विज्ञापन

बैलेंस डाइट और सही कैलोरी काउंट से कंट्रोल हो सकती है Diabetes, लेकिन मॉनिटरिंग भी है जरूरी

How to choose the right glucometer: बैलेंस डाइट और कैलोरी कंट्रोल से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे जटिलताओं का खतरा कम होता है. शुगर मॉनिटरिंग मशीनें समय पर ब्लड शुगर जांच में मदद करती हैं, जिससे डायबिटीज का बेहतर मैनेजमेंट संभव होता है. Flipkart पर उपलब्ध टॉप ब्रांड ग्लूकोमीटर त्वरित और सटीक रिजल्‍ट देते हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए उपयोगी हैं.

बैलेंस डाइट और सही कैलोरी काउंट से कंट्रोल हो सकती है Diabetes, लेकिन मॉनिटरिंग भी है जरूरी
Diabetes मॉनिटर करना अब हुआ आसान. फोटो: Freepik

How to choose the right glucometer: डायबिटीज आज देश में तेजी से फैल रही एक आम बीमारी बन गई है. हालांकि अच्छी बात यह है कि सही खानपान और अच्छी लाइफस्‍टाल अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. बैलेंस डाइट करना और रोजाना कितनी कैलोरी लेनी है, इसका ध्यान रखना डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, संतुलित भोजन और उचित मात्रा में कैलोरी का सेवन डायबिटीज मैनेजमेंट का सबसे इफेक्टिव और आसान तरीका है. सही कैलोरी काउंट के साथ लिया गया आहार ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है और दवा की जरूरत को भी कम कर सकता है.

डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से कई जटिलताएं हो सकती हैं, जैसे आंखों की समस्या, किडनी खराब होना, नसों में दिक्कत और दिल की बीमारी. लेकिन अगर रोजाना का भोजन संतुलित हो और सही समय पर लिया जाए, तो इन जोखिमों को काफी हद तक रोका जा सकता है.


क्‍या कहते हैं एक्‍स्‍पर्ट

विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन की मात्रा पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी कदम है. ज्यादा खाने से कैलोरी बढ़ती है और ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है. ऐसे में डायबिटीज से बचाव और प्रबंधन के लिए भोजन की मात्रा पर नियंत्रण रखें. थाली का आधा हिस्सा सब्जियों से और एक चौथाई हिस्सा दाल या प्रोटीन से और बाकी हिस्सा साबुत अनाज से भरें. ज्यादा चावल, आलू या मैदा वाले खाने से परहेज करें.

मीठा है जहर

मीठे खाद्य पदार्थों से दूर रहें, चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, जूस, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड से बचें. इनकी जगह प्राकृतिक मिठास वाले फल जैसे सेब, अमरूद, पपीता सीमित मात्रा में लें. वहीं, फल, सब्जियां और फाइबर युक्त आहार को प्राथमिकता दें. पालक, ब्रोकली, भिंडी, लौकी, करेला, दालें, साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स और दालें फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं.

रेगुलर समय पर भोजन करना सबसे महत्वपूर्ण है. इसके लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच नाश्ता, दोपहर 1 से 2 बजे के बीच लंच और शाम 7 से 8 बजे के बीच डिनर लें. बीच में हल्का स्नैक जैसे मुट्ठीभर मखाना या दही आदि ले सकते हैं. इसके साथ ही रोजाना 30 मिनट की सैर, हल्का व्यायाम और तनाव कम करना भी जरूरी है.

नेशनल हेल्थ मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर ब्लड शुगर 200 मिलीग्राम/डीएल से ज्यादा रहता है, तो यह खतरनाक हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

चूंकि हर बार डॉक्‍टर के पास जाना संभव नहीं हो पाता, ऐसे में शुगर मॉनिटरिंग मशीन हमारे लिए अहम हो जाती है. ये न केवल आपको समय-समय पर अपनी डायबिटिज पर नजर रखने में मदद करती है, बल्कि हर आपात स्थिति से बचाती भी है. पर सवाल उठाता है कि मार्केट में मौजूद अनगिनत ब्रांड के बीच हमारे लिए कौन-सी मशीन सही है, ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप भी इसे लेकर परेशान हैं, तो Flipkart पर आपको टॉप ब्रांड की शुगर मॉनिटरिंग मशीन मिल जाएगी.

प्रोडक्‍टरेटिगकीमत
Dr. Morepen4.1₹367
Control D4.1₹367
AccuSure4.1₹560
BeatO4.1₹792
ACCU-CHEK4.3₹1373

ये हैं टॉप शुगर मॉनिटरिंग मशीनें | Top sugar monitoring machines

1. Dr. Morepen

यह ग्लूकोमीटर हाई लेवल एफिशिएंसी के लिए पसंद किया जाता है. यह मार्केट में सबसे तेज़ मीटर में से एक है, जिससे डायबिटीज वाले लोगों को सही रिजल्ट पाने के लिए ब्लड ग्लूकोज टेस्टिंग में लगने वाला समय कम हो जाता है. 0.5ul ब्लड सैंपल का इस्तेमाल करके सिर्फ़ पाँच सेकंड में सही रिजल्ट देता है.

खासियतें:

  • कोई कोडिंग टेक्‍नॉलाजी की झंझट नहीं है
  • 10 साल की शेल्‍फ लाइट
  • कॉम्‍पैक्‍ट
  • 0.5ul ब्लड सैंपल पर काम करता है 


2. Control D

यह मशीन डायबिटीज मैनेजमेंट किट है, जो स्‍पेशल प्लास्टिक बॉक्स में आती है और मरीज़ की जेब में फिट हो जाती है. कंट्रोल D एडवांस्ड एम्पेरोमेट्रिक बायोसेंसर का इस्तेमाल करके 5 सेकंड में कम खून की मात्रा का इस्तेमाल करके सही ब्लड ग्लूकोज लेवल बताता है

खासियतें:

  • 25 स्ट्रिप के साथ आती है
  • LCD डिस्‍प्‍ले
  • 5 सेकेंड में रिजल्‍ट दिखाती है
  • फ्री मोबाइल एप्‍लीकेशन

3. AccuSure

7 सेकेंड में आपको अपना ब्‍लड शुगर मॉनिटर करने में मदद करने वाली ये मशीन खाने से पहले/बाद में प्रीसेट करने वाला फीचर देती है. जिससे आपको अपना ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करने में मदद मिलती है. AccuSure सिंपल ग्लूकोमीटर सेट लाइफ टाइम वारंटी सपोर्ट देता है। 

खासियतें:

  • Ketone वार्निंग फंक्‍शन
  • स्ट्रिप इंडिकेशन लाइट
  • भरोसेमंद और तेज़ रिजल्ट देता है्
  • लाइटवेट

4. BeatO

120 महीने की शेल्‍फ लाइफ के साथ आने वाली ये मशीन आपको बिना किसी बैटरी के काम करती है. ये पोर्टेबल मशीन आप कहीं भी कभी भी ले जा सकते हैं.

खासियतें:

  • 50 स्ट्रिप के साथ आती है
  • बजट फ्रेंडली
  • भरोसेमंद
  • 10 सेकेंड में रिजल्‍ट दिखाती है

5. ACCU-CHEK

ये मशीन आपकी पिछली  90 दिन की शुगर रिडिंग तक को स्‍टोर करके रखता है. जिससे आप पिछली रिडिंग को भी मॉनिटर कर पाते हैं. मेमोरी कैपेसिटी: मीटर अपने आप कम से कम 720 ब्लड ग्लूकोज रिजल्ट मेमोरी में स्टोर करता है, 

खासियतें:

  • LCD बैकलाइट
  • टारगेट रेंज इंडिकेटर 
  • स्‍टीक
  • 2 बटन नेविगेटर

FAQ

सवाल 1: डायबिटीज में संतुलित आहार क्यों जरूरी है?
जवाब: संतुलित आहार ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और दवा की जरूरत को कम करता है.

सवाल 2: डायबिटीज में कौन-कौन से खाद्य पदार्थ बचने चाहिए?
जवाब: चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, जूस, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए.

सवाल 3: डायबिटीज के लिए भोजन का सही समय क्या है?
जवाब: सुबह आठ से नौ बजे नाश्ता, दोपहर एक से दो बजे लंच, शाम सात से आठ बजे डिनर लेना चाहिए.
 

शुगर मॉनिटरिंग मशीन हमारी डायबिटिज को बेहतर तरीके से मापने में मदद करती है. समय रहते इसे मॉनिटरिंग करते रहने में हम किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपट पाते हैं. लेकिन इसके लिए आपके पास टॉप ब्रांड की मशीन होना अनिर्वा हो जाता है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो देर न करें, आज ही Flipkart से इन्‍हें ऑर्डर करें. 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: