विज्ञापन

बच्चों के टिफिन से लेकर संडे ब्रंच तक, झटपट टेस्टी डिश तैयार करेंगे ये बजट-फ्रेंडली Waffle Makers

Waffle Makers on Amazon: वॉफल मेकर अब घरों में काफी पसंद किए जा रहे हैं, ये ब्रेकफास्‍ट में क्रिस्पी और सॉफ्ट वॉफल बनाने में मदद करते हैं. Amazon Borosil Neo, Cloer Portable और Mr. TRU 3-इन-1 जैसे टॉप ब्रांड के वॉफल मेकर पर बंपर डिस्‍काउंट लेकर आया है.

बच्चों के टिफिन से लेकर संडे ब्रंच तक, झटपट टेस्टी डिश तैयार करेंगे ये बजट-फ्रेंडली Waffle Makers
अब घर पर बनाएं टेस्‍टी वॉफल. फोटो: AI

ब्रेकफास्‍ट में जब रोज चीले या डोसे के लिए घोल बनाने पड़े या ब्रेड-बटर खाना हो, तो बोरिंग लगने लगता है, ऐसे में कुछ नया करने का मन अपने आप होने लगता है. अब वो जमाना गया जब वॉफल (Waffle) सिर्फ कैफे में मिलते थे, जहां ऊपर से सिरप और क्रीम डाल कर इसे और टेस्‍टी बनाया जाता था. आजकल लोग घर पर ही ओट्स, केले, आलू या पनीर की स्टफिंग के साथ नए-नए वॉफल (Waffle) बनाने लगे हैं. इस वजह से यह छोटा-सा गैजेट अब हर किचन की पसंद बनता जा रहा है. 

एक अच्‍छा वॉफल (Waffle)  मेकर आपके किसी भी सादे बैटर को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट बना देता है, वो भी बिना किसी टेंशन के. मार्केट में कुछ मेकर सिर्फ वॉफल (Waffle) बनाते हैं, तो कुछ में प्लेट्स बदल कर सैंडविच और ग्रिल भी किया जा सकता है. वहीं गैस पर चलने वाले ऑप्शन भी अब मार्केट में नजर आने लगे हैं. चाहे आपको मीठा पसंद हो या चटपटा, अब Amazon पर मौजूद इन वॉफल मेकर की मदद ये आप बेहद कम दाम में अपने परिवार को यम्‍मी खाना सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: त्योहारों पर मिनटों में तैयार होंगे परफेक्ट मोदक और गुजिया, ₹500 के अंदर खरीदें ये बेस्ट सांचे

ये हैं टॉप वॉफल (Waffle) मेकर, झटपट ब्रेकफास्‍ट बनाने में करेंगे मदद

1. Borosil Neo Waffle Maker

यह मॉडल उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें सुबह-सुबह झटपट नाश्ता तैयार करना होता है. इसकी 1000 वाट की हीटिंग से एक साथ दो वॉफल (Waffle) बहुत जल्दी सिक जाते हैं, और टेम्परेचर अपने आप कंट्रोल होता रहता है, जिससे वॉफल (Waffle) जलते नहीं. इसका कवर आसानी से ऊपर तक खुलता है, जिससे घोल डालना और पके हुए वॉफल (Waffle) निकालना बहुत आसान हो जाता है.

फीचर्स: 

  • नॉन-स्टिक कोटिंग की वजह से वॉफल खुद ही अलग हो जाते हैं 
  • इसमें लाइट लगी है, जो हीटिंग प्रोसेस की जानकारी देती है
  • इसका हैंडल गरम नहीं होता 
  • इसपर 2 साल की वारंटी भी मिलेगी

2. Cloer Portable Round Waffle Maker

अगर आपकी किचन में ज्यादा जगह नहीं है, तो यह छोटा-सा वॉफल (Waffle) मेकर आपके बहुत काम आएगा. 350 वाट वाला यह राउंड मेकर नॉन-स्टिक प्लेट्स के साथ आता है, ताकि बैटर इसमें चिपके नहीं. बस स्विच ऑन कीजिए और कुछ ही मिनटों में बच्चों के लिए या शाम के लिए वॉफल (Waffle) तैयार कर लीजिए. 

फीचर्स: 

  • इसमें नीचे रबड़ लगी है, जिससे ये फिसलता नहीं है
  • इसका वजन 1 किलो से भी कम है
  • कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन के चलते कहीं भी ले जाना आसान है
  • काफी जल्‍दी गर्म हो जाता है

3. Mr. TRU 3-In-1 Grill, Sandwich And Waffle Maker

यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्‍ट है, जो हर काम के लिए अलग मशीन खरीदना नहीं चाहते. इस एक ही मशीन में आपको वाफल, सैंडविच और ग्रिल तीनों के लिए अलग-अलग प्लेट्स मिल जाती हैं. 800 वाट की पावर से यह दोनों तरफ से बराबर आंच देती है, और प्लेट्स बाहर निकल जाती हैं, जिससे इन्हें धोना बहुत आसान हो जाता है. 

फीचर्स: 

  • इसमें ऑटो कट-ऑफ दिया गया है
  • इसका लॉक सैंडविच का मसाला बाहर नहीं गिरने देता
  • इसपर नॉन-स्टिक कोटिंग की गई है
  • कूल टच के चलते इसका हैंडल गर्म नहीं होता

4. Primalite Unicorn Rainbow Waffle Maker

अगर घर में बच्चे हैं, तो यह वॉफल (Waffle) मेकर ब्रेकफास्‍ट को काफी मजेदार बना देगा. इसमें चौकोर या गोल की जगह छोटे-छोटे रेनबो, बादल और यूनिकॉर्न के शेप में वॉफल (Waffle) बनते हैं. 700 वाट वाला यह मेकर बैटर को हर तरफ से एक जैसा पकाता है और नॉन-स्टिक होने की वजह से छोटे वॉफल (Waffle) आसानी से निकल आते हैं. 

फीचर्स:

  • इसमें इंडिकेटर दिया गया है, जो प्लेट्स गरम होते ही जल जाता है. 
  • ये छोटे-छोटे शेप में वॉफल बनाता है 
  • जल्‍दी गर्म हो जाता है
  • गिफ्टिंग के लिए भी बेस्‍ट है

5. Bergner Essential Plus Waffle Maker

अगर आप ऐसा वॉफल मेकर तलाश रहे हैं, जो बिना वायर के आपको यम्‍मी वॉफल दे सके, तो ये मशीन आपको जरूर पसंद आने वाली है. इसे डायरेक्‍ट गैस पर रखकर वॉफल बनाए जा सकते हैं. 

फीचर्स: 

  • मिनटों में वफल तैयार कर देता है 
  • इसपर नॉन-स्टिक कोटिंग की गई है 
  • भरोसेमंद कास्ट एल्युमीनियम से तैयार किया गया है
  • लाइटवेट है

आजकल वॉफल (Waffle) मेकर सिर्फ सिरप वाले मीठे वॉफल (Waffle) ही नहीं बनाते. सही मेकर आपके लिए नमकीन ब्रेकफास्‍ट, झटपट स्नैक्स, सैंडविच और ग्रिल की हुई चीजें भी आसानी से बना सकता है. छोटे इलेक्ट्रिकल मेकर जगह बचाते हैं, जबकि अलग-अलग प्लेट्स वाले मेकर ज्यादा काम आते हैं. अपने लिए कोई भी मॉडल चुनने से पहले यह देख लें कि आपको कितने लोगों के लिए खाना बनाना है, किचन में जगह कितनी है और आप इसे कितना इस्तेमाल करने वाले हैं. तो आज ही इन्‍हें Amazon से जरूर मंगवाएं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: