ट्रैवलिंग के लिए अपना सूटकेस पैक करते समय कपड़ों को आप कितनी भी सफाई से तह करके रखें, फिर चाहे वो नया कुर्ते-पायजामा हों या शर्ट, आखिर में जूते उनके बगल में ही रखने पड़ते हैं. और फिर पूरे रास्ते दिमाग में बस यही चलता रहता है कि न जाने इन जूतों के तलों में बाहर की कितनी धूल-मिट्टी लगी होगी. कई बार हम जल्दी में पन्नी या पॉलिथीन में लपेटकर जूते रख तो लेते हैं, लेकिन लंबे सफर में जब बार-बार जूते निकालने और रखने पड़ते हैं, तो वह पन्नी फट जाती है और कपड़े गंदे हो जाते हैं. यही वो समय है जब शू बैग की याद आने लगती है.
अच्छा और दोबारा इस्तेमाल किया जाने वाला शू बैग कपड़ों और जूतों के बीच एक पक्की दीवार की तरह होता है. इसमें दो-तीन जोड़ी फुटवेयर एक साथ आसानी से आ जाते हैं, ट्रांसपेरेंट होने के चलते बाहर से ही दिख जाता है कि कौन सा शूज कहां रखा है, इतना ही नहीं ये वॉटरप्रूफ होते हैं, जिससे इन्हें वॉश करके आप सूटकेस में आसानी से रख सकते हैं. अगर आप भी इन्हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपको टॉप ब्रांड के शूज बैग ऑफर कर रहा है.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Storite 14-Inch Travel Shoe Bag | 4.2 | ₹298 |
| Storite Travel Footwear Organiser | 4.4 | ₹198 |
| Lify Shoe Storage Organizer Bags | 4.1 | ₹299 |
| Handcuffs Travel Shoe Bag | 4.3 | ₹487 |
| Peafowl 5-Pocket Shoe Organizer Bag | 4.2 | ₹349 |
ये हैं टॉप क्वालिटी के शूज बैग, सूटकेस में कपड़ों को रखेंगे सेफ
1. Storite 14-Inch Travel Shoe Bag
अगर आप सफर में एक से ज्यादा जूते ले जाना चाहते हैं, तो यह शू बैग बहुत काम आएगा. ये काफी बड़ा है. इसमें तीन लेयर दी गई हैं, जिससे इसमें 3 पेयर आसानी से रखे जा सकते हैं, और वे आपस में टकराकर खराब भी नहीं होते. वॉटरप्रूफ पॉलिएस्टर कपड़े से बने होने के चलते गंदे जूतों की धूल को कपड़ों तक नहीं पहुंचने देता, जबकि इसमें लगा जाली वाला हिस्सा हवा आर-पार होने देता है ताकि बदबू न बने.
खासियतें:
- इसमें डबल चैन लगी है, जिससे इसे खोलना-बंद करना आसान हो जाता है
- सामने की तरफ अलग से ग्रिप है, जिससे इसे हाथ में भी टांग सकते हैं
- ट्रांसपेरेंट खिड़की से आसानी से शूज दिख जाते हैं
- साइज: 36x19x23cm
2. Storite Travel Footwear Organiser
जिन लोगों को अपने सूटकेस में जूतों के लिए एक अलग ही जगह बनाना पसंद है, उन्हें अपने साथ यह तीन लेयर वाला ऑर्गनाइजर रखना चाहिए. इसमें जूते एक-दूसरे के ऊपर दबने के बजाय अलग-अलग खानों में रखे रहते हैं, जो तब बहुत काम आता है जब आप महंगे स्नेकर्स और सैंडल एक साथ पैक कर रहे हों.
खासियतें:
- वॉटरप्रूफ है
- इसमें दी गई जाली की वजह से जूतों में हवा लगती रहती है
- शेविंग किट, मेकअप भी इसमें रख सकते हैं
- लाइटवेट है
3. Lify Shoe Storage Organizer Bags
कई बार बड़े बैग के बजाय अलग-अलग छोटे पाउच ज्यादा काम आते हैं, खासकर तब जब पूरे परिवार के लिए पैकिंग एक ही सूटकेस करना हो. इस सेट में 190टी टाफेटा नायलॉन से बने 6 अलग-अलग बैग मिलते हैं, जिनमें 3 स्लेटी और 3 ग्रीन कलर के बैग हैं. हर पाउच का साइज 9 x 12.5 इंच है और इसमें मजबूत चैन लगी है.
खासियतें:
- वॉटरप्रूफ कपड़ा धूल-मिट्टी को अंदर ही रोककर रखता है
- इसमें रनिंग शूज, लोफर्स, सैंडल भी रख सकते हैं
- इसमें 12 नंबर तक के बड़े जूते रखे जा सकते हैं
- कई कलर कॉम्बिनेशन में मिल जाएंगे
4. Handcuffs Travel Shoe Bag
यह शू बैग उन लोगों के लिए बना है, जो सफर में अलग-अलग स्टाइल के जूते साथ लेकर चलते हैं. इसके तीन लेयर वाले स्ट्रक्चर में तीन जोड़ी जूते अलग-अलग खानों में आ जाते हैं, जिससे जूतों की बकल, हील या सख्त हिस्से एक-दूसरे पर घिसकर निशान नहीं बनाते.
खासियतें:
- वॉटरप्रूफ मटीरियल से बना
- इसमें पकड़ने के लिए हैंडल भी दिया गया है
- साइज: 29x21x14cm
- इसमें सामान रखने के लिए एक्स्ट्रा जेब भी दी गई है
5. Peafowl 5-Pocket Shoe Organizer Bag
जब एक या दो जोड़ी जूतों से लंबे सफर का काम न चले, तो यह 5 खानों वाला बैग सबसे ज्यादा काम आता है. इसमें हील्स, स्नेकर्स और सैंडल जैसी अलग-अलग चीजे रखने के लिए 5 बड़े खाने बने हैं, जो लंबी छुट्टियों या कई आयोजनों में जाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं.
खासियतें:
- पॉलिएस्टर मटीरियल से बनाया गया है
- ज्यादा जगह होने के बावजूद यह बैग काफी हल्का है
- मजबूत हैंडल की वजह से इसे अलग से भी ले जाया जा सकता है
- यूनिक डिजाइन
शू बैग भले ही देखने में बहुत फैंसी चीज न लगें, लेकिन ये पैकिंग की एक बहुत बड़ी समस्या को चुटकी में हल कर देते हैं. एक अच्छा शू बैग धूल-मिट्टी को फैलने से रोकता है, जूतों को सूटकेस में गिरने नहीं देता और सामान को ऑर्गेनाइज रखने में मदद करता है. अगर आप एक-एक जोड़ी अलग रखना चाहते हैं, तो सिंगल पाउच चुनें, और अगर कई जूते एक साथ ले जाने हैं तो मल्टी-पॉकेट वाले बैग सही रहेंगे. Amazon पर इन्हें अभी ऑर्डर कर सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील