गर्मियों की तपिश से बचने के लिए प्राकृतिक और पारंपरिक चीजों की ओर रुझान बढ़ रहा है. इन्हीं में से एक है ताजा गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद, जो न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि तन-मन को भी शीतल रखता है. गुलकंद को गर्मियों का बेहतरीन साथी माना जाता है. गुलकंद ताजा गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी या गुड़ को मिलाकर सूरज की धूप में धीरे-धीरे पकाकर तैयार किया जाता है. इसकी खुशबू और मीठा स्वाद भारतीय घरों में पीढ़ियों से चला आ रहा है. गर्मी के मौसम में यह ठंडक देने वाला प्राकृतिक व्यंजन खासतौर पर लोकप्रिय होता है.
यह सदाबहार व्यंजन सिर्फ टेस्ट और ठंडक ही नहीं देता, बल्कि भारतीय परंपरा और बेहतरीन पाक-कला का भी प्रतीक है. पुराने समय में दादी-नानी इसे घर में बनाती थीं और बच्चों को चम्मच भर गुलकंद खिलाती थीं. आज भी कई घरों में गुलकंद बनाना और इसका सेवन एक पारिवारिक परंपरा बनी हुई है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गुलकंद में गुलाब की पंखुड़ियों के प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं. यह गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव को कम करने में मदद करता है. गुलकंद पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है. गर्मियों में अक्सर पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में रोजाना थोड़ी मात्रा में गुलकंद का सेवन पाचन को सुधारता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है.
गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है. गर्मी में त्वचा संबंधी समस्याएं आम हैं, त्वचा बहुत जल्दी बेजान सी लगने लगती है. ऐसे में यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी कारगर है. साथ ही यह प्राकृतिक रूप से शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है.
White vs Pink Salt कौन है ज्यादा फायदेमंद? खरीदने से पहले जानना है जरूरी
गुलकंद को कई तरीकों से खाया जा सकता है. इसे सीधे चम्मच से खाया जा सकता है, दूध या दही के साथ मिलाकर शरबत बनाया जा सकता है या फिर हलवे, लड्डू और आइसक्रीम में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों में गुलकंद वाला ठंडा दूध या शरबत पीना कई लोगों का पसंदीदा नाश्ता या शाम का पेय होता है. गर्मी के मौसम में सिंथेटिक और पैकेट वाले कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घर का बना गुलकंद फायदेमंद होता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मिठास होती है.
अगर आप भी गुलकंद लेने पर विचार कर रहे हैं, तो Flipkart आपका इंतजार कर रहा है, यहां से आप बेहद कम दाम में गुलकंद ऑर्डर कर सकते हैं-
FAQ
सवाल 1: गुलकंद क्या होता है?
जवाब: गुलकंद ताजा गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी या गुड़ से बना होता है.
सवाल 2: गुलकंद के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन सुधारता है, तनाव कम करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है.
सवाल 3: गुलकंद कैसे बनाया जाता है?
जवाब: ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को चीनी या गुड़ के साथ धूप में पकाकर तैयार किया जाता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील