विज्ञापन

रिश्ते से छन जाएगी कड़वाहट, इस करवा चौथ Amazon से बेहद कम दाम में खरीदें ये गोटा-पट्टी लगी थाली और छलनी

सुहागनों का खास त्‍योहार यानी करवा चौथ आने वाला है. साड़ी, चूड़ियां और मेकअप के साथ-साथ छलनी सेट होना भी इस पूजा का अहम हिस्‍सा माना जाता है.

रिश्ते से छन जाएगी कड़वाहट, इस करवा चौथ Amazon से बेहद कम दाम में खरीदें ये गोटा-पट्टी लगी थाली और छलनी
छलनी सेट को समय पर करें ऑर्डर. फोटो: AI

करवा चौथ की तैयारियां जोरों पर हैं, विवाहित स्त्रियों को करवा चौथ के पर्व का बेसब्री से इंतजार है. इस वर्ष 29 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जाएगा. स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. पूजा के दौरान छलनी से चांद को देखने की रस्म निभाई जाती है. इसके बाद महिलाएं उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी किसी भी चीज को छानने के काम आती है. यह प्रतीक है कि छलनी रिश्ते की सारी बुराइयों और नकारात्मक ऊर्जा को रोककर रखती है और अच्छी चीज को आगे बढ़ाती है. यानी कि दांपत्य जीवन में नकारात्मक उर्जा दूर रहे और अच्छाई और प्रेम बना रहे, इसकी कामना करते हुए पति को छलनी से देखने की परंपरा है.

करवा चौथ पर चंद्रमा को छलनी से देखने के पीछे कई मान्यताएं प्रचलित हैं. एक मान्यता के अनुसार, महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए रात में चंद्रमा को सीधे देखने के बजाय छलनी के माध्यम से देखना अधिक सहज माना जाता है. छलनी से रोशनी हल्‍की दिखाई देता है, जिससे देखने में सुविधा होती है. इसके बाद महिलाएं अपने पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी से पति का मुख देखने का संबंध उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से भी जोड़ा जाता है.

करवा चौथ के व्रत की शुरुआत महिलाएं सूर्योदय से पहले सास की ओर से दी गई सरगी (मिठाई, फल या अन्य आहार) खाकर निर्जला व्रत करती हैं. दिन भर बिना कुछ खाए और बिना पानी पीए रहती हैं. शाम को मां पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश, कार्तिकेय और करवा माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है.

रात को चंद्रमा के निकलने के बाद छलनी से चांद देखने के बाद स्त्रियां पति का चेहरा देखकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं. इसके बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं.

अगर आपने भी अभी तक छलनी नहीं खरीदी है, तो Amazon आपकी मदद कर सकता है, यहां से आप बेहद कम दाम में मोती, गोटे, सितारों से सजी थाली खरीद सकते हैं, जिसमें छलनी, लोटा, जोत आदि शामिल की गई हैं.
 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: