विज्ञापन

दांत दर्द से लेकर मुंह की बदबू तक, बड़े काम की है छोटी सी लौंग, आज ही खरीदें

Long ke Fayde: लौंग भले की किचन का छोटा-सा इंग्रेडिएंट हो, लेकिन इसके फायदे इतने कमाल के हैं, कि आप इसके बारे में जानकर खुद को इसे खरीदने से रोक नहीं पाएंगे. अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो Amazon आपको अच्‍छी क्‍वालिटी की लौंग बेहद कम दाम में उपलब्‍ध करा रहा है.

दांत दर्द से लेकर मुंह की बदबू तक, बड़े काम की है छोटी सी लौंग, आज ही खरीदें
लौंग के हैं दमदार फायदे. फोटो: Ai

Long ke Fayde: लौंग भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला ऐसा मसाला है, जो भले ही साइज में छोटा दिखे, लेकिन इसमें कई तरह के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं. चाय से लेकर सब्जी तक, लौंग का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है. सर्दी-जुकाम या दांत में दर्द होने पर भी लोग अक्सर लौंग का इस्तेमाल करते हैं. वैज्ञानिक रिसर्च की मानें, तो इसमें मौजूद कई ऐसे तत्व है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. खासतौर पर इसमें मौजूद यूजेनॉल, फ्लेवोनॉयड्स और दूसरे पौधों से मिलने वाले रसायन इसके खास गुण हैं.

लौंग का सबसे ज्यादा फायदा दांत के दर्द में माना जाता है. लौंग में मौजूद यूजेनॉल दर्द को कुछ समय के लिए कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि दांतों के इलाज में भी यूजेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है. अगर कभी हल्का दांत दर्द हो तो लोग लौंग को दांत के पास रखने का घरेलू तरीका अपनाते हैं. इससे कुछ समय के लिए आराम मिलता है. लेकिन अगर दर्द ज्यादा है, मसूड़ों में सूजन है या दांत में इन्फेक्शन है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

सिर्फ दूध-दही ही नहीं! हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये कैल्शियम रिच फूड्स

अगर आप भी इस इंग्रेडिएंट को अपनी किचन में शामिल करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की लौंग लेकर आया है. ये न केवल खाने में बल्कि स्वास्थ्य समस्‍यों में भी लाभ देने का काम करती है. लेकिन इसे खरीदने से पहले आइए जानते हैं, इसके अन्‍य फायदों के बारे में.

लौंग मुंह की सफाई के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कुछ तरह के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. खाना खाने के बाद एक लौंग चबाने से मुंह में ताजगी बनी रहती है. हालांकि, लौंग चबाना ब्रश करने या दांतों की सही सफाई का विकल्प नहीं है.

खाने का स्वाद और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएगी इमली, आज ही Amazon से करें ऑर्डर

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं

दरअसल, हमारे शरीर में कुछ ऐसे कण बनते हैं जो ज्यादा होने पर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट इनसे शरीर को बचाने में मदद करते हैं. लौंग में मौजूद यूजेनॉल और दूसरे प्राकृतिक तत्व इस काम में मदद करते हैं. इसी कारण लौंग को शरीर के लिए फायदेमंद मसालों में गिना जाता है.

लौंग में हैं सूजन कम करने वाले गुण 

शरीर में चोट या किसी परेशानी के कारण सूजन होना आम बात है. रिसर्च में लौंग के कुछ तत्वों ने ऐसी प्रक्रियाओं को कम करने की क्षमता दिखाई है, जिनकी वजह से शरीर में सूजन होती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि किसी बीमारी या ज्यादा सूजन का इलाज सिर्फ लौंग से किया जा सकता है. इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है.

मैदे वाली सैंडविच ब्रेड को कहें बाय-बाय, ब्रेकफास्‍ट के लिए बेस्ट हैं ये 5 Whole Wheat Bread

लौंग और ब्लड शुगर को लेकर भी वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है

एक रिसर्च में 13 स्वस्थ और प्री-डायबिटिक लोगों को 30 दिनों तक रोजाना 250 मिलीग्राम पानी में घुलने वाला लौंग का पॉलीफेनॉल एक्सट्रैक्ट दिया गया. रिसर्च में खाने से पहले और खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज में कमी देखने को मिली. लेकिन यह स्टडी बहुत छोटी थी और इसमें लौंग को खाने की जगह एक खास एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल किया गया था. इसलिए इसे डायबिटीज की दवा या इलाज नहीं माना जा सकता.

लौंग में कुछ ऐसे गुण भी पाए गए हैं जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं.

ये हैं टॉप ब्रांड की लौंग

इनपुट: IANS
 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: