विज्ञापन

गर्मी से हैं परेशान, तो ये एक ड्रिंक करें ट्राई, असर देख हो जाएंगे हैरान

गर्मी में बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और एनर्जी लेवल बना रहता है. इतना ही नहीं ये डाइजेशन को सुधारता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो देर किए बिना Flipkart पर मौजूद इन ऑप्‍शन को आज ही ट्राई करें.

गर्मी से हैं परेशान, तो ये एक ड्रिंक करें ट्राई, असर देख हो जाएंगे हैरान
अब गर्मी में भी रहें कूल-कूल. फोटो: Pexels

गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं अपने आप बढ़ने लग जाती हैं. ऐसे में नेचुरल और ठंडक देने वाला बेल का शरबत हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बेल का रेगुलर सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका माना जाता है. बाजार के ठंडे पेय और शक्कर वाले जूस की जगह घर का बना बेल का शरबत वरदान से कम नहीं. यह सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक है.

पोषक तत्‍वों से भरपूर है बेल

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं. बेल का शरबत गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला सबसे अच्छा पेय है. यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन बेल के शरबत का नियमित सेवन करने से ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है.

पेट रहेगा ठंडा और हल्का, गर्मियों में गैस, दर्द और अपच से बचने के लिए ज़रूर पिएं ये खास और असरदार ड्रिंक

शरीर के लिए फायदेमंद है बेल

बेल के शरबत के सेवन से तन-मन को एक-दो नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. बेल में मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और बवासीर जैसी परेशानी में भी राहत देता है. यहां तक की दस्त और डायरिया जैसी समस्याओं में भी असरदार है. बेल का शरबत दस्त की समस्या को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है. यह पेट की सूजन कम करता है और पाचन क्रिया को सामान्य रखता है.

कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. यह रक्त शुद्धि भी करता है. बेल खून को शुद्ध करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है. इससे त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार रहती है. बेल का शरबत प्रसव के बाद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचाता है. यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है.

न दवा, न खर्च, गर्मियों में इस एक शानदार इंग्रेडिएंट से पाएं पेट, गला और मुंह की हर परेशानी से राहत

घर में कैसे बना सकते हैं बेल का शरबत

बेल का शरबत बनाने के लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाकर तैयार करें. गर्मियों में रोज सुबह या दोपहर में एक गिलास बेल का शरबत पीने से पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है.

अगर आप इस भी अपनी डाइट में बेल का शरबत शामिल करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए परफेक्‍ट रहने वाला है, Flipkart आपके लिए बजट फ्रेंडली ऑप्‍शन लेकर आ चुका है. शरीर को जबरदस्‍त फायदा देने वाला ये शरबत देर किए बिना आज ही ऑर्डर करें.

ये हैं टॉप ब्रांड के शरबत

FAQ 
सवाल 1: बेल का शरबत पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: बेल का शरबत पाचन सुधारता है, थकान दूर करता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है.

सवाल 2: गर्मी में बेल का शरबत पीना क्यों जरूरी माना जाता है?
जवाब: यह शरीर को ठंडक देता है, एनर्जी लेवल बनाए रखता है और गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाता है.

सवाल 3: बेल का शरबत कैसे बनाया जाता है?
जवाब: ताजा बेल का गूदा पीसकर ठंडा पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और शहद मिलाकर बनाया जाता है.

इनपुट:  IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: