विज्ञापन

Weight Control से लेकर हड्डियों को मजबूती देने तक, मखाने के हैं दमदार फायदे, अफोर्डेबल दाम में अभी करें ऑर्डर

मखाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो भूख कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है. मखाना और दूध का कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट कंट्रोल करने और हड्डियां मजबूत बनाता है. मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं.

Weight Control से लेकर हड्डियों को मजबूती देने तक, मखाने के हैं दमदार फायदे, अफोर्डेबल दाम में अभी करें ऑर्डर
मखाने के फायदे हैं दमदार, आज ही खरीदें. फोटो: Pixabay

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन एक बड़ी चिंता बन चुका है. ऐसे में अगर कोई आसान उपाय मिल जाए, जो शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना असर दिखाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? भारतीय रसोई में मौजूद कुछ चीजें ऐसी हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. इनमें से एक है मखाना. जी हां, ये छोटा-सा दिखाने वाला फूड हमारे स्वास्थ्य पर इंस्‍टेंट असर दिखाते हुए हमें हेल्‍दी भी रखता है.

मखाना (फॉक्स नट्स) को जब दूध के साथ मिलाकर लिया जाता है, तो यह एक सुपरफूड बन जाता है. विज्ञान के अनुसार, मखाना और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, और इनका साथ में सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, खासकर वजन कंट्रोल करने में.

प्रोटीन और फाइबर का अच्‍छा सोर्स है मखाना

दरअसल, मखाना में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती. मखाना को दूध में उबालकर खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मखाने के फाइबर के साथ मिलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. इससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

White vs Pink Salt कौन है ज्‍यादा फायदेमंद? खरीदने से पहले जानना है जरूरी

मखाने में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

विज्ञान के अनुसार, मखाना में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के संतुलन को बनाए रखते हैं. दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, और जब यह मखाने के साथ लिया जाता है, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है.

Navratri Special food: पूड़ी बनाएं या पकौड़े, कुट्टू के आटे की ये डिशेज हैं यम्‍मी, आज ही करें ऑर्डर

हार्ट के लिए फायदेमंद है मखाना

मखाना वाला दूध सिर्फ वजन कंट्रोल नहीं करता, बल्कि यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. इसके साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में भी सहायक होता है.

मखाना वाला दूध नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है. दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक तत्व दिमाग को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. वहीं मखाना शरीर को रिलैक्स करता है, जिससे तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है.

इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. मखाने में मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है. वहीं दूध आंतों को पोषण देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है. यह हड्डियों और दिमाग के विकास में सहायक होता है.

अगर आप भी अपनी डाइट में मखाना शामिल करना चाहते हैं, तो Amazon पर टॉप ब्रांड और प्रीमियम क्‍वालिटी के मखाने ऑफर किए गए हैं, ये आपकी हेल्‍थ को न केवल फायदा पहुंचाते हैं, बल्कि पेट को भी लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं.

FAQ
सवाल 1: मखाना वजन कम करने में कैसे मदद करता है?

जवाब: मखाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख कम करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्न करता है.

सवाल 2: मखाना और दूध का संयोजन क्यों फायदेमंद है?
जवाब: मखाना का फाइबर और दूध का कैल्शियम मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाते हैं, जिससे वजन नियंत्रण और हड्डियां मजबूत होती हैं.

सवाल 3: मखाने में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
जवाब:  मखाने में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस होते हैं.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: