विज्ञापन

Healthy Breakfast Habits: दिनभर रहना है एक्टिव और एनर्जेटिक? सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें

Amazon आपके लिए ऐसे हेल्‍दी रेडी टू इट ब्रेकफास्‍ट लेकर आया है, जो न केवल आपको एनर्जी देंगे, बल्कि पोषक तत्‍वों से भी भरपूर माने जाते हैं.

Healthy Breakfast Habits: दिनभर रहना है एक्टिव और एनर्जेटिक? सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें
अच्‍छी सेहत के लिए ब्रेकफास्‍ट को इग्‍नोर न करें. फोटो: AI

दिन की शुरुआत हम जिस चीज से करते हैं, उसका असर पूरे दिन की एनर्जी और काम करने की कैपेसिटी पर पड़ता है. ब्रेकफास्‍ट बॉडी के लिए दिन का पहला ईंधन माना जाता है. रातभर के लंबे अंतराल के बाद जब हम सुबह कुछ पौष्टिक खाते हैं, तो शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है. लेकिन कई बार जल्दबाजी, व्यस्त दिनचर्या या स्वाद के चक्कर में हम नाश्ते से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो सेहत पर उल्टा असर डाल सकती हैं. 

अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेकफास्‍ट हेल्‍दी और पोषक तत्‍वों से भरपूर रखना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए दमदार क्‍वालिटी के रेडी-टू-इट ब्रेकफास्‍ट लेकर आया है. इन्‍हें अपने ब्रेकफास्‍ट में शामिल करके आप अपने पूरे दिन को ऊर्जावान बना सकते हैं. लेकिन इन्‍हें ऑर्डर करने से पहले आइए ब्रेकफास्‍ट की अहमियत को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है.

मिनटों में पानी में घुलेंगी ये इको फ्रेंडली प्रतिमाएं, आज ही खरीदें, बनी हैं 100% मिट्टी से

ब्रेकफास्‍ट को न करें इग्‍नोर 

कई लोग वजन कम करने या समय की कमी के कारण नाश्ता नहीं करते और सीधे दोपहर का खाना खाते हैं. लंबे समय तक ऐसा करने से कुछ लोगों को सुबह कमजोरी, थकान या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है. खासकर जिन लोगों का दिन शारीरिक या मानसिक मेहनत वाला होता है, उनके लिए सुबह संतुलित भोजन लेना फायदेमंद हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि सुबह कुछ पौष्टिक जरूर खाएं. बहुत ज्यादा समय न हो तो फल, दही, अंडे, पोहा, उपमा या ओट्स जैसे आसान विकल्प लिए जा सकते हैं.

दांत दर्द से लेकर मुंह की बदबू तक, बड़े काम की है छोटी सी लौंग, आज ही खरीदें

मीठे खाने से बचें

सुबह के नाश्ते में मीठी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल भी अच्छी आदत नहीं है. बाजार में मिलने वाले कई बिस्किट, पेस्ट्री, डोनट या मीठे पेय पदार्थों में रिफाइंड शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है. ऐसी चीजें खाने से तुरंत ऊर्जा महसूस हो सकती है, लेकिन यह हमेशा लंबे समय तक पेट भरा रखने का बेहतर तरीका नहीं है. नाश्ते में ज्यादा चीनी की जगह फल, साबुत अनाज और अन्य पौष्टिक चीजों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है.

सिर्फ कार्बोहाइड्रेट पर न रहें निर्भर

सिर्फ कार्बोहाइड्रेट वाला नाश्ता करने से जल्दी भूख लग सकती है. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि भोजन में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है. प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है और संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके बजाय नाश्ते में अंडा, दही, पनीर, दूध, दाल, चना, मूंग या अन्य प्रोटीन स्रोत शामिल किए जा सकते हैं. इससे नाश्ता ज्यादा संतुलित बन सकता है.

शरीर को लचीला और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

खाली पेट चाय पीने से बचें

भारत में बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है. कुछ लोग तो नाश्ता करने से पहले ही एक या दो कप चाय पी लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से कुछ लोगों में एसिडिटी या पेट की परेशानी बढ़ सकती है. अगर आपको पहले से गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो खाली पेट चाय पीने की आदत पर ध्यान देना चाहिए. बेहतर है कि सुबह चाय के साथ या उससे पहले कुछ हल्का खा लिया जाए.

ब्रेकफास्‍ट में शामिल करें ये चीजें

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: