Hair care tips for hot weather: गर्मी का असर केवल हमारी स्किन पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी देखने को मिलता है. तापमान में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी से इसका असर भी अब दिखने लगा है. चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी, और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी के साथ पसीने की मार झेलनी पड़ रही है. ऐसे मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है.
तेज धूप, धूल और पसीने के कारण लोगों के बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है. अगर आप भी बालों की इसी प्रकार की दिक्कत से परेशान हैं, तो आइए हम आपक कुछ ऐसे असरदार और आसान हेयर केयर टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाने से आपको सकारात्मक लाभ देखने को मिलेंगे.
ऐसे रखें बालों का ध्यान
बालों को धूप और पसीने से बचाने के लिए जब भी आप घर से निकलें, तो सिर को टोपी या स्कार्फ से ठकें. इसके अलावा आप छाता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये चीजें आपके बालों को तेज धूप और धूल से बचाने में मदद करती हैं और इससे पसीना भी कम आता है.
अब गर्मी में थकान होगी खत्म, डाइजेशन भी रहेगा जबरदस्त, आज ही ऑर्डर करें Gulkand
हाइड्रेट रहें
गर्मी के मौसम में जिस प्रकार शरीर को हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है, ठीक उसी प्रकार बालों के हेल्थ के लिए नमी की जरूरत होती है. इसके लिए पर्याप्त पानी पीएं और बाल धोने के बाद अच्छे मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
गर्मी में पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं, इसलिए हल्का या सल्फेट मुक्त शैम्पू से हर 2-3 दिन में बाल धोएं. इससे आपका स्कैल्प साफ रहेगा और बाल झड़ने की समस्या भी कम होगी.
ड्राई बालों को क्या ध्यान रखें
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रुखें या फिर ड्राई हैं, तो एलोवेरा जेल और नारियल तेल का मिश्रण या दही का उपयोग करें. इससे बालों को पोषण मिलेगा और नमी भी बनी रहेगी. इसी के साथ समय-समय पर बालों को थोरा-थोका ट्रिम करवाते रहें. इससे आपके बालों की ग्रोथ और रूखेपन में कमी आएगी.
तेज धूप और पसीने की वजह से गर्मियों में कई लोगों के बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. ऐसे में आप ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्स का उपयोग कम से कम करने की कोशिश करें. बालों की हेल्थ के लिए उन्हें बहुत ज्यादा टाइट से बांधने से बचें.
White vs Pink Salt कौन है ज्यादा फायदेमंद? खरीदने से पहले जानना है जरूरी
गर्मी में होने वाली चिपचिपाहट से बालों को बचाने के लिए Myntra स्पेशल प्रोडक्ट लेकर आया है. जो आपके बालों को भीषण गर्मी में भी लंबा और घना बनाए रखते हैं.
ये हैं टॉप हेयर केयर प्रोडक्ट
FAQ
सवाल 1: गर्मी में बालों की देखभाल कैसे करें?
जवाब: बालों को धूप और पसीने से बचाएं, टोपी या स्कार्फ पहनें, हल्का शैम्पू लगाएं और मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर इस्तेमाल करें.
सवाल 2: गर्मी में बाल झड़ने से कैसे बचा जा सकता है?
जवाब: बालों को साफ रखें, हल्का शैम्पू इस्तेमाल करें और बालों को टाइट बांधने से बचें.
सवाल 3: ड्राई बालों में क्या लगाना चाहिए?
जवाब: एलोवेरा जेल, नारियल तेल, दही का उपयोग करें और बालों को नियमित ट्रिम करवाएं.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील