विज्ञापन

Top deals on Denim Shirts: टी-शर्ट हो या ड्रेस, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच होंगी ये लाइटवेट डेनिम शर्ट्स

डेनिम को अपने वार्डरोब में शामिल करना अब हर किसी के लिए जरूरी हो गया है. लाइट, सॉफ्ट और अट्रैक्टिव लुक पाने वाले लोगों के लिए Myntra डेनिम की शर्ट लेकर आया है, जिन्‍हें आप गर्मी और सर्दी मौसम में ट्राई कर सकते हैं.

Top deals on Denim Shirts: टी-शर्ट हो या ड्रेस, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच होंगी ये लाइटवेट डेनिम शर्ट्स
डेनिम लाएगी आपके लुक में निखार. फोटो: Pexels

Deals on Denim Shirt: वार्डरोब में सबसे नीचे वाले हिस्‍से में पड़ी डेनिम शर्ट को अब बाहर निकालने का टाइम आ चुका है. अब ये ऐसी शर्ट बन गई है, जिसे कई तरह के आउटफिट के साथ पेयरअप करके अपने लुक को भीड़ से अलग किया जा सकता है. जैकेट के साथ पहनने पर जहां आप इसे सर्दियों में पहन सकते हैं, वहीं टी-शर्ट के साथ पहनने पर ये हमें कूल फील कराती है. सिंपल ड्रेस को पॉलिश और यूनिक लुक देने के लिए उस पर डेनिम कैरी करें, यकीन मानिए आपके लुक की लोग तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. प्‍लेन टी और ट्राउजर उस समय बेहद अट्रैक्टिव लग सकता है, जब इसे डेनिम के साथ पहना जाता है.

मजेदार बात यह है कि अब डेनिम हैवी और टाइट स्‍टफ से दूर हो चुकी है. अब ये काफी नरम और हल्‍की हो चुकी है. कॉटन मटेरियल, फोल्‍ड होने वाली स्‍लीव्‍स और अलग-अलग फिट में आने वाली डेनिम अब पसंद की जा रही हैं. कुछ पूरी तरह से लाइटवेट शैकेट का काम करती हैं, तो कुछ फिट स्‍टाइल आपको ग्‍लैमरस फील कराते हैं. अगर आप भी इन्‍हें अपना बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो Myntra आपको टॉप ब्रांड के डेनिम ऑफर कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Men's Wear पर मिल रही है 50% तक छूट, Levis, Jack & Jones, Pepe Jeans के आउटफिट खरीदने का ये है दमदार मौका

ये हैं टॉप 5 Denim लेयर

1. Roadster The Life Co. Washed Effect Wrap-Style Denim Shirt

यह ब्‍लू डेनिम शर्ट लेयरिंग के लिए बनी है. प्योर कॉटन से बनी इस शर्ट में वाश इफेक्ट, प्लेट्स डिटेलिंग, स्प्रेड कॉलर और रैप स्टाइल डिजाइन दिया गया है. इसकी रेगुलर फिटिंग की वजह से आप इसे किसी फिटेड टी-शर्ट या स्लीवलेस ड्रेस के ऊपर आराम से पहन सकते हैं. इसकी लॉन्‍ग स्‍लीव्‍स और स्‍ट्रेट कट इसे दमदार शेप देते हैं. इसे किसी एक कलर की ड्रेस के ऊपर बिना बटन बंद किए पहनें, या फिर हाफ बटन बंद करके ट्राउजर के साथ स्टाइल करें, ताकि पूरा ध्यान शर्ट के लुक पर ही रहे.

2. TOM MACKLER Classic Faded Casual Shirt

टरक्वॉयज ब्लू कलर की ये शर्ट को आप डेली लेयरिंग के तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसका फेडेड लुक इसे थोड़ा पुराना और विंटेज टच देता है, जबकि रेगुलर फिट की वजह से आप इसे सर्दियों में भी पहन सकते हैं. इसमें स्प्रेड कॉलर, दो फ्लैप जेबें, कर्व हेम और रोल-अप स्लीव्स दी गई हैं. गर्मी में इन स्‍लीव्‍स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.

Photo: Myntra

फोटो: Myntra

3. U.S. Polo Assn. Denim Co. Pure Cotton Casual Shirt

जो लोग बिना ज्यादा फेडेड लुक या हैवी डिजाइन वाली सिंपल डेनिम शर्ट पसंद करते हैं, उनके लिए यह ऑप्शन सबसे बेस्ट है. इस ब्‍लू शर्ट में सॉलिड फिनिश, स्प्रेड कॉलर, बटन पट्टी और एक पॉकेट दी गई है. इसकी रेगुलर फिटिंग राउंड नेक वाली टी-शर्ट्स के ऊपर बहुत अच्छी लगती है, क्योंकि यह शरीर से चिपकती नहीं है. इसका कर्व वाला निचला हिस्सा इसे बिना इन किए और बटन खोलकर पहनने पर भी बहुत नेचुरल लुक देता है. आपको बता दें कि इसे प्योर कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है.

4. Nautica Pure Cotton Denim Casual Shirt

ब्‍लू कलर की ये डेनिम शर्ट उन लोगों तैयार की गई है, जो हर मौके पर काम आ सकती है. इसमें प्लेन फिनिश, स्प्रेड कॉलर, बटन पट्टी, लंबी स्‍लीव्‍स दी गई है. रेगुलर फिट होने के कारण इसे बेसिक टी-शर्ट, टैन टॉप या फिटेड ड्रेस के ऊपर पहना जा सकता है. इसका डिजाइन सिंपल रखा गया है, इसलिए यह अंदर पहनी गई प्रिंटेड ड्रेस या ग्राफिक टी-शर्ट के लुक को दबाती नहीं है.

5. Mast & Harbour Grey Slim Fit Faded Denim Shirt

जब रोज-रोज ब्‍लू डेनिम पहनकर बोरियत होने लगे, तब ग्रे डेनिम बेहतरीन लग सकती है. इस शर्ट में फेडेड फिनिश, स्प्रेड कॉलर, लॉन्‍ग स्‍लीव्‍स और एक पॉकेट मिलती है. इसकी स्लिम फिटिंग हर किसी पर सूट करती है, इसलिए यह मोटी लेयर के बजाय फिटेड टी-शर्ट्स के ऊपर ज्यादा अच्छी लगती है. ग्रे रंग ब्‍लैक कलर की ड्रेस, सफेद टॉप और डार्क कलर के ट्राउजर्स के साथ बिना किसी परेशानी के मैच हो जाता है.

सर्दी की सुगबुगाहट हो या गर्मी में कूल अंदाज पाना हो, डेनिम शर्ट हर मौसम में काम आने वाले आर्टिकल कहे जा सकते हैं. रेगुलर फिट शर्ट्स ड्रेसेस और टी-शर्ट्स के ऊपर पहनने के लिए ज्यादा जगह देती हैं, जबकि स्लिम फिट शर्ट्स एक साफ शेप बनाती हैं. चाहे आपको फेडेड ब्लू, डार्क नेवी, ग्रे या टरक्वॉयज रंग पसंद हो, सबसे काम की शर्ट वही है जो बिना किसी झंझट के आपके कपड़ों के साथ सेट हो जाए. अब देर किस बात की है, आज ही Myntra पर विजिट करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: