विज्ञापन

घर से दूर रहकर भी नहीं मिस होगा छठ का प्रसाद, Amazon से ऑनलाइन ऑर्डर करें बिहार का यह असली स्‍वाद

Thekua For Chhath: बिहार में छठ पूजा में ठेकुआ खासतौर पर बनाया और खाया जाता है, जो पारंपरिक विधि से बनता है और त्योहार की खुशबू लेकर आता है. अब आपको Amazon से इसे ऑर्डर करने का मौका मिल रहा है.

घर से दूर रहकर भी नहीं मिस होगा छठ का प्रसाद, Amazon से ऑनलाइन ऑर्डर करें बिहार का यह असली स्‍वाद
अब मिलेगा बिहार का असली स्‍वाद. फोटो: AI

Thekua For Chhath: बिहार में छठ पूजा का त्योहार बड़े ही प्यार और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में पुरानी परंपराएं और घर में दिल से बनाए जाने वाले पकवान शामिल होते हैं. छठ के दौरान बनने वाली कई मिठाइयों में सबसे खास नाम ठेकुआ का होता है. इसे बिल्कुल आसान चीजों और पुराने तरीकों से तैयार किया जाता है. अपने गजब के टेस्‍ट और घर जैसे अहसास के कारण ठेकुआ छठ पूजा का सबसे जरूरी हिस्सा है. इस साल छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाई जाएगी.

जो लोग बिहार से दूर रहते हैं, उन्हें ठेकुआ खाते ही अपने गांव, परिवार और त्योहार के दिनों की याद आ जाती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ठेकुआ अब ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है. आप चाहे घर पर छठ मना रहे हों या किसी दूसरे शहर में बैठकर, ये ठेकुआ आपको हर जगह वही पुराना असली स्वाद देंगे.और ये ठेकुआ आपको उपलब्‍ध करा रहा है Amazon.

यह भी पढ़ें | Chhath Puja Special Madhubani Saree: छठ पूजा के लिए शानदार मधुबनी प्रिंट साड़ी, काफी अफोर्डेबल है इनका प्राइस

यह भी पढ़ें | Chhath Puja 2026: घाट पर पूजा हो लेनी हो सेल्फी, हर जगह काम आती हैं ये येलो और ऑरेंज साड़ियां

ये हैं छठ पूजा के लिए Thekua

1. Basu Ji Thekua Traditional Bihari Sweet Snack 250g

इस ठेकुआ में आपको बिहार का असली टेस्‍ट मिलेगे. पारंपरिक रेसिपी और चीजों से बना यह ठेकुआ बिल्कुल वैसा ही स्वाद देता है, जैसा परिवार के लोग त्योहारों के मौकों पर याद करते हैं.

खासियतें: 

  • ट्रेडिशनल चीजों से बनाया गया है
  • छठ पूजा और फेस्टिव सीजन के लिए बना है
  • काफी क्रिस्‍पी होता है
  • गिफ्टिंग के तौर पर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं

2. MomsMade Desi Ghee Gud Thekua

देसी घी से बना ये गुड़ का ठेकुआ आपके लिए बिहार की इस पसंदीदा मिठाई का असली स्वाद सीधे आपके घर लाता है. शुद्ध देसी घी और गुड़ से बना यह ठेकुआ स्वाद और ताजगी से भरा है, जिसकी उम्मीद हर कोई त्योहारों पर करता है.

खासियतें: 

  • देसी घी और गुड़ से बना है
  • बिहार की ठेकुआ रेसिपी से प्रेरित
  • छठ पूजा और त्योहारों के लिए परफेक्‍ट है
  • कुरकुरा है

3. Purvanchal Sanesh 100% Desi Ghee Gud Thekua

ये ठेकुआ 100 फीसदी देसी घी और गुड़ से बना है.  यह ठेकुआ वही पुरानी खुशबू और स्वाद देता है, जो बिहार के लोगों को उनके त्योहार की याद दिलाती है.

खासियतें: 

  • प्‍योर देसी घी से बना है
  • बिहार स्‍टाइल ठेकुआ की याद दिलाता है
  • खासकर छठ पूजा के लिए बना है
  • रेडी टू इट है

4. Shuddh Swadh Coconut Elaichi Thekua

इस ठेकुआ को नारियल और इलायची से तैयार‍ किया गया है, जिससे इसका स्‍वाद आपको थोड़ा अलग लग सकता है. 

खासियतें: 

  • नारियल और इलायची से बना
  • ट्रेडिशनल बिहारी की रेसिपी से बना है
  • काफी क्रिस्‍पी है

5. Swaad Samvaad Cheeni Thekua Cookie and Gud Thekua

चीनी और गुड़ का ठेकुआ आपका दिल जीत लेगा. इस मशहूर मिठाई के दो अलग-अलग स्वाद एक ही पैकेट में मिलते हैं. इसमें चीनी वाले ठेकुआ का मीठापन और गुड़ वाले ठेकुआ का पुराना पारंपरिक स्वाद दोनों शामिल हैं.

खासियतें: 

  • इसमें चीनी ओर गुड़ का ठेकुआ शामिल है
  • छठ पूजा के लिए बना
  • रियल टेस्‍ट देता है

छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनों को जोड़ने और पुरानी यादों को ताजा करने का एक जरिया है. बिहार से बाहर रहने वालों के लिए ठेकुआ का स्वाद बचपन की मीठी यादों से जुड़ा होता है. देसी घी और गुड़ के स्वाद से लेकर नारियल, इलायची और घर की याद दिलाने वाले साधारण ठेकुआ तक, Amazon आपके लिए कुछ बढ़िया विकल्प दिए गए हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: