विज्ञापन

गूंथा हुआ आटा अब फ्रिज में रखने पर भी नहीं होगा कड़क, ताजगी बनाए रखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 एयरटाइट कंटेनर्स

Deals on Kitchen Containers: गूंथे आटे को ताजा और साफ रखने के लिए अब मार्केट में कई तरह के एयरटाइट कंटेनर जरूरी हैं, जो आटे को सूखने और महक से बचाते हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Amazon पर Signoraware और Hygiene Empire जैसे ब्रांड्स के अलग-अलग साइज और मटीरियल के कंटेनर उपलब्ध हैं.

गूंथा हुआ आटा अब फ्रिज में रखने पर भी नहीं होगा कड़क, ताजगी बनाए रखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 एयरटाइट कंटेनर्स
किचन के लिए दमदार हैं ये कंटेनर. फोटो: Unsplash
Pexels

Deals on Kitchen Containers: जा रोटियां, पराठे या पूरियां बनाने के लिए आटा गूंथना हर घर में आम बात है, लेकिन गूंथे हुए आटे को संभालकर रखना कई बार थोड़ा परेशानी वाला काम हो जाता है. आटा गूंथने के बाद सबसे जरूरी होता है उसे ठीक से ढककर रखना. अगर आप आटे को खुला छोड़ देंगे, तो उसके ऊपर का हिस्सा सूखकर कड़क हो जाएगा. साथ ही उसमें आसपास रखी चीजों की महक और धूल भी जा सकती है. यही वजह है कि आटा रखने के लिए किचन में अलग डिब्बा होना बहुत जरूरी है. कंटेनर आटे को पूरी तरह ढककर रखता है, जिससे आपकी फ्रिज या शेल्फ भी क्‍लीन रहता है. किसी भी कटोरे पर ढीली प्लेट ढककर रखने से आटा सूखने लगता है, वहीं डिब्बे का ढक्कन एकदम कसकर बंद हो जाता है, जिससे आटा अंदर सुरक्षित रहता है. अगर आपके घर में कम आटा गूंथा जाता है तो छोटे डिब्बे सही रहते हैं, और अगर पूरे परिवार के लिए ज्यादा आटा बनता है तो बड़े डिब्बे काम आते हैं. 

अलग-अलग साइज, मटीरियल और ढक्कन के साथ आने वाले इन डिब्बों में से आप अपनी जरूरत और जगह के हिसाब से चुन सकते हैं. अगर आप भी गूंथे आटे को अगली बार के लिए एकदम ताजा रखना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए कंटेनर लेकर आया है. 

ये भी पढ़ें: बच्चों के टिफिन से लेकर संडे ब्रंच तक, झटपट टेस्टी डिश तैयार करेंगे ये बजट-फ्रेंडली Waffle Makers

 
प्रोडक्‍टमटेरियलसाइज/कपैसिटीरेटिंगकीमत
Signoraware 1.1 Litres Round Modular Multi-Purpose Plastic Containers with Lidफूड-ग्रेड, बीपीए-फ्री प्लास्टिक1.1 लीटर (1100 ml)4.3/5₹169
SignoraWare Store Well Stainless Steel Storage Containerस्‍टेनलेस स्‍टील1.1 लीटर4.3/5₹249
10kg Multi-Purpose Plastic Storage Container, with Lidप्‍लास्टिक10 kg4.0/5₹389
Signoraware Modular BPA-Free Plastic Square Containerफूड-ग्रेड, बीपीए-फ्री प्लास्टिक 2.6 से 12 लीटर4.4/5₹540
Hygiene Empire Lily Garden Printed Airtight Plastic Kitchen Storage Container Set for Riceफूड-ग्रेड प्लास्टिक3 का सेट, 5, 7.5 और 10 लीटर4.5/5₹620

अब किचन की शेल्‍फ रहेगी एकदम साफ, ये हैं टॉप क्‍वालिटी के आटा कंटेनर

1. Signoraware 1.1 Litres Round Modular Multi-Purpose Plastic Containers with Lid

यह गोल डिब्बा थोड़े आटे, मसालों के लिए बना है. इसका पुश-लॉक ढक्कन हवा और पानी को पूरी तरह बाहर रखता है, जिससे खाना लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है. इसकी बॉडी फूड-ग्रेड, बीपीए-फ्री प्लास्टिक से बनी है, जो आसानी से नहीं टूटती.

खासियतें

  • राउंड शेप में आता है
  • फूड-ग्रेड, बीपीए-फ्री प्लास्टिक से बना है
  • इसमें पुश-लॉक ढक्कन दिया गया है
  • लाइटवेट होने की वजह से किचन में किसी भी हिस्‍से में रखा जा सकता है

2. SignoraWare Store Well Stainless Steel Storage Container

स्टील का यह डिब्बा 1.1 लीटर तक का सामान अपने अंदर समेट सकता है, जो थोड़े आटे या बचे हुए खाने के लिए काफी है. इसका स्टील मजबूत होता है, इसमें जंग नहीं लगता और इसमें एक बार रखे खाने की महक दूसरी बार में नहीं आती. इसका एयरटाइट और लीक-प्रूफ डिजाइन ऐसा है कि आप इसे बैग में रखकर कहीं ले जाएं तो भी सामान बाहर नहीं गिरेगा.

खासियतें

  • मजबूत स्टेनलेस स्टील बॉडी से बना 
  • लीक प्रूफ होने की वजह से खाना गिरता नहीं है
  • बैग में आसानी से आ जाने वाला कॉम्‍पैक्‍ट साइज
  • खाने में महक नहीं आने देता

3. 10kg Multi-Purpose Plastic Storage Container, with Lid

यह बड़ा डिब्बा राशन का ज्यादा सामान रखने के लिए बना है, इसलिए इसकी क्षमता लीटर के बजाय किलोग्राम में बताई गई है.
दस किलो की क्षमता उन परिवारों के लिए बेस्ट है जो एक बार में आटे की बड़ी बोरी खरीदते हैं.

खासियतें

  • इसमें 10 kg तक सामान रख सकते हैं
  • फिट ढक्कन के साथ प्लास्टिक बॉडी में आता है
  • इसमें आटा, चावल और दाल भी रख सकते हैं
  • चौड़ा होने के चलते सामान निकालना आसान हो जाता है

4. Signoraware Modular BPA-Free Plastic Square Container

यह कंटेनर चौकोर शेप में आता है और आसपास रखे डिब्बों के बीच खाली जगह नहीं छोड़ता. फूड-ग्रेड, बीपीए-फ्री प्लास्टिक और पुश-लॉक ढक्कन मिलकर आटे को नमी से दूर रखते हैं और उसकी फ्रेशनेस बनाए रखते हैं.

खासियतें

  • फूड-ग्रेड और बीपीए-फ्री प्लास्टिक से बना है
  • इसमें कसकर बंद होने वाला पुश-लॉक ढक्कन दिया गया है
  • ट्रांसपैरेंट बॉडी है, जिससे सामान का पता चल जाता है
  • अलग-अलग शेप में आएगा

5. Hygiene Empire Lily Garden Printed Airtight Plastic Kitchen Storage Container Set for Rice

प्रिंटेड डिजाइन वाला यह सेट आपकी रसोई को स्‍टाइल देने वाला है, जिससे खुली शेल्फ भी देखने में साफ-सुथरी लगती है. इसके छोटे डिब्बों में दालें, स्नैक्स या थोड़ा आटा रखा जा सकता है. इसके ढक्कन पूरी तरह बंद होते हैं और इनका आकार ऐसा है कि ये एक के ऊपर एक आराम से रखे जा सकते हैं.

खासियतें

  • खूबसूरत फ्लावर प्रिंट के साथ आता है
  • अलग-अलग साइज वाले डिब्बों का सेट है
  • हवा बंद करने वाले ढक्कन 
  • फूड ग्रेड ड्यूरेबल प्लास्टिक मटीरियल से बना है

आटे को सही तरीके से संभालकर रखना एक छोटी सी आदत है, जिसके फायदे बड़े हैं: ताजा आटा, साफ किचन रैक और जब भी खाना बनाना हो, तुरंत तैयार आटा. सबसे पहले यह देखें कि आपके घर में हफ्ते भर में कितना आटा इस्तेमाल होता है, फिर उसी हिसाब से डिब्बे का साइज चुनें. अगर फ्रिज में रखना हो या कहीं बाहर ले जाना हो तो स्टील चुनें. सोचें नहीं, आज ही Amazon पर ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: