BP control tips: आज के समय की अनियमित जीवनशैली में सेहत की अनदेखी लाजमी है. ऐसे में शरीर कई बीमारियों की जद में आसानी से आ जाता है. ऐसी दिखने में सामान्य लेकिन गंभीर शारीरिक समस्या का नाम ब्लड प्रेशर है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, ब्लड प्रेशर कई गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का प्रमुख कारण है. यह हाई ब्लड प्रेशर तो "साइलेंट किलर" कहलाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके लक्षण नहीं दिखते, लेकिन अनियंत्रित रहने पर हृदयाघात, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. वहीं, लो ब्लड प्रेशर को धीमा जहर भी कहा जाता है.
एनएचएम के दिशानिर्देशों के अनुसार, समय पर जांच और सही उपाय अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. उच्च रक्तचाप की अनदेखी खतरनाक है क्योंकि यह धीरे-धीरे धमनियों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की समस्या बढ़ती है.
दवा समय पर और डॉक्टर के अनुसार लें
दवा कभी न छोड़ें. डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज और समय का सख्ती से पालन करें. शुरुआत में अम्लोडिपाइन जैसी दवाएं आम हैं. दवा के साथ जीवनशैली में बदलाव जरूरी हैं.
ये भी देखें: बैलेंस डाइट और सही कैलोरी काउंट से कंट्रोल हो सकती है Diabetes, लेकिन मॉनिटरिंग भी है जरूरी
रोजाना ब्लड प्रेशर मापें
घर पर या हेल्थ सेंटर पर नियमित जांच कराएं. सुबह और शाम मापें. इससे स्थिति पर नजर रखी जा सकती है और डॉक्टर को जल्दी जानकारी मिलती है.
अधिक नमक का सेवन न करें
रोजाना नमक 5 ग्राम (एक चम्मच) से कम रखें. पैकेज्ड फूड, अचार, चिप्स और बाहर का खाना कम करें. नमक कम करने से बीपी गिर सकता है.
ये भी देखें: जानिए कैसे रोज़ का जिम आपकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल सकता है, साथ ही देखें Workout Equipments की बेस्ट डील्स
पर्याप्त पानी पिएं
दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं. डिहाइड्रेशन से बीपी प्रभावित होता है. पानी शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकालने में मदद करता है.
ये भी देखें: होम वर्कआउट के लिए बेस्ट Anti-Slip Yoga Pants, स्मूथ, अफोर्डेबल और स्टाइलिश का शानदार कॉम्बिनेशन, देखें डील्स
रेगुलर एक्सरसाइज करें
रोज 30-45 मिनट ब्रिस्क वॉक, साइकिलिंग, योग या हल्का एक्सरसाइज करें. इससे वजन नियंत्रित रहता है और बीपी कम हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान-
- वजन नियंत्रित रखें
- धूम्रपान छोड़ें
- शराब का सेवन कम करें
- फल-सब्जियां ज्यादा खाएं
- तनाव कम करने के लिए ध्यान-योग करें
- रेगुलर चैकअप रखें
अब सवाल उठता है कि आप अपने ब्लड प्रेशर को कैसे मैनेज कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास बीपी मॉनिटर होना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. कभी भी, कहीं भी बीपी चैक करने के लिए ये मशीनें दमदार साबित हो सकती हैं.
FAQ
सवाल 1: ब्लड प्रेशर क्या है?
जवाब: ब्लड प्रेशर वह दबाव है जो खून हमारी रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर डालता हैं.
सवाल 2: हाई ब्लड प्रेशर के खतरे क्या हैं?
जवाब: यह हृदयाघात, स्ट्रोक, किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.
सवाल 3: ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करना चाहिए?
जवाब: दवा लेना, नमक कम करना, नियमित व्यायाम और तनाव कम करना जरूरी है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील