सर्दियों का मौसम आते ही देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. सुबह और शाम को धुंध और धुआं ज्यादा दिखता है. इससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिर में दर्द और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि ये थकान, टेंशन, मोबाइल ज्यादा चलाने या नींद पूरी न होने से हो रहा है पर कई बार वजह प्रदूषित हवा भी इसकी वजह होती है. जिन लोगों को पहले से माइग्रेन यानी सिर के दर्द की परेशानी है, उन्हें प्रदूषित हवा में और ज्यादा दिक्कत हो सकती है.
हवा में बहुत छोटे-छोटे धूल के कण होते हैं, जो हमें दिखते भी नहीं हैं. सांस लेते समय ये कण हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं. इनमें से कुछ कण थोड़े बड़े होते हैं और कुछ इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं. जब ये कण शरीर में जाते हैं तो शरीर के अंदर जलन और सूजन जैसी परेशानी शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें | डल और बेजान स्किन को कहें अलविदा, रोज चेहरे पर लगाएं रसोई में मौजूद ये कमाल की चीज, लौट आएगा नेचुरल ग्लो
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
जब हम लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहते हैं, तो इसका असर सांस और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी पड़ता है. शरीर में सूजन और खून के बहाव में बदलाव की वजह से सिरदर्द बढ़ सकता है.
ये हो सकती हैं समस्याएं
जब हवा बहुत खराब होती है और हम लंबे समय तक बाहर रहते हैं, तो सिरदर्द होने का खतरा बढ़ जाता है. प्रदूषित हवा से नाक और गले में जलन, गले में खराश, खांसी और आंखों से पानी आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. शरीर की ये परेशानी भी सिर में भारीपन और दर्द बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़ें | बचना है प्रदूषण से? Amazon का पोर्टेबल Air Quality Monitor करेगा मदद
जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है, उनमें प्रदूषित हवा दर्द को बढ़ा सकती है और उसे तेज कर सकती है. अगर इसके साथ नींद कम होना, टेंशन, पानी कम पीना या मौसम बदलना भी जुड़ जाए, तो परेशानी और बढ़ जाती है.
माइग्रेन या बार-बार सिरदर्द वाले लोगों को प्रदूषित हवा के दिनों में ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा, ट्रैफिक में काम करने वाले लोग, सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, बिल्डिंग बनाने वाले मजदूर और बाहर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को प्रदूषित हवा का सामना ज्यादा करना पड़ता है.
N95 मास्क करें यूज
प्रदूषित हवा से पूरी तरह बचना मुश्किल है पर इससे सावधानी बरत सकते हैं. बाहर निकलने से पहले एक्यूआई देखें. हवा बहुत खराब हो, तो सुबह की सैर, दौड़ या बाहर एक्सरसाइज करने से बचें. जरूरी काम से बाहर जाना हो तो एन-95 मास्क पहनें, जो हवा के छोटे कणों से बचाता है.
यह भी पढ़ें | बदल रहा है मौसम, कहीं आपको तो नहीं हो रही सूखी खांसी? समय रहते मंगवा लें ये स्टीमर, अफोर्डेबल हैं दाम
एयर प्यूरीफायर कर सकते हैं मदद
घर की हवा साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रदूषित हवा ज्यादा हो तो खिड़की-दरवाजे लंबे समय तक खुले न रखें. घर में सिगरेट, अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल भी कम करें, क्योंकि इनसे घर की हवा और खराब होती है.
अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, अचानक बहुत तेज हो जाए या इसके साथ उल्टी, नजर में बदलाव, कमजोरी, बोलने में दिक्कत या बेहोशी जैसी बात हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
इस लिहाज से N95 मास्क और एयर प्यूरीफायर हर घर की जरूरत कहे जा सकते हैं. ये न केवल आपके बल्कि परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालते हैं. लेकिन अब सवाल है कि सही मास्क और प्यूरीफायर कैसे लिए जाएं, तो हम आपकी मदद के लिए हाजिर हैं. Amazon पर बेस्ट क्वालिटी के ये प्रोडक्ट उपलब्ध हैं और बेहद कम दाम में खरीदे जा सकते हैं.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील