हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) ऐसी समस्या है, जो बिना किसी क्लीयर लक्षण के कब बॉडी में आ जाती है पता ही नहीं चलता है. यही वजह है कि कई लोग लंबे समय तक इससे अनजान रहते हैं. लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी, स्ट्रोक, आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्याओं और डिमेंशिया जैसी गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ा सकता है. ऐसे में समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करना बेहद जरूरी है.
पर सबसे बड़ी समस्या ये आती है अकसर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि बीपी चैक कैसे करें. दूसरी बात लोगों के घरों में मौजूद फर्स्ट एड किट में बीपी चैक करने का मोनिटर होता ही नहीं है. ऐसे में जब भी हमें बीपी चैक करना होता है, डॉक्टर के क्लिनिक भागना पड़ता है. यही वो समय होता है, जब हमें सच में बीपी मोनिटर की अहमियत समझ में आने लगती है. अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में लंबे समय से सोच रहे हैं, तो Amazon आपको टॉप ब्रांड के बीपी मोनिटर खरीदने का मौका दे रहा है. लेकिन इसे खरीदने से पहले ये जानना जरूरी है, कि बीपी चैक कैसे करना चाहिए.
हर घर में जरूर होने चाहिए ये First Aid Box, जरूरत पर आते हैं काम, मुसीबत में करते हैं बचाव
कैसे करें बीपी चैक
- WHO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया है कि BP मापते समय सबसे पहले सही तरीके से बैठना जरूरी है.
- कुर्सी पर बैठें और अपनी पीठ को अच्छी तरह सहारा दें.
- दोनों पैर जमीन पर सीधे रखें और पैरों को क्रॉस करके न बैठें.
- जिस हाथ में बीपी कफ लगाया जा रहा है, उसे किसी टेबल या सपोर्ट पर आराम से रखें.
- हाथ की स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि कफ हार्ट लेवल पर रहे.
- बीपी चेक करने से पहले कम से कम 5 मिनट आराम करना चाहिए.
- जल्दबाजी में या चलते-फिरते तुरंत बीपी नापने से रीडिंग प्रभावित हो सकती है.
- इसी तरह जांच के दौरान बात करने से भी बचना चाहिए.
- अगर एक से ज्यादा रीडिंग ली जा रही है, तो माप के बीच भी शांत रहें और बातचीत न करें.
ब्लड प्रेशर की सही रीडिंग के लिए यह भी जरूरी है कि जांच से कम से कम 30 मिनट पहले एक्सरसाइज, चाय-कॉफी और धूम्रपान से बचें. इन चीजों का असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है और रीडिंग सामान्य से अलग आ सकती है.
सबसे बड़ी गलती
एक और आम गलती है गलत आकार का कफ इस्तेमाल करना. बीपी मशीन के कफ अलग-अलग साइज में आते हैं, इसलिए व्यक्ति के ऊपरी बांह के अनुसार सही कफ चुनना जरूरी है. कफ इतना बड़ा होना चाहिए कि उसकी लंबाई बांह की परिधि की कम से कम 80% और चौड़ाई कम से कम 40% हो.
कफ को नंगे हाथ या कपड़ों की बहुत पतली परत के ऊपर लगाया जा सकता है. कपड़े को मोड़कर उसके ऊपर कफ लगाने से बचें, क्योंकि इससे रीडिंग प्रभावित हो सकती है.
बीपी की रीडिंग लेते समय मशीन पर दिखाई देने वाली सटीक संख्या दर्ज करें और उसे अपनी सुविधा के लिए ऊपर-नीचे करके राउंड न करें. 18 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच महत्वपूर्ण है.
ये हैं टॉप बीपी मोनिटर
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील