विज्ञापन

White vs Pink Salt कौन है ज्‍यादा फायदेमंद? खरीदने से पहले जानना है जरूरी

White vs Pink Salt : गुलाबी नमक में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. वहीं सफेद नमक में अधिक सोडियम और आयोडीन होता है, जो थायरॉयड रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है. गुलाबी नमक कम प्रोसेस्ड होता है और सूजन कम करता है, जबकि सफेद नमक अधिक सोडियम के कारण हृदय रोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकता है.

White vs Pink Salt कौन है ज्‍यादा फायदेमंद? खरीदने से पहले जानना है जरूरी
White vs Pink Salt के फायदे जानने जानने हैं जरूरी. फोटो: Freepik

White vs Pink Salt: आजकल नमक को लेकर लोगों में काफी उलझन रहती है. मार्केट में व्‍हाइट और पिंक गुलाबी सॉल्‍ट दोनों उपलब्ध हैं. अकसर यह सवाल उठता है कि इनमें से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार, गुलाबी नमक को सामान्य तौर पर सफेद नमक से बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें सिर्फ सोडियम ही नहीं, बल्कि आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई खनिज तत्व भी पाए जाते हैं. ये शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं में मदद करते हैं. 

क्‍या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद में सफेद नमक की तुलना में गुलाबी नमक को ज्यादा फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें सोडियम के साथ अन्य खनिज भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को रोगमुक्त करने में मदद करते हैं. वहीं गुलाबी नमक में आयरन, पोटेशियम व मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वहीं सफेद नमक हाई-प्रोसेस्ड नमक होता है, जिसमें सोडियम और आयोडीन दोनों ही ज्यादा होता है.

Navratri Special food: पूड़ी बनाएं या पकौड़े, कुट्टू के आटे की ये डिशेज हैं यम्‍मी, आज ही करें ऑर्डर

व्‍हाइट सॉल्‍ट के फायदे

आयरन, पोटेशियम व मैग्नीशियम होने की वजह से गुलाबी नमक सफेद नमक की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है. गुलाबी नमक कम प्रोसेस्ड होता है, हालांकि गुलाबी नमक में आयोडीन नहीं होता है और सफेद नमक में आयोडीन अलग से मिलाया जाता है. अगर थायरॉयड और गलघोंटू जैसी बीमारी है तो सफेद नमक का सेवन करना ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि थायरॉयड और गलघोंटू जैसे रोग आयोडीन की कमी से ही होते हैं, हालांकि सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. 

ये सुपर इंग्रेडिएंट नवरात्रि व्रत में रखेगा आपकी सेहत का खास ख्याल, नहीं होगी थकान और कमजोरी

पिंक सॉल्‍ट भी है दमदार

गुलाबी नमक कम प्रोसेस्ड होता है और खनिज तत्व भी ज्यादा पाए जाते हैं. ऐसे में गुलाबी नमक पचने में आसान होता है और सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है, जबकि सोडियम की अधिकता से सफेद नमक सूजन का कारण बनता है और मांसपेशियों में पानी भरने के रोग का खतरा भी बना रहता है. हृदय से जुड़े रोगों में सफेद नमक, गुलाबी नमक की तुलना में ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि सोडियम की मात्रा उच्च होती है. ऐसे में मरीज गुलाबी नमक का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं. सेवन से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें.

अब चीनी की जरूरत नहीं, इन Instant Coffee के साथ शुगर ऑप्शंस भी लगते हैं परफेक्ट, अभी देखें बेस्ट ऑफर्स

अगर आप भी व्‍हाइट  और पिंक सॉल्‍ट को अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Flipkart इन प्रीमियम क्‍वालिटी और टॉप ब्रांड के सॉल्‍ट आपके लिए लेकर आ चुका है. ये सॉल्‍ट आपका इंतजार कर रहे हैं. आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार इन्‍हें ऑर्डर कर सकते हैं और अपने परिवार को बेहतर हेल्‍थ दे सकते हैं.

ये हैं टॉप क्‍वालिटी के पिंक और व्‍हाइट सॉल्‍ट

FAQ
सवाल 1: गुलाबी नमक और सफेद नमक में क्या अंतर है?
जवाब: गुलाबी नमक में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जबकि सफेद नमक में मुख्यतः सोडियम और आयोडीन होता है.

सवाल 2: कौन सा नमक स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है?
जवाब: आयुर्वेद के अनुसार गुलाबी नमक ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें अधिक खनिज तत्व होते हैं.

सवाल 3: थायरॉयड रोग में कौन सा नमक उपयुक्त है?
जवाब: थायरॉयड और गलघोंटू के लिए आयोडीन युक्त सफेद नमक का सीमित सेवन लाभकारी होता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: