Deals on Hair Straightening Brushes: क्या कभी आपने नोटिस किया है कि सर्दियों में बाल काफी उड़े-उड़े से हो जाते हैं या फिर गर्म कपड़ों में चिपकने लगते हैं, ऐसे में स्ट्रेट हेयर सबसे बेस्ट रहते हैं, ये न फैले हुए लगते हैं और न ही टूटते हैं. लेकिन बाल सीधे करना आसान काम नहीं है. ठंडी हवा, कमरे के हीटर और हवा में नमी कम होने से बाल ड्राई होने लगते हैं. ऐसे में छोटे-छोटे फ्रिजी बाल अलग से दिखने लगते हैं और लटें आपस में उलझने लगती हैं. आलम ये हो जाता है कि पूरे हेयरकट का सारा लुक ही बिगड़ जाता है. रोज की इस परेशानी को कम करने और बालों को समेटे हुए रखने के लिए स्टाइलिंग टूल काफी काम आता है. फ्लैट आयरन के मुकाबले स्ट्रेटनिंग ब्रश इसका सबसे अच्छा सॉल्यूशन है, क्योंकि ये कंघी करने और बाल स्ट्रेट करने का काम एक साथ कर देते हैं.
इन्हें खासतौर पर कर्ली हेयर के लिए बनाया गया है, जिससे आप बिल्कुल सामान्य कंघी चलाने के अंदाज में ही बाल सेट कर सकें. इसमें आपको सिरेमिक कोटेड प्लेट्स, टेंपरेचर कंट्रोल और सेफ्टी ब्रिसल्स जैसे अलग-अलग ऑप्शन और स्टाइल वाले मॉडल मिल जाते हैं. सर्दियों में हेयर केयर और डेली यूज के लिए Myntra कई हेयर ब्रश लेकर आया है.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| VEGA X-Star Hair Straightening Brush | 3.8 | ₹1586 |
| URBANYOG MakeMeeBold Hair Straightening Brush | 4.1 | ₹1699 |
| HOMEBASICS HOMEBASIC 2-in-1 Ceramic Brush Hair Straightener | 4.7 | ₹1977 |
| MAKEMEEBOLD Women's Frizz-Free Hair Straightening Brush | 4.3 | ₹2299 |
| WINSTON Hair Straightener Brush | 4.3 | ₹2399 |
ये हैं ₹2500 में आने वाले बेस्ट स्ट्रेटनिंग ब्रश
1. VEGA X-Star Hair Straightening Brush
अगर आप रोज हेयर ब्रश यूज करते हैं, तो ये प्रोडक्ट आपको ट्राई करना चाहिए. इसमें थर्मो-प्रोटेक्ट फीचर और टेंपरेचर मैनेजमेंट दिया गया है, जो हीट स्टाइलिंग पर पूरा कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
खासियतें:
- थर्मो-प्रोटेक्ट स्टाइलिंग फीचर
- एडजस्टेबल टेंपरेचर सेटिंग्स
- कॉर्डेड बनावट
- इसपर दो साल की गारंटी भी मिलती है
2. URBANYOG MakeMeeBold Hair Straightening Brush
ये ब्रश सिरेमिक प्लेट्स से बना है और इसे चलाना काफी आसान है. हीट वाले स्टाइलिंग टूल्स में सिरेमिक कोटेड सरफेस दी जाती है. अगर आप ठंड के मौसम में उड़ते हुए बालों को बैलेंस रखना चाहते हैं, तो यह ब्रश आपकी पसंद बन सकता है.
खासियतें:
- सिरेमिक कोटेड स्टाइलिंग प्लेट्स
- हीट-कंट्रोल करता है
- एक साल की प्रोडक्ट वारंटी मिलेगी
3. HOMEBASICS HOMEBASIC 2-in-1 Ceramic Brush Hair Straightener
इस 2-इन-1 सिरेमिक ब्रश कॉम्ब से ब्रश जैसा स्टाइल और बाल स्ट्रेट किए जा सकते हैं. इसकी कुछ खास बातों में पीटीसी हीटिंग तकनीक, 30 सेकंड में तेजी से गर्म होने का दावा और 5 हीट सेटिंग्स शामिल हैं.
खासियतें:
- 2-इन-1 ब्रश कॉम्ब
- 30 सेकंड में गर्म हो जाता है
- पांच टेंपरेचर सेटिंग्स के साथ आएगा
- लाइटवेट है
4. MAKEMEEBOLD Women's Frizz-Free Hair Straightening Brush
ये हेयर स्ट्रेटनिंग ब्रश खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बनाया गया है, जो अपने बालों को ज्यादा स्मूद दिखाने के लिए स्ट्रेटनिंग ब्रश चाहती हैं. इसे मॉइस्चराइजिंग बताया गया है और यह सर्दियों की स्टाइलिंग के लिए काफी सही है, खासकर तब जब ठंड में फ्रिजी बाल परेशान करते हैं.
खासियतें:
- फ्रिज कम करता है
- हीट-कंट्रोल फीचर
- एक साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ आएगा
- यह ब्रश तार वाला है
5. WINSTON Hair Straightener Brush
इस हेयर स्ट्रेटनर ब्रश को बाल स्ट्रेट करने के साथ ब्रशिंग के दौरान ज्यादा आराम देने के हिसाब से बनाया गया है. कंपनी का दावा है कि इसके एंटी-बर्न सिरेमिक ब्रिसल्स बिना उलझे या खींचे बालों को आसानी से स्टाइल करने में मदद करते हैं.
खासियतें:
- सिरेमिक कोटेड एंटी-बर्न ब्रिसल्स
- एडजस्टेबल टेंपरेचर सेटिंग्स
- एक साल की प्रोडक्ट वारंटी
- डिजिटल डिस्प्ले
सर्दियों में बालों को संभालना थोड़ा मुश्किल लगता है, इसलिए उन्हें सेट करने में ये डिवाइस काफी मदद कर सकते हैं. सिर्फ फ्लैट आयरन के बजाय आप ऐसे हेयर स्ट्रेटनिंग ब्रश चुन सकते हैं, जो ब्रशिंग और हीट से बालों को ज्यादा स्मूद लुक देते हैं. Myntra से कोई भी मॉडल खरीदने से पहले अपने बालों की बनावट, हीट सेटिंग्स, डिवाइस के साइज आदि जरूर देख लें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील