विज्ञापन

बार-बार होती है फोन की बैटरी फुस्स,ट्रैवल का मजा होता है किरकिरा? खरीदें ₹2000 के अंदर ये सुपरफास्ट Power Bank

₹2000 से कम कीमत में 22.5W फास्ट चार्जिंग और 10000mAh से 20000mAh बैटरी वाले पावर बैंक मिले, तो भला कौन इन्‍हें छोड़ना चाहेगा. Amazon Ambrane, boAt, Portronics जैसे ब्रांड के इन चार्जर को खरीदने का मौका लेकर आ चुका है.

बार-बार होती है फोन की बैटरी फुस्स,ट्रैवल का मजा होता है किरकिरा? खरीदें ₹2000 के अंदर ये सुपरफास्ट Power Bank
अब नहीं होग फोन स्विच ऑफ. फोटो: AI

अकसर शाम होते-होते फोन की बैटरी खत्म होने लगती, जिसके बाद मानों बचा हुआ दिन बेकार लगने लगता है. और अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं, ट्रेन में बैठे हैं या दिन भर लगातार फोन पर बातें चल रही हैं, तो यह और भी भारी पड़ जाता है. और आखिरकार याद आने लगती है पावर बैंक की, जो किसी डिनर के खर्च से भी कम दाम में हमारी इस टेंशन को खत्म कर सकता है. जी हां, मात्र 2,000 रुपये से कम में भी 22.5W की फास्ट चार्जिंग, 20,000mAh की दमदार बैटरी और आईफोन के लिए मैग्नेटिक वायरलेस आने लगे हैं. यानी अब किसी भारी-भरकम और धीमे पावर बैंक को अपने बैग में ढोने की जरूरत नहीं है.

powerbank

फोटो क्रेडिट: Unsplash

पावर बैंक लेते समय बस दो चीजों का ध्यान देना होता है, पहला है कैपेसिटी और दूसरा है आउटपुट. कैपेसिटी यानी mAh, यह बताती है कि आपका फोन कितनी बार फुल चार्ज होगा. रोज ऑफिस या बाहर आने-जाने के लिए 10,000mAh का पावर बैंक बेस्‍ट होता है, वहीं सफर पर जाने या दो चीजें एक साथ चार्ज करने के लिए 20,000mAh लेना समझदारी होती है. 

दूसरा है आउटपुट, यानी W यह तय करता है कि फोन कितनी तेजी से चार्ज होगा, और इस बजट में 22.5W की स्‍पीड सबसे सही रहती है. अगर आप जल्द ही फ्लाइट से कहीं जा रहे हैं, तो बैग पैक करने से पहले इंडियन फ्लाइट्स में पावर बैंक ले जाने से जुड़ी खास बातों का ध्‍यान जरूर रखें.

यह भी पढ़ें | Best Samsung Phones Under ₹30,000: Prime Day Sale में सैमसंग मोबाइल पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, देखें लिस्ट

₹2,000 से कम दाम में मिलने वाले पावर बैंक लेते समय क्‍या ध्‍यान रखें?

1. कैपेसिटी

10,000mAh का पावर बैंक काफी हल्का होता है और आराम से बैग या जैकेट की पॉकेट में आ जाता है. यह बाहर घूमने या ऑफिस के एक दिन के लिए काफी है. दूसरी तरफ 20,000mAh वाले पावर बैंक में पावर लगभग डबल होती है, पर इसका वेट थोड़ा ज्यादा होता है. एक बात हमेशा याद रखें कि पैक पर जितनी बैटरी लिखी होती है, असल में पूरी उतनी कभी नहीं मिलती. चार्जिंग के वक्त थोड़ी-सी पावर हमेशा हीट बनकर खर्च हो जाती है.

2. आउट‍पुट और फास्‍ट चार्जिंग

आज हम आपको जिन 5 पावर बैंक के बारे में बताएंगे, वह सभी 22.5W आउटपुट वाले हैं. लेकिन यह फास्‍ स्पीड तभी मिलेगी, जब आपका फोन भी उस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता हो. अगर फोन में यह सपोर्ट नहीं है, तो भी वह चार्ज तो होगा ही, बस थोड़ा स्‍लो. आपका फोन कितनी तेज चार्जिंग सपोर्ट करता है, यह जानने के लिए फोन की कंपनी की वेबसाइट पर एक बार चेक जरूर कर लें.

3.पोर्ट और केबल

सबसे पहले ये देखें कि आप एक दिन में क्‍या-क्‍या चार्ज करते हैं. जैसे कि फोन, ईयरबड्स या शायद कोई स्मार्टवॉच. जिस पावर बैंक में पहले से केबल लगी हो, वह अलग से तार साथ रखने की परेशानी को खत्म कर देता है. साथ ही पावर बैंक को चार्ज करने के लिए उसमें USB-C पोर्ट होना काफी काम आता है, क्योंकि फिर आप अपने फोन के चार्जर से ही पावर बैंक को भी चार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | भारी चार्जर से हैं परेशान? बैग का बोझ हल्का करेंगे ये सुपरफास्ट GaN चार्जर्स, लैपटॉप और फोन एक साथ होंगे चार्ज

4. सेफ्टी

हमेशा फेमस कंपनियों और भरोसेमंद स्टोर से ही पावर बैंक खरीदें, न कि किसी लोकल जगह से. इन्‍हें खरीदते समय प्रोडक्ट की जानकारी में ओवरचार्ज और ज्यादा हीट होने से बचाने वाले फीचर्स जरूर देखें. अगर आपका पावर बैंक कभी फूलने लगे, जरूरत से ज्यादा गर्म हो या उसकी बॉडी कहीं से चटक जाए, तो उसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें.

कैसे करें पावर बैंक का इस्‍तेमाल

  1. सफर पर निकलने से पहले इसे फुल चार्ज कर लें. लंबी यात्रा से एक रात पहले ही इसे चार्जिंग पर लगा दें, ताकि सुबह आप 100% बैटरी के साथ घर से निकलें.
  2. हमेशा अच्छी क्‍वालिटी की केबल ही इस्तेमाल करें. कोई सस्ती या पुरानी घिसी हुई केबल चार्जिंग की स्पीड को रोक सकती है, चाहे आपका पावर बैंक 22.5W का ही क्यों न हो.
  3. इसे हीट से बचाकर रखें. दिल्ली या चेन्नई जैसी तेज गर्मी में पावर बैंक को कार के डैशबोर्ड पर या धूप में खड़ी गाड़ी के अंदर न छोड़ें. ज्यादा गर्मी से बैटरी बहुत जल्दी खराब होती है.
  4. इसे बिल्कुल खाली करके न रखें. अगर आप इसे सिर्फ सफर में ही निकालते हैं, तो हर एक-दो महीने में थोड़ा चार्ज करते रहें, ताकि बैटरी ठीक बनी रहे.

कौन-सा पावर बैंक रहेगा सही?

लंबे सफर या एक साथ दो डिवाइस चार्ज करने के लिए 20,000mAh का पावर बैंक अच्‍छा माना जाता है. Ambrane 20000mAh कॉम्‍पैक्‍ट के साथ केबल भी मिलती है, और GOBOULT 20000mAh को फोन और ईयरबड्स दोनों चार्ज करने के लिए बताया गया है. अगर आप आईफोन चलाते हैं और तारों से चिढ़ होती है, तो Ambrane 10000mAh MagSafe Wireless फोन के पीछे चिपक जाता है और बिना तार के चार्ज करता है. वहीं, एंड्रॉइड फोन वालों को इसे लेने से पहले देख लेना चाहिए कि उनके फोन में वायरलेस चार्जिंग है या नहीं. अगर बजट कम है, तो Portronics 10000mAh 1,000 रुपये से भी कम में आता है और फिर भी 22.5W की स्पीड देता है. वहीं रोज इस्‍तेमाल करने के लिए boAt Energyshroom PB300 परफेक्‍ट कहा जा सकता है.

ये हैं ₹2,000 के अंदर आने वाले बेस्‍ट पावर बैंक

1. Ambrane 20000mAh Compact + Cable, 22.5W

Ambrane 20000mAh Compact + Cable, 22.5W, iPhone और Android के लिए बना 

Price: INR1,999 | INR3,800 (47% OFF) | Customer Rating: 4.4/5 (499 ratings)

फीचर्स:

  • 20,000mAh की बैटरी
  • 22.5W का आउटपुट
  • साथ में केबल मिलती है
  • आईफोन और एंड्रॉइड दोनों के लिए सही है

क्‍यों खरीदें: ये इस पूरी लिस्ट में सबसे बड़ी बैटरी वाला पावर बैंक है, जिसके डिब्बे में केबल भी साथ आती है और कीमत ठीक 2,000 रुपये के आसपास है. लंबे ट्रैवल और प्रोफेशनल टूर के लिए ये बहुत बढ़िया है.

Myntra से खरीदें

2. Ambrane 10000mAh MagSafe Wireless, 22.5W

Ambrane 10000mAh Magsafe Wireless Power Bank, 22.5W, iPhone और Android के लिए बना

Price: INR1,749 | INR2,999 (42% OFF) | Customer Rating: 4.4/5 (5,947 ratings)

फीचर्स:

  • 10,000mAh की बैटरी
  • मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग
  • 22.5W का आउटपुट
  • आईफोन और एंड्रॉइड दोनों के लिए सही

क्‍यों खरीदें: यह उन आईफोन यूजर्स के लिए सबसे सही माना जाता है, जो बिना तार के फोन चार्ज करना पसंद करते हैं. इन पांचों में सबसे ज्यादा लोगों की रेटिंग भी इसी को मिली है.

Myntra से खरीदें

3. boAt Energyshroom PB300 10000mAh, 22.5W

boAt Energyshroom PB300 Powerbank, 10000mAh बैटरी के साथ 22.5w फास्‍ट चार्जिंग 

Price: INR1,299 | INR2,999 (57% OFF) | Customer Rating: 4.3/5 (160 ratings)

फीचर्स:

  • 10,000mAh बैटरी
  • 22.5W फास्ट चार्जिंग

क्‍यों खरीदें: ये फेमस ब्रांड का मीडियम बजट का पावर बैंक है, जो रोज ऑफिस बैग में रखने और कैरी करने के लिए बढ़िया है.

Myntra से खरीदें

4. Portronics 10000mAh, 22.5W

Portronics 10000 mAh 22.5W Output Power Banks

Price: INR880 | INR1,799 (51% OFF) | Customer Rating: 4.3/5 (1,248 ratings)

फीचर्स:

  • 10,000mAh की बैटरी
  • 22.5W का आउटपुट

क्‍यों खरीदें: ये इस लिस्ट में सबसे कम कीमत वाला पावर बैंक है, लेकिन यह दोगुनी कीमत वाले पावर बैंक जैसी ही 22.5W की स्पीड देता है. एक बैकअप या पहले पावर बैंक के तौर पर यह समझदारी भरी डील हो सकती है.

Myntra से खरीदें

5. GOBOULT 20000mAh, 22.5W

GOBOULT 20000 mAh 22.5 W Power Bank (Pure Black, Lithium Polymer, ईयरबड्स, मोबाइल के लिए फास्‍ट चार्जिंग देता है)

Price: INR1,902 | INR4,999 (62% OFF) | Customer Rating: 4.2/5 (758 ratings)

फीचर्स:

  • 20,000mAh की बैटरी
  • 22.5W का आउटपुट
  • लिथियम पॉलीमर बैटरी
  • फोन और ईयरबड्स चार्ज करने के लिए सही है

क्‍यों खरीदें: यह 2,000 रुपये से कम में 20,000mAh वाला दूसरा अच्छा पावर बैंक है, ये खासकर उन लोगों के लिए बना है जो एक ही सफर में फोन और ईयरबड्स दोनों चार्ज करते हैं.

Myntra से खरीदें

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: