सर्दियों में दूध पीने की सलाह तो लगभग हर कोई देता है, लेकिन जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, लोग दूध को नजरअंदाज करने लगते हैं. कई लोग लस्सी और छाछ को ज़्यादा तवज्जो देने लगते हैं और यह मान लेते हैं कि गर्मियों में दूध नुकसानदायक है. जबकि सच यह है कि सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लिया गया दूध गर्मियों में भी शरीर के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.
भारतीय संस्कृति में दूध को सदियों से पूर्ण आहार माना गया है. आयुर्वेद भी दूध को केवल पोषण का स्रोत नहीं, बल्कि एक प्रभावी औषधि मानता है. दूध शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है. अगर इसमें कुछ औषधीय चीजें मिलाकर लिया जाए, तो यह कई शारीरिक समस्याओं में राहत देने का काम करता है और रोगों से बचाव में मदद करता है.
गर्मियों में दूध पीने का सही तरीका
गर्मियों में दूध हमेशा उबालकर और हल्का गुनगुना करके ही पिएं. रात के समय दूध पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह पाचन को बेहतर करता है और नींद को भी सुधारता है. इस मौसम में दूध की मात्रा भी सीमित रखनी चाहिए.
दूध के औषधीय गुण बढ़ाने वाले घरेलू ऑप्शन
1. हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. गर्मियों में इसमें केवल एक चुटकी हल्दी मिलाना पर्याप्त होता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और सूजन व संक्रमण से बचाव करता है.
2. केसर वाला दूध
केसर मिला दूध महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है. यह गर्भाशय को मजबूती देने में मदद करता है और प्रजनन क्षमता को बेहतर करता है. इसके अलावा, केसर दूध त्वचा और बालों की चमक बढ़ाने में भी सहायक होता है.
3. अश्वगंधा वाला दूध
अश्वगंधा को आयुर्वेद में त्रिदोष बैलेंस करने वाली औषधि माना गया है. अगर शरीर में कमजोरी, थकान या हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है, तो अश्वगंधा वाला दूध लाभ पहुंचा सकता है. यह मेंस की शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी सहायक माना जाता है.
4. जायफल वाला दूध
जायफल मिला दूध बदलते मौसम में बार बार होने वाले संक्रमण से बचाव करता है. जिन लोगों को मौसम बदलते ही खांसी जुकाम की शिकायत हो जाती है, उनके लिए यह दूध दवा की तरह काम कर सकता है. यह शरीर को अंदर से बैलेंस बनाए रखता है.
5. दालचीनी वाला दूध
दालचीनी का दूध मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह रक्त शर्करा को कंट्रोल करने में सहायक होता है. साथ ही यह मन को शांत रखता है और नींद न आने की समस्या को कम करने में मदद करता है.
ध्यान रखने योग्य बातें
- गर्मियों में बहुत ठंडा या कच्चा दूध न पिएं
- दूध हमेशा रात में या चिकित्सक की सलाह के अनुसार लें
- एक बार में अधिक मात्रा में दूध न लें
- किसी भी औषधीय चीज को सीमित मात्रा में ही मिलाएं
सादा दूध अगर सही तरीके और सही सामग्री के साथ लिया जाए, तो गर्मियों में भी यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. हल्दी, केसर, अश्वगंधा, जायफल और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें दूध के औषधीय गुणों को बढ़ाने का काम करती हैं. जरूरी है कि दूध को मौसम के अनुसार, सीमित मात्रा में और सही समय पर लिया जाए. इससे न सिर्फ शरीर को पोषण मिलेगा, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव संभव हो सकेगा. तो आप इन सभी चीज़ों को घर बैठे Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील