दिन की शुरुआत अगर हेल्दी डाइट से हो तो बॉडी में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सुबह की डाइट में मेवों को शामिल करने की सलाह दी है. पोस्ट में बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे मेवे से मिलने वाले कई जरूरी पोषक तत्वों के बारे में भी बताया गया है. सुबह के समय भीगे हुए मेवों का मिश्रण लेना एक आसान और पौष्टिक ब्रेकफास्ट हो सकता है.
रात में मेवों को भिगोकर रखने और सुबह खाने का चलन भारतीय घरों में लंबे समय से देखा जाता है लेकिन अगर आप मेवों को भिगोना भूल जाते हैं तो इन्हें सामान्य रूप से भी संतुलित मात्रा में खा सकते हैं. लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि आप खराब क्वालिटी के मेवों का घर में ढेर लगा दें. अगर आप चाहते हैं कि आपका परिवार हेल्दी और एक्टिव रहे, तो Amazon आपको मौका दे रहा है बेहतरीन क्वालिटी के ड्राई फ्रूट खरीदने का.
ये भी पढ़ें: Healthy Breakfast Habits: दिनभर रहना है एक्टिव और एनर्जेटिक? सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें
ये हैं टॉप ब्रांड के ड्राई फ्रूट
बादाम
यह पोषण से भरपूर मेवों में शामिल है. इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. विटामिन-ई शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है, जबकि मैग्नीशियम शरीर की कई सामान्य जैविक प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है. सुबह के नाश्ते में सीमित मात्रा में बादाम शामिल करना डाइट को पौष्टिक बनाने का एक सरल तरीका हो सकता है.
अखरोट
इसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे सीधे खाया जा सकता है या फिर ओट्स, दलिया, दही अथवा फलों के साथ भी शामिल किया जा सकता है.
किशमिश
स्वाद में मीठी होने के साथ पोटैशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वो से भरपूर होती है किशमिश. हालांकि इसमें प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है. इसलिए इसे भी संतुलित मात्रा में खाना बेहतर है. खासकर डायबिटीज या ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को अपनी व्यक्तिगत डाइट के अनुसार मात्रा तय करनी चाहिए.
भीगे बादाम, अखरोट और किशमिश को मिलाकर लिया जाए तो सुबह के आहार में अलग-अलग पोषक तत्व शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि कोई एक खाद्य पदार्थ संपूर्ण पोषण का विकल्प नहीं है. स्वस्थ रहने के लिए मेवों के साथ फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और पर्याप्त पानी को भी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना चाहिए. देर न करें, आज ही इन्हें Amazon से ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील