विज्ञापन

पैर और पिंडलियों में दर्द में राहत  देता है ये टूल, दाम है कम, असर है जबरदस्‍त

मौसम बदलाव से पैरों में दर्द, ठंडापन और पिंडलियों में दर्द की समस्या बढ़ती है, जो पोषण और रक्त संचार की कमी से होती है. गर्म पानी में हल्दी और नमक मिलाकर पैरों को डुबोना और पुदीने के तेल से मालिश करना ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और दर्द कम करता है. हल्की एक्सरसाइज और विटामिन युक्त आहार से पैरों के दर्द और नसों पर दबाव कम होता है. Flikpart पर पैरों का दर्द दूर करने के लिए कई टूल्‍स उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं.

पैर और पिंडलियों में दर्द में राहत  देता है ये टूल, दाम है कम, असर है जबरदस्‍त
पैरों के दर्द से अब नहीं होना पड़ेगा परेशान. फोटो: Freepik

बदलते मौसम का प्रभाव शरीर पर सबसे ज्यादा पड़ता है. अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं है, तो शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है. कई लोगों के साथ हर मौसम में पैरों में दर्द, पैरों का ठंडा रहना और पिंडलियों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है. ऐसे में ठीक से चल पाना और सोने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा होता क्यों है.

क्‍यों होता है पैरों में दर्द

पैरों में दर्द, पैरों का ठंडा रहना और पिंडलियों में दर्द की परेशानी के पीछे कई कारण हो सकते हैं. यह पोषण तत्वों की कमी, रक्त संचार का सही तरीके से ना होना, विटामिन की कमी, नसों पर अत्याधिक दबाव और कमजोरी का कारण हो सकता है. आयुर्वेद में सरल घरेलू उपाय, सही डाइट और हल्की एक्सरसाइज से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लिए रोजाना गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखें. इसके लिए गर्म पानी में हल्दी और नमक को मिला लें और पिंडलियों तक पानी में कुछ मिनट तक डुबोकर रखें.

ये भी देखें: न पैरों में होगा दर्द, न गिरने का सताएगा डर, Shoes ऐसे कि खरीदने से नहीं रोक पाएंगे खुद को

इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होगा, पैरों की नसों को आराम मिलेगा, थकावट कम होगी और रात के समय अच्छी नींद भी आएगी. इसके बाद तुरंत गुनगुने पुदीने के तेल से पिंडलियों और पैरों की हल्के हाथ से मालिश करें. इससे नसों पर पड़ने वाला अत्याधिक दवाब कम होता है.

एक्‍सरसाइज भी है जरूरी

कुछ हल्के व्यायाम को करने से भी पैरों के दर्द में आराम मिलेगा. इसके लिए कुर्सी पर बैठकर एक पैर को हवा में उठाएं और हाथ में गर्दन को भी ऊपर की तरफ उठाएं. पैर को आराम से नीचे लाएं और फिर गर्दन को आराम से नीचे ले जाएं. साथ ही, विपरीत करण आसन करें. इससे पैरों में रक्त संचार सही होगा और नसों की ब्लॉकेज की समस्या भी कम होगी.

ये भी देखें: फिट रहने के लिए BP पर नजर रखना है जरूरी, पर कैसे करें चैक? ये मशीनें आज ही मंगवाएं 

व्यायाम के अलावा आहार में परिवर्तन करना भी जरूरी है. आहार में विटामिन-1 युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें. इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखते हुए खूब सारा पानी पिएं.

अगर आप चाहते हैं कि आपके पैरों को इस दर्द का सामना न करना पड़े, तो Flipakrt पर आपको कई तरह के टूल्‍स उपलब्‍ध कराए जा रह हैं, ये टूल आपके पैरों पर इंस्‍टेंट असर दिखाने का काम करते हैं

FAQ

सवाल 1: पैरों में दर्द और ठंडापन क्यों होता है?
जवाब: यह पोषण तत्वों की कमी, रक्त संचार की समस्या, विटामिन की कमी और नसों पर दबाव के कारण हो सकता है.

सवाल 2: पैरों के दर्द में आराम के लिए क्या घरेलू उपाय हैं?
जवाब: गर्म पानी में हल्दी और नमक मिलाकर पैरों को डुबोना और पुदीने के तेल से मालिश करना लाभकारी है.

सवाल 3: पैरों के दर्द के लिए कौन से व्यायाम फायदेमंद हैं?
जवाब: कुर्सी पर बैठकर पैर उठाना और गर्दन को ऊपर नीचे करना तथा विपरीत करण आसन करना उपयोगी है.
 

इनपुट: आईएएनएस

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: