दिल्ली और NCR समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर तेजी से पानी और जरूरी तत्व खोने लगता है, जिसके कारण कई लोगों को थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में जलन और कमजोरी जैसी समस्याएं आने लगती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी का संकेत हो सकता है.
पानी पीना ही नहीं होगा र्प्याप्त
ऐसे मौसम में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खानपान में ऐसी चीजें शामिल करना भी जरूरी होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करें. कुछ नेचुरल मसाले शरीर के टेंपरेचर को बैलेंस रखने, डाइजेशन सुधारने और गर्मी के असर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.
ये Coffee पाउडर अब घर पर देंगे आपको कैफे स्टाइल Coffee का मजा, आज ही मंगवाएं
अगर आप भी इस गर्मी ऐसे मसाले तलाश रहे हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं, तो Flipkart आपके लिए इन मसालों की ढेरों वैरायटी लेकर आया है, आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार इन्हें ऑर्डर कर सकते हैं.
सौंफ
गर्मियों में शरीर के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. सौंफ पाचन तंत्र को शांत रखने में मदद करती है और पेट में बनने वाली अतिरिक्त गर्मी को कम करती है. कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को गर्मी से होने वाले तनाव से बचाने में मदद करते हैं. गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से शरीर में ताजगी बनी रह सकती है और लू लगने का खतरा भी कम हो सकता है.
धनिया के बीज
गर्मी में शरीर को राहत देने वाले मसालों में धनिया के बीज भी गिने जाते हैं. धनिया शरीर में सूजन और गर्मी को कम करने में मदद करता हैं. आयुर्वेद में इसे शरीर के पित्त को संतुलित करने वाला माना गया है. डॉक्टरों का कहना है कि धनिया का पानी पाचन को बेहतर बनाता है और पेट में जलन जैसी समस्याओं को कम करता है. वहीं ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है.
गर्मियों का एनर्जी बूस्टर है ये ड्रिंक, टेस्ट है दमदार, हर किसी को आएगी पसंद
इलायची
इलायची भी गर्मियों में काफी फायदेमंद मानी जाती है. यह पेट में गैस, भारीपन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है. कई लोग गर्मी में मुंह सूखने और बेचैनी की शिकायत करते हैं, ऐसे में इलायची शरीर को हल्का और ताजा महसूस कराने में मदद करती है.
पुदीना
लंबे समय से पुदीना गर्मियों में राहत देने वाली जड़ी-बूटी माना जाता रहा है. इसमें मेंथॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक का एहसास दिलाता है. रिसर्च बताती है कि पुदीना पाचन सुधारने और पेट की ऐंठन कम करने में मदद करता है. गर्मियों में पेट खराब होना, गैस बनना और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में पुदीने का सेवन पेट को आराम पहुंचाता है.
अमचूर
गर्मियों में शरीर के लिए अमचूर भी लाभकारी माना जाता है. कच्चे आम से बनने वाले इस मसाले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यह पाचन सुधारने में मदद करता है और शरीर में ताजगी बनाए रखता है. कुछ शोध बताते हैं कि खट्टे स्वाद वाले प्राकृतिक पदार्थ शरीर में लार और पाचन रसों के निर्माण को बढ़ाते हैं, जिससे भूख बेहतर लगती है और पाचन मजबूत होता है.
FAQ
सवाल 1: गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाले मसाले कौन से हैं?
जवाब: सौंफ, धनिया के बीज, इलायची, पुदीना और अमचूर गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
सवाल 2: गर्मी में सौंफ का क्या लाभ है?
जवाब: सौंफ पाचन सुधारती है, शरीर को ठंडक देती है और लू लगने का खतरा कम करती है।
सवाल 3: धनिया के बीज गर्मी में कैसे मदद करते हैं?
जवाब: धनिया पित्त संतुलित करता है, सूजन और पेट की जलन कम करता है।
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील