विज्ञापन

Myntra Festive Sale: Biba और Sangria के Kidswear पर आया बंपर डिस्‍काउंट

Myntra Festive Dhamaka Sale में बच्चों के कपड़ों पर 50% से ज्‍यादा डिस्‍काउंट दिया जा रहा है. यहां लहंगा-चोली, डंगरी, टी-शर्ट सहित कई कलरफुल और कंफर्टेबल कलेक्‍शन पेश किया गया है.

Myntra Festive Sale: Biba और Sangria के Kidswear पर आया बंपर डिस्‍काउंट
किड्स वेयर पर आया बंपर ऑफर. फोटो: AI

बच्चों के लिए फेस्टिव कपड़े खरीदते समय माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे बेहद प्‍यारे दिखें. खासकर शादी, बर्थडे पार्टी और फैमिली फंक्शन में हर कोई चाहता है कि बच्चे अच्छे से तैयार होकर आएं. लेकिन बच्चों को ऐसे कपड़े पसंद होते हैं, जिनमें वे आराम से खेल सकें, इधर-उधर भाग सकें और बिना किसी परेशानी के मस्ती कर सकें. इसलिए उनके लिए ऐसे कपड़े चुनना जरूरी होता है, जो दिखने में अच्छे होने के साथ-साथ पहनने में भी आरामदायक हों.

अगर आपके घर में भी शादी, पार्टी या कोई फंक्शन आने वाला है, तो बच्चों के लिए नए कपड़े लेने का ये शानदार समय है. Myntra Festive Dhamaka Sale में बच्चों के कपड़ों पर 50% से ज्यादा डिस्‍काउंट दिया जा रहा है. यहां आपको कलरफुल एथनिक कपड़े, कैजुअल वियर और आरामदायक कॉटन आउटफिट के कई ऑप्शन मिल जाएंगे. लहंगा-चोली से लेकर प्यारी-सी डंगरी तक, यहां बच्चों के लिए अलग-अलग इवेंट पर पहनने के लिए कई अच्छे कपड़े हैं. आइए इनके बारे में आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें | Myntra Festive Sale: हर मौके पर काम आ सकती है Palmonas की ये ज्‍वेलरी, मिल रही है 50% डिस्‍काउंट पर

प्रोडक्‍टसाइजरेटिंगकीमत
Biba Girls Embellished Lehenga Choli Set2-11 साल4.4₹139
Nauti Nati Boys Animal Applique Cotton Dungaree Set3-24 साल4.4₹479
Sangria Girls Cotton Kurta And Sharara Set0-24 साल4.5₹652
Coutume Collections Boys Printed T-Shirt1-14 सालNA₹301
Vero Moda Girls Applique Jumpsuit4-14 साल4.3₹1170

ये हैं Myntra Festive Dhamaka Sale में आने वाले टॉप किड्स आउटफिट

1. Biba Girls Embellished Lehenga Choli Set

घर में शादी हो या कोई त्योहार, बच्चियों के लिए Biba का यह लहंगा-चोली सेट काफी अच्छा है. इसमें टरक्वॉइज ब्लू और पिंक कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जो देखने में काफी प्यारा लगता है. इसके स्लीवलेस ब्लाउज में V-नेक दिया गया है. वहीं, लहंगे में काफी अच्छा घेर भी है, जिससे पहनने पर यह और भी सुंदर लगता है. इस सेट के साथ नेट का दुपट्टा भी मिलता है, जिसके किनारे पर टेप वाला बॉर्डर दिया गया है. इसमें ब्लाउज, लहंगा और दुपट्टा तीनों शामिल हैं.

2. Nauti Nati Boys Animal Applique Cotton Dungaree Set

छोटे बच्चों पर प्रिंटेड कपड़े बहुत प्यारे लगते हैं. यह डंगरी सेट भी देखने में काफी क्यूट है. इसमें पीले और सफेद रंग की एनिमल प्रिंट वाली डंगरी के साथ सफेद टी-शर्ट दी गई है. इसका डिजाइन बच्चों को प्यारा लुक देता है. इसे बच्चे फैमिली के साथ बाहर जाते समय या किसी से मिलने जाते समय पहन सकते हैं. डंगरी में एडजस्ट होने वाली शोल्डर स्ट्रैप, बटन और दो पॉकेट दिए गए हैं.

3. Sangria Girls Cotton Kurta And Sharara Set

बच्चियों को एथनिक लुक देने के लिए हमेशा हैवी कढ़ाई वाले कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है. Sangria का यह कुर्ता-शरारा सेट सिंपल होने के साथ काफी अच्छा लगता है. इसमें पीले रंग का कुर्ता और पिंक कलर का प्रिंटेड शरारा दिया गया है. दोनों रंगों का मेल इसे प्यारा लुक देता है.

4. Coutume Collections Boys Printed T-Shirt

बच्चों के पास कुछ ऐसी टी-शर्ट जरूर होनी चाहिए, जिन्हें वे रोजाना पहन सकें. Coutume Collections की यह मैरून रंग की टी-शर्ट भी ऐसा ही एक ऑप्शन है. इस पर एनिमल से जुड़ा प्रिंट दिया गया है, जो इसे थोड़ा अलग लुक देता है. इस टी-शर्ट में राउंड नेक और फुल स्लीव्स हैं. इसकी फिटिंग रेगुलर है और लंबाई भी सामान्य है. इसे जींस, जॉगर्स या कैजुअल पैंट के साथ आसानी से पहन सकते हैं. यह कॉटन बेस्ड फैब्रिक से बनी है और इसमें स्पैन्डेक्स रिब डिटेलिंग भी दी गई है.


5. Vero Moda Girls Applique Jumpsuit

अगर आपकी बच्ची को लहंगा या फ्रॉक के बजाय कुछ अलग पहनना पसंद है, तो Vero Moda का यह जंपसूट अच्छा ऑप्शन है. इसका पिंक कलर और कपड़े पर बना डिजाइन इसे सुंदर लुक देता है. इस पर एप्लीक वर्क भी किया गया है, जो इसकी खूबसूरती बढ़ाता है.  यह जंपसूट 100% कॉटन से बना है. बच्ची इसे बर्थडे पार्टी, घूमने जाने या किसी छोटे-मोटे फंक्शन में पहन सकती है. इसके साथ स्पोर्ट्स शूज पहनाने से कैजुअल लुक मिलेगा. वहीं, बैले फ्लैट्स के साथ इसे थोड़ा पार्टी लुक भी दे सकती हैं.

Myntra Festive Dhamaka Sale में बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने का अच्छा मौका है. यहां लड़कियों के लिए लहंगा-चोली और कुर्ता-शरारा से लेकर लड़कों के लिए डंगरी और टी-शर्ट तक के ऑप्शन मिल रहे हैं. आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से इनमें से कपड़े चुन सकती हैं. लेकिन इन्‍हें खरीदने से पहले साइज चार्ट, फैब्रिक की जानकारी और उसे धोने का तरीका जरूर देख लें, ताकि बाद में आपको रिटर्न या एक्‍सेंज के चक्‍कर में न पड़ना पड़े.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: