही?

ठंडी हवा, रूम हीटर और होंठों पर जीभ फेरने की आदत हर सर्दी में होंठों को रूखा बना देती है. इसका ज्यादातर समाधान मुफ्त है, बस बार-बार बाम लगाएं, रात में मोटी परत लगाएं, पानी पिएं और जीभ फेरना बंद करें. बाम खरीदते समय पेट्रोलियम, शिया बटर या सेरामाइड्स जैसी नमी रोकने वाली चीजें देखें. जब होंठ कटे-फटे हों तो खुशबू और फ्लेवर वाले बाम न लगाएं, और बाहर निकलते समय SPF 30 का इस्तेमाल करें. नीचे दिए गए पांच बाम रात की मरम्मत, दिन में धूप से बचाव और हल्के रंग की जरूरत को पूरा करते हैं.

ये हैं 300 रुपये में आने वाले बेस्‍ट लिपबाम

1. Vaseline Lip Therapy Original Care Lip Balm Tin (17 g)

यह वैसलीन जेली यानी पेट्रोलियम जेली की 17 ग्राम की डिब्बी है, जिसमें विटामिन ई मिलाया गया है. यह होंठों को शाइनी फिनिश देता है जो चिपचिपा नहीं लगता. इसमें SPF नहीं है, इसलिए दिन में इसके साथ धूप से बचाने वाला दूसरा बाम लगाना न भूलें.

खासियतें:

  • विटामिन ई के साथ पेट्रोलियम जेली बेस
  • शाइनी फिनिश
  • क्‍वांटिटी: 17 ग्राम
  • इसमें SPF नहीं है
     

Myntra से खरीदें

2. Minimalist SPF 30 Lip Balm With Ceramides And Hyaluronic Acid (8 g)

यह बाम धूप से बचाव के साथ-साथ होंठों की ऊपरी लेयर को भी ठीक रखता है. इसकी इंग्रेडिएंट में सेरामाइड NP, हयालूरोनिक एसिड, शिया बटर, एवोकाडो बटर और पेट्रोलियम के साथ UVA और UVB फिल्टर दिए गए हैं. ब्रांड का कहना है कि इसे बाहर निकलने से 15 मिनट पहले लगाएं और दिन भर में दोबारा लगाते रहें.

खासियतें:

  • UVA और UVB फिल्टर के साथ SPF 30
  • सेरामाइड एनपी, हयालूरोनिक एसिड, शिया और एवोकाडो बटर, पेट्रोलियम
  • पूरी तरह खुशबू और एसेंशियल ऑयल मुक्त
  • 8 ग्राम पैक

Myntra से खरीदें

3. Nivea Original Care Lip Balm (4.8 g)

रोजाना इस्तेमाल के लिए यह बिना किसी टेंशन वाली सिंपल-सी स्टिक है. इसमें नमी बनाए रखने के लिए शिया बटर और पैंथेनॉल के साथ विटामिन ई और सी भी मिलाया गया है. इसमें SPF नहीं है.

खासियतें:

  • शिया बटर और पैंथेनॉल
  • विटामिन ई और सी मिलाया गया है
  • इसमें कोई कलर नहीं है
  • बिना SPF के आती है

Myntra से खरीदें

4. Dot & Key Barrier Repair Hydrating Lip Balm SPF 50+ PA+++ (Cocoa Nude)

इन पांचों बाम में इसका SPF सबसे ज्यादा है. इसमें सेरामाइड, शिया बटर और एवोकाडो ऑयल है. यह होंठों को हल्का कोको न्यूड कलर देता है, जिसे आप गालों पर भी लगा सकते हैं. ब्रांड इसे हर एक से दो घंटे में दोबारा लगाने की सलाह देता है.

खासियतें:

  • SPF 50+ पीए+++
  • सेरामाइड, शिया बटर और एवोकाडो ऑयल से बना
  • कोको न्यूड शेड में आता है
  • 4.5 ग्राम की स्टिक

Myntra से खरीदें

5. Lakme Lip Love Care Stick SPF 15 (Cherry)

इस लिस्ट में इसकी कीमत सबसे कम है. इसमें शिया बटर, कोको बटर और विटामिन ई के साथ SPF 15 दिया गया है. ये शाइनी फिनिश देने के साथ-साथ आपके होंठों को लाइट चेरी कलर देता है. SPF 15 होने के कारण यह धूप में थोड़ी देर बाहर जाने के लिए ज्यादा ठीक है.

खासियतें:

  • SPF 15
  • शिया बटर, कोको बटर और विटामिन ई से बना
  • हल्का चेरी कलर देता है
  • ट्विस्ट-अप स्टिक में आएगा

Myntra से खरीदें

सर्दियों में होंठ फटना बहुत आम है और यह शायद ही कभी कोई गंभीर बात होती है. लेकिन अपनी आदतों से हम इसे गभीर बना देते हैं. ठंडी हवा, रूम हीटर और होंठों पर जीभ फेरने की आदत ही सबसे ज्यादा नुकसान करती है. नमी रोकने वाली इंग्रेडिएंट वाला बाम, जिसे दिन में कई बार और रात को मोटी परत में लगाया जाए, होंठों की ज्यादातर मरम्मत कर देता है. शायद यही कारण है कि Myntra के ये प्रोडक्‍ट इन दिनों कस्‍टमर का दिल जीत रहे हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: