आजकल लोग बेहतर स्वास्थ्य की चाह में विदेशी और महंगे फलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन इस होड़ में वे अपने आसपास उपलब्ध ट्रेडिशनल फ्रूट्स की अनदेखी करने लगे पारंपरिक फलों के गुणों को नजरअंदाज कर रहे हैं. 'अंजीर' एक ऐसा ही फल है, जिसे सदियों से स्वास्थ्यवर्धक माना गया है. आधुनिक विज्ञान भी इसकी पुष्टि करता है कि अंजीर में प्रचुर मात्रा में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुदृढ़ करते हैं.
डाइजेशन के लिए दमदार है अंजीर
आयुर्वेद के अनुसार, अंजीर को 'मधुर' और 'शीतल' गुणों वाला फल माना जाता है. इसका नियमित सेवन शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. यह खासतौर पर पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है. विज्ञान की मानें तो, अंजीर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं. यही फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है. जब पाचन सही रहता है, तो शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है, जिससे सेहत में सुधार आता है.
अब मोर्निंग होगी जबरदस्त, इन दमदार ब्रेकफास्ट ऑप्शन के साथ, आज ही मंगवाएं ये यम्मी आइटम
अंजीर हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. जिन लोगों को बोन डेंसिटी की समस्या होती है, उनके लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. एनर्जी के लिए भी अंजीर एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें नेचुरल शुगर और आयरन पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाता है, जिससे थकान कम होती है और व्यक्ति दिनभर सक्रिय महसूस करता है. यही कारण है कि जिन लोगों को कमजोरी या एनीमिया की समस्या होती है, उन्हें सीमित मात्रा में अंजीर लेने की सलाह दी जाती है.
गर्मी से हैं परेशान, तो ये एक ड्रिंक करें ट्राई, असर देख हो जाएंगे हैरान
दिल की सेहत के लिए भी अंजीर को लाभकारी माना जाता है. इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घटता है. वहीं, एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है. नियमित और संतुलित मात्रा में अंजीर का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है.
अगर आप भी अपने परिवार को हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का सेवन करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए टॉप क्वालिटी के अंजीर लेकर आया है, बिना देर किए इन्हें आज ही ऑर्डर करें.
ये हैं टॉप क्वालिटी के अंजीर
FAQ
सवाल 1: अंजीर के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: अंजीर पाचन सुधारता है, हड्डियां मजबूत करता है, ऊर्जा देता है, दिल की सेहत बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है.
सवाल 2: अंजीर पाचन तंत्र के लिए कैसे लाभकारी है?
जवाब: अंजीर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं जो आंतों को साफ करते हैं और कब्ज दूर करते हैं.
सवाल 3: अंजीर हड्डियों के लिए क्यों अच्छा माना जाता है?
जवाब: अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील