विज्ञापन

अब न डरें गर्मी से,  भीषण गर्मी से राहत देने आगया है सत्तू का शरबत, आज से ही करें डाहट में शामिल

Sattu ke sharbat ke fayde: सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है, यह पाचन सुधारता है और थकान दूर करता है. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इसे फायदेमंद मानते हैं. सत्तू चना, गेहूं या जौ से बनता है, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर है, जो ब्लड शुगर नियंत्रण और वजन प्रबंधन में मदद करता है. इसे नमक, नींबू और भुना जीरा से बनाया जाता है.

अब न डरें गर्मी से,  भीषण गर्मी से राहत देने आगया है सत्तू का शरबत, आज से ही करें डाहट में शामिल
गर्मी की छुट्टी कर सेहत को भला चंगा रखता है सत्तू का शरबत, सेवन के जबरदस्त फायदे

Sattu ke sharbat ke fayde: भीषण गर्मी में जब शरीर थकान और प्यास से बेहाल हो जाता है, तब पारंपरिक और पौष्टिक पेय की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी भी प्रदान करता है. आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोनों ही सत्तू को गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं. सत्तू एक प्राचीन भारतीय आहार है, जो मुख्य रूप से चना, गेहूं या जौ को भूनकर पीसकर बनाया जाता है. गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला प्राकृतिक पेय साबित होता है. सत्तू का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है.

आयुर्वेद के अनुसार, सत्तू शरीर को अंदर से ठंडक देता  है और गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी को दूर रखता है. गर्मियों में इसके रेगुलर सेवन से डाइजेशन सिस्‍टम मजबूत होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और वेट मैनेजमेंट में भी सहायता मिलती है. सत्तू फाइबर से भरपूर होने के कारण आंतों को स्वस्थ रखता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

गर्मियों में मुंह के छालों से आप भी हैं परेशान? दवाइयों से पहले अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय

अगर आप भी सत्तू का शरबत अपनी डाइट में शामिल करने का प्‍लान बना रहे हैं, तो Flipkart आपके लिए प्रीमियम क्‍वालिटी और ब्रांड के सत्तू के शरबत लेकर हाजिर हो चुका है.आज ही मंगवाएं इसे.

गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं किचन में छिपे ये मसाले, डाइजेशन से लेकर सूजन रोकने में भी हैं कारगर

कैसे बनाएं सत्तू का शरबत

सत्तू का शरबत बनाने का तरीका बहुत आसान है. इसमें नमक, नींबू, भुना जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर स्वाद के अनुसार तैयार किया जा सकता है. गर्मियों में यह ठंडा शरबत सुबह नाश्ते में या दोपहर में पिया जा सकता है. इसके अलावा सत्तू से लड्डू, पराठा और घोल भी बनाया जा सकता है. देश के कई हिस्सों जैसे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में सत्तू का रोजाना सेवन बहुत लोकप्रिय है. विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मी के मौसम में सिंथेटिक ड्रिंक्स की जगह घर का बना सत्तू का शरबत पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है.

गर्मियों का एनर्जी बूस्टर है ये ड्रिंक, टेस्‍ट है दमदार, हर किसी को आएगी पसंद

क्‍या कहती है रिपोर्ट

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इससे पाचन क्रिया सुधरती है, कब्ज की समस्या दूर होती है और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है. सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है.

ये हैं टॉप क्‍वािलटी के सत्तू के शरबत

FAQ

सवाल 1: सत्तू का शरबत क्या है?
जवाब: सत्तू चना, गेहूं या जौ को भूनकर बनाया गया पारंपरिक और पौष्टिक पेय है जो गर्मी में ठंडक और ताजगी देता है.

सवाल 2: गर्मियों में सत्तू के फायदे क्या हैं?
जवाब: सत्तू शरीर को ठंडक देता है, थकान दूर करता है, पाचन सुधारता है और ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद करता है.

सवाल 3: सत्तू का शरबत कैसे बनाया जाता है?
जवाब: सत्तू में नमक, नींबू, भुना जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर स्वादानुसार तैयार किया जाता है.

इनपुट आईएएनएस

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: