विज्ञापन

Bhai Dooj पर भाई को करें ये चार्जर गिफ्ट, रॉकेट की तरह होगा मोबाइल चार्ज, दाम है 2000 के अंदर

क्‍या आपका भाई बार-बार अपना मोबाइल चार्ज करते रहता है? क्‍या अकसर जरूरी काम के लिए जब आप उसे कॉल करती हैं, तो फोन बंद आता है? तो भाई दूज के मौके पर ₹2000 से भी कम दाम में आने वाले फास्‍ट चार्जर बेस्‍ट गिफ्ट साबित हो सकते हैं.

Bhai Dooj पर भाई को करें ये चार्जर गिफ्ट, रॉकेट की तरह होगा मोबाइल चार्ज, दाम है 2000 के अंदर
चार्जर से बेहतर नहीं हो सकता कोई गिफ्ट. फोटो: AI

भाई दूज पर हर बहन चाहती है कि वह अपने भाई को कुछ ऐसा गिफ्ट दे, जो उसे पसंद तो आए ही साथ ही काम भी आए. इस दिन ज्यादातर लोग भाई को मिठाई, कपड़े या चॉकलेट देते हैं. लेकिन इस बार आप कुछ अलग दे सकती हैं. क्यों न भाई को एक फास्ट चार्जर गिफ्ट किया जाए, जिसका इस्तेमाल वह रोज कर सके. आखिर बार-बार फोन की कम बैटरी देखकर किसे अच्छा लगता है. चूंकि स्‍मार्ट गैजेट आजकल हर घर का अहम हिस्‍सा होते हैं, ऐसे में चार्जर अच्‍छे गिफ्ट हो सकते हैं.

दिनभर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से उसकी बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है. आपका भाई गेम खेलता हो, वीडियो देखता हो, ऑफिस के काम से बाहर रहता हो या दिनभर फोन पर मीटिंग और कॉल करता हो, हर जगह फोन चार्ज रखने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में फास्ट चार्जर उसके लिए काफी काम का गिफ्ट हो सकता है. Amazon पर मिलने वाले 5 ऐसे फास्ट चार्जर लेकर आए हैं, जिन्हें आप 2,000 रुपये से कम में खरीद सकती हैं.

फास्ट चार्जर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

  • कुछ चार्जर ज्यादा वॉट की चार्जिंग देते हैं, तो कुछ में एक से ज्यादा पोर्ट होते हैं
  • अगर आपका भाई अक्सर बाहर जाता है, तो उसके लिए छोटा और हल्का चार्जर लेना बेहतर रहेगा
  • कोशिश करे कि चार्जिंग केबल के साथ आने वाला चार्जर लें

ये हैं 2000 रुपये में आने वाले बेस्‍ट फास्‍ट चार्जर

1. DR VAKU 65W Multi-Port Type-C Fast Charger

अगर आपके भाई के पास फोन के अलावा टैबलेट और लैपटॉप भी है, तो यह चार्जर उसके लिए अच्छा रहेगा. इसमें कुल तीन पोर्ट दिए गए हैं. दो USB-C और एक USB-A. यानी एक ही चार्जर से कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं. यह चार्जर PD 3.0 और QC 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें GaN टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे चार्जर छोटा रहता है और अच्छी पावर देता है.

खासियतें:

  • इसमें दो USB-C और एक USB-A पोर्ट दिया गया है
  • डिवाइस को 65W तक चार्ज कर सकता है
  • GaN टेक्नोलॉजी के साथ आता है 
  • यह चार्जर BIS सर्टिफाइड है

2. Mi Xiaomi Original 67W Fast Charger Combo

Xiaomi या Redmi फोन इन दिनों यंगस्‍टर्स में काफी पसंद किए जा रहे हैं, ऐसे में Mi का यह चार्जर उसे गिफ्ट किया जा सकता है. इसके साथ चार्जर अडैप्टर और Type-C 6A केबल दोनों मिलते हैं. यानी आपको केबल अलग से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें ऐसा सिस्टम दिया गया है, जो डिवाइस के हिसाब से पावर को अपने आप एडजस्ट कर लेता है. 

खासियतें:

  • यह 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है
  • इसके बॉक्स में Type-C 6A केबल भी मिलती है
  • इसमें टेम्परेचर कंट्रोल और शॉर्ट सर्किट से बचाव देता है
  • वोल्टेज बढ़ने और शॉर्ट सर्किट से बचाव के फीचर्स भी मिलते हैं

3. AILKIN 68W TurboPower Fast Charger Adapter

Motorola के फोन के लिए बना ये चार्जर यह 68W तक की चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसके साथ 3.3 फीट लंबी USB-C to USB-C केबल भी मिलती है. यह Motorola के कुछ Edge और G सीरीज के फोन के साथ काम करता है. इसमें फोन को ज्यादा गर्म होने, ज्यादा वोल्टेज और करंट से होने वाले नुकसान से बचाने के फीचर्स भी मौजूद हैं.

खासियतें:

  • फोन को 68W तक चार्ज कर सकता है
  • इसके साथ 3.3 फीट लंबी USB-C to USB-C केबल मिलती है
  • इसमें कई सेफ्टी फीचर्स और आग से बचाव वाली बॉडी दी गई है
  • इसका वजन करीब 50 ग्राम है

4. Type-C Fast Charger and Cable

अगर आप कम कीमत में भाई के लिए अच्छा चार्जर खरीदना चाहती हैं, तो यह 80W चार्जर छोड़े नहीं. यह सपोर्ट करने वाले फोन को 80W तक चार्ज कर सकता है. इसके साथ Type-C केबल भी मिलती है. यह OnePlus, Oppo, Xiaomi, Realme, Samsung, Nothing, Poco और Motorola जैसे कई ब्रांड के फोन के साथ काम करता है.

खासियतें:

  • ये चार्जर काफी हल्का है
  • इस पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 6 महीने की वारंटी मिलती है
  • कॉम्‍पैक्‍ट साइज होने के चलते कही भी ले जा सकते हैं

5. GOVARIO 80W Fast Charging Adapter with Type-C Cable

भाई दूज पर गिफ्ट देने के लिए GOVARIO का यह 80W चार्जर भी खरीदा जा सकता हैं. इसके साथ Type-C केबल दी गई है. इस चार्जर को आप घर, ऑफिस या सफर के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं.

खासियतें:

  • कंपैटिबल फोन को 80W तक चार्ज करता है
  • इसके साथ Type-C केबल भी दी गई है
  • शॉर्ट सर्किट से बचाव देता है
  • कई तरह के फोन को चार्ज कर सकता है

भाई दूज पर भाई को ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जिसका वह रोज इस्तेमाल करे, तो फास्ट चार्जर से अच्‍छा गैजेट कुछ नहीं हो सकता. अगर आपके भाई के पास कई गैजेट्स हैं, तो DR VAKU का 65W चार्जर देख सकती हैं. Xiaomi फोन के लिए Mi और Motorola फोन के लिए AILKIN का चार्जर लिया जा सकता है. वहीं, कम बजट के लिए APFEN और GOVARIO के चार्जर सही रहेंगे. इस भाई दूज पर Amazon से भाई के लिए अपनी पसंद का फास्ट चार्जर खरीदें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: