हिंदू कैलेंडर में एकादशी एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, जो हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को आती है. इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत गहरा माना गया है.यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित किया गया है. इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान विष्णु की स्तुति करते हैं. यह दिन आत्म-शुद्धि, मन की शांति, और भगवान के साथ जुड़ने का मौका होता है. साल में हर महीने में 2 बार यानी लगभग 24 एकादशी आती हैं, जिनमें से कुछ एकादशी का विशेष महत्व माना गया है- जैसे निर्जला एकादशी, देवशयनी एकादशी, मोक्षदा एकादशी. इनमें से कुछ एकादशी आधे दिन से शुरू होकर अगले दिन तक चलती हैं.
Ekadashi 2026 Date List
अब 2025 जाने वाला है और जीवन का एक नया साल यानि 2026 प्रारंभ होने वाला है, ऐसे में इस दौरान कब-कब कौन-सी एकादशी आने वाली है, इसे जानने के लिए साधक काफी उत्सुक नजर आते हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि साल 2026 में कब-कब एकादशी आने वाली है.
| तिथि | एकादशी |
| January 14, 2026, Wednesday | Magha Krishna Paksha Ekadashi (माघ वद-एकादशी) |
| Jaya Ekadashi - 29 January 2026 (Thursday) | Magha Shukla Paksha Ekadashi (माघ शुक्ल-एकादशी) |
| Vijaya Ekadashi - 13 February 2026 (Friday) | Phalguna Krishna Paksha (फाल्गुन वद-एकादशी) |
| Amalaki Ekadashi 27 - February 2026 (Friday) | Phalguna Shukla Paksha (फाल्गुन शुक्ल-एकादशी) |
| Papamochani Ekadashi - 15 March 2026 (Sunday) | Chaitra Krishna Paksha (चैत्र वद-एकादशी) |
| Kamada Ekadashi 28 March 2026 (Saturday) | Chaitra Shukla Paksha (चैत्र शुक्ल-एकादशी) |
| Varuthini Ekadashi 13 April 2026 (Monday) | Vaishakha Krishna Paksha (वैशाख वद-एकादशी) |
| Mohini Ekadashi 27 April 2026 (Monday) | Vaishakha Shukla Paksha (वैशाख शुक्ल-एकादशी) |
| Apara Ekadashi - 13 May 2026 (Wednesday) | Jyeshtha Krishna Paksha (ज्येष्ठा वद-एकादशी) |
| Padmini Ekadashi - 27 May 2026 (Wednesday) | Magha Shukla Paksha Ekadashi (माघ शुक्ल-एकादशी) |
| Parama Ekadashi - 11 June 2026 (Thursday) | Jyeshtha Krishna Paksha (ज्येष्ठा वद-एकादशी) |
| Nirjala Ekadashi - 25 June 2026 (Thursday) | Jyeshtha Shukla Paksha (ज्येष्ठा शुक्ल-एकादशी) |
| Yogini Ekadashi - 10 July 2026 (Friday) | Ashadha Krishna Paksha (आषाढ़ वद-एकादशी) |
| Devshayani Ekadashi - 25 July 2026 (Saturday) | Ashadha Shukla Paksha (आषाढ़ शुक्ल-एकादशी) |
| Kamika Ekadashi - 9 August 2026 (Sunday) | Shravana Krishna Paksha (श्रावण वद-एकादशी) |
| Shravana Putrada Ekadashi - 23 August 2026 (Sunday) | Shravana Shukla Paksha (श्रावण शुक्ल-एकादशी) |
| Aja Ekadashi - 7 September 2026 (Monday) | Bhadrapada Krishna Paksha (भाद्रपद वद-एकादशी) |
| Parivartini Ekadashi - 22 September 2026 (Tuesday) | Bhadrapada Shukla Paksha (भाद्रपद शुक्ल-एकादशी) |
| Indira Ekadashi - 6 October 2026 (Tuesday) | Ashvina Krishna Paksha (आश्विन वद-एकादशी) |
| Papankusha Ekadashi - 22 October 2026 (Thursday) | shvina Shukla Paksha (आश्विन शुक्ल-एकादशी) |
| Rama Ekadashi - 5 November 2026 (Thursday) | Kartika Krishna Paksha (कार्तिक वद-एकादशी) |
| Devutthana Ekadashi (Prabodhini) - 20 November 2026 (Friday) | Kartika Shukla Paksha (कार्तिक शुक्ल-एकादशी) |
| Utpanna Ekadashi - 4 December 2026 (Friday) | Margashirsha Krishna Paksha (मार्गशीर्ष वद-एकादशी) |
| Mokshada Ekadashi - 20 December 2026 (Sunday) | Margashirsha Shukla Paksha (मार्गशीर्ष शुक्ल-एकादशी) |
कैसे करें एकादशी के दिन पूजा | Ekadashi Pujan Vidhi
एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण उपवास का दिन है. इस दिन विधि-विधान से व्रत करने के लिए ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं. फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करके और गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया जाता है. इसके बाद चौकी पर कपड़ा बिछाकर पूजन सामग्री रखी जाती है.
इसके बाद विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें और अब भगवान को धूप, दीप, अक्षत और पीले फूल चढ़ाएं. सबसे अहम बात, इस दौरान व्रत की कथा जरूर सुनें और भगवान विष्णु की आरती करें. उसके बाद आरती का आचमन करें. मंत्र जप और ग्रंथों का पाठ करने के बाद तुलसी माता पर दीपक जलाना न भूलें.
जो जातक एकादशी पर व्रत नहीं रख सकते हैं, वे विष्णु जी की पूजा कर सकते हैं. इस दिन दान-पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है.
अगर आप भी इस बार व्रत रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये इसके लिए आपको कुछ अहम चीजों की जरूरत होगी. ऐसे में समय रहते इन्हें खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-
एकादशी व्रत की कथा की किताब
एकादशी व्रत में उपयोग की जाने वाली पूजा सामग्री
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

