सर्दियां आते ही जो ठंडा बिस्तर हमें गर्मी में राहत देता है, वही आफत लगने लगता है, उसमें घुसने की जब बारी आती है, तो और ज्यादा ठंड लगने लगती है. रजाई में जाने के बाद भी काफी देर तक कांपते हुए बिस्तर गर्म होने का इंतजार करना पड़ता है. कमरे में हीटर चलाओ तो हवा की नमी गायब हो जाती है, स्किन ड्राई होने लगती है और बिजली का बिल भी मोटा आने लगता है. ऐसे में इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट यानी बेड वार्मर बहुत काम आता है. इसे बस चादर के नीचे बिछाना होता है और यह सिर्फ आपके बिस्तर को गर्माहट देता है. हीटर की तुलना में यह बिजली भी बहुत कम लेता है. कपल्स के लिए कुछ ब्लैंकेट में दोनों तरफ अलग से टेम्परेचर कंट्रोल करने के रिमोट भी मिलते हैं. यही कारण है कि अब ये काफी पसंद भी किए जाने लगे हैं.
हीटर के मुकाबले इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट को रोज चलाना काफ सस्ता पड़ता है. मार्केट में आपको सिंगल बेड, डबल बेड और दोनों साइड अलग-अलग गर्म होने वाले ब्लैंकेट मिल जाएंगे. लेकिन इसे खरीदते समय सेफ्टी का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. अगर आप इसे पूरी रात चलाकर सोते हैं, तो ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और ऑटो-ऑफ टाइमर वाला ब्लैंकेट ही सही रहता है. ध्यान रहे कि ये कंबल ओढ़ने के लिए नहीं, बल्कि चादर के नीचे बिछाने के लिए होते हैं. अगर आप मार्केट की भीड़ से बचकर घर बैठे ही ये ब्लैंकेट लेना चाहते हैं, तो Amazon 4,000 रुपये से कम में मिलने वाले इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट लेकर आ चुका है.
ये हैं 4000 से कम दाम में आने वाले बेस्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट
1. Expressions Signature Electric Bed Warmer
यह Signature बेड वार्मर डबल बेड के लिए बनाया गया है. इसका साइज 150 x 160cm है और इसे बेडशीट के नीचे बिछाया जाता है. इसमें बिस्तर के दोनों तरफ अलग-अलग 2 कंट्रोलर मिलते हैं, जिनमें 3 हीट सेटिंग मिलती हैं. मजेदार बात यह है कि 12 घंटे लगातार चलने के बाद यह खुद बंद हो जाता है और इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
खासियतें:
- ये गद्दे पर से खिसकता नहीं है
- इसमें डुअल कंट्रोलर दिया गया है
- 12 घंटे का बाद ये अपने आप ऑफ हो जाता है
- इसे मिंक फैब्रिक से बनाया गया है
2. Bell Electric Blankets Zed Certified Premium Electric Blanket
यह इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट कश्मीर की जेड-सर्टिफाइड फैक्ट्री में बना है. 152x152cm साइज और 1.45kg वाला यह कंबल डबल बेड के लिए एकदम सही है. इसकी ऊपर की लेयर प्योर मेरिनो ऊन से बनी है, जबकि अंदर कॉटन और टेफ्लॉन कोटिंग वाला हीटिंग वायर लगाई गई है.
खासियतें:
- दोनों तरफ 2 कंट्रोलर और 4 हीट सेटिंग्स मिलती हैं
- यह एक अंडर-ब्लैंकेट है, जिसे चादर के नीचे ही बिछाना होता है
- इसमें चार हीट सेटिंग मिलती है
- इसे कश्मीर में बनाया गया है
3. Tapish Woollen Electric Blanket
यह ऊनी इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट भी प्रीमियम मेरिनो ऊन से बना है. इसका 150x150cm का साइज ज्यादातर भारतीय डबल बेड पर आराम से आ जाता है. इसके दोनों साइड 110 वाट बिजली लेते हैं और दोनों तरफ लो, मीडियम व हाई सेटिंग वाले अलग रिमोट दिए गए हैं.
खासियतें:
- इसका हीटिंग एलिमेंट वॉटरप्रूफ है
- यह ब्लैंकेट पूरी तरह शॉकप्रूफ है
- यह प्रोडक्ट ISO सर्टिफाइड है
- इसका डिजाइन रिवर्सिबल है
4. Heatronics Electric Blanket, Single Bed
यह सिंगल बेड ब्लैंकेट 6-लेयर बनावट के साथ आता है. इसमें लगा स्मार्ट सेंसर गर्मी को 35 से 65 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखता है. इसमें नाइक्रोम हीटिंग वायर का इस्तेमाल हुआ है और यह सिर्फ 135 वाट बिजली लेता है, इसलिए इसे इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है.
खासियतें:
- इसका साइज 152.4 x 91.4cm है
- ये छह लेयर वाला ब्लैंकेट है
- इसमें स्मार्ट हीट सेंसर लगा हुआ है
- इन्वर्टर-फ्रेंडली पावर
5. Beurer TS 17 Single Electric Under Blanket
TS 17 मॉडल सिंगल बेड के लिए आता है, जिसका साइज 150x80cm है. यह सॉफ्ट फ्लीस फैब्रिक से बना है और इसमें इलास्टिक बैंड दिया गया है, ताकि यह गद्दे पर जमा रहे. इसमें 3 टेम्परेचर लेवल और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन मिलता है.
खासियतें:
- इसे मशीन में धोया जा सकता है
- इसमें इलास्टिक बैंड लगा हुआ है
- इसका वायर वाला स्विच आसानी से निकल जाता है
- यह ओएको-टेक्स सर्टिफाइड है
Amazon पर उपलब्ध ये पांचों ब्लैंकेट बिस्तर की ठंडक दूर कर आपको सर्दियों में आरामदायक नींद देने के लिए बनाए गए हैं. इनमें से दो सिंगल और तीन डबल बेड के ब्लैंकेट हैं. जहां कुछ कंबल के साथ अलग रिमोट मिलते हैं, तो कुछ 12 घंटे का ऑटो-ऑफ टाइमर के साथ आते हैं. वहीं कुछ ऐसे ब्लैंकेट भी हैं जो मेरिनो ऊन के साथ आते हैं, आपको बस अपनी जरूरत और बजट देखकर बेस्ट ऑप्शन तलाशना है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील