आप कितने फ्लेक्सिबल हैं, ये सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप कितनी देर तक स्ट्रेचिंग करते हैं. आपके खाने का भी इसमें बड़ा योगदान होता है. अगर शरीर को रोजाना सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और जरूरी तत्व नहीं मिल रहे हैं, तो मांसपेशियों की स्ट्रेंथ और उनकी काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. वहीं संतुलित खाना शरीर को व्यायाम के बाद खुद को ठीक करने और मजबूत बनाने में मदद करता है.
हालांकि यह बात साफ है कि कोई एक फल, सब्जी या दूसरा खाद्य पदार्थ खाने से शरीर अचानक लचीला नहीं हो जाता. इसके लिए सही खान-पान के साथ नियमित व्यायाम और स्ट्रेचिंग भी जरूरी है. अगर आप भी चाहते हैं, कि आपका परिवार हेल्दी रहे, तो Amazon टॉप ब्रांड के प्रोडक्ट लेकर आ चुका है.
सिर्फ दूध-दही ही नहीं! हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये कैल्शियम रिच फूड्स
1. प्रोटीन है सबसे अहम
सबसे पहले बात प्रोटीन वाले खाने की तो अंडा, दूध, दही, पनीर, सोया, चना, राजमा और चिकन इसके अच्छे स्रोत हैं. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को बनाने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है. जब हम कसरत करते हैं तो मांसपेशियों पर थोड़ा दबाव पड़ता है. इसके बाद शरीर को उनकी मरम्मत के लिए अमीनो एसिड की जरूरत होती है, जो प्रोटीन से मिलते हैं. मजबूत और स्वस्थ मांसपेशियां शरीर के अंगों को बेहतर तरीके से हिलाने-डुलाने में मदद करती हैं. प्रोटीन सीधे तौर पर शरीर को लचीला नहीं बनाता, लेकिन लचीलेपन के लिए जरूरी मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
2. मैग्नीशियम को न करें इग्नोर
बादाम, काजू, तिल, कद्दू के बीज, साबुत अनाज, पालक और दूसरी हरी सब्जियां मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं. यह तत्व हमारी मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी होता है. जब हम हाथ-पैर हिलाते हैं तो मांसपेशियां कभी सिकुड़ती हैं और कभी ढीली होती हैं. इस पूरी प्रक्रिया में मैग्नीशियम की भी भूमिका होती है. इसलिए खाने में मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा रखना मांसपेशियों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है.
3. बीजों के हैं दमदार फायदे
ओमेगा-3 वाली चीजें भी खाने में शामिल की जा सकती हैं. अलसी के बीज, चिया के बीज और अखरोट जैसी चीजों में ओमेगा-3 होता है, जो शरीर में होने वाली सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. शरीर में ज्यादा सूजन होने पर कई बार मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है. ऐसे में ओमेगा-3 शरीर के सामान्य स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है.
FAQ
सवाल 1: फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में खानपान का क्या योगदान है?
जवाब: सही पोषण से मांसपेशियों की ताकत और मरम्मत होती है, जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है.
सवाल 2: प्रोटीन फ्लेक्सिबिलिटी के लिए क्यों जरूरी है?
जवाब: प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण में मदद करता है, जो लचीलेपन के लिए आवश्यक है.
सवाल 3: मैग्नीशियम का शरीर में क्या रोल है?
जवाब:मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यक होता है.
डाइट के साथ-साथ र्प्याप्त मात्रा में पानी पीना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. ये बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी को भी बेहतर करता है. कई लोग खाने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन पानी की मात्रा को नजरअंदाज कर देते हैं. शरीर में पानी की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस होती है. तो अब देर न करें, अपनी डाइट में शामिल करें, ये चीजें असर देख यकीन करना होगा मुश्किल. फौरन Amazon से ऑर्डर करें.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील