Deals on Laptop Tables: भले ही कितने ही मोबाइल, लैपटॉप आ जाएं, लेकिन समय देखने पर सबसे पहले नजर दीवार पर टंगी घड़ी पर ही पड़ती है. शायद यही कारण भी है मॉर्डन घरों के होने के बावजूद भी ये हर घर में नजर आ ही जाती है. लेकिन आपके घर के लिए कौन-सी घड़ी सही है, ये कैसे पता लगाया जाए? पतली सुईंया, सही से नजर न आने वाले नंबर और टिक-टिक की आवाज, अकसर हमें तब परेशान करने लगती है, जब ये घर की दीवार पर पहुंच जाती है. बड़े लीविंग रूम, किचन जहां हमें बार-बार सामान लेने के लिए इधर-उधर होना पड़ता है, या बेडरूम में जहां आसानी से चश्मा नहीं मिल पाता, घड़ी सबसे ज्यादा अहमियत रखती है. अगर आप भी इन समस्याओं से खुद को और अपने परिवार को बचाना चाहते हैं, तो ये सही समय है.
Amazon आपके लिए ऐसी घड़ियां लेकर आया है, जो न केवल सटीक समय बताती हैं, बल्कि घर के हर कोने से आसानी से नजर आ जाती हैं. इतना ही नहीं स्टाइलिश डिजाइन, शेप और कीमतों के लिए भी ये घड़ी बेहतरीन मानी जा रही हैं.
यह भी देखें: बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक, दीवार की रौनक बढ़ा देंगे ये वॉल हैंगिंग्स, गेस्ट भी देखकर हो जाएंगे दंग
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| CRAFTEL Vintage Double-Sided Station Wall Clock | 4.3 | ₹1,687 |
| TEKCOOL 12-Inch Silent Wall Clock | 5.0 | ₹595 |
| REGIIS OPERA Wooden Roman Dial Wall Clock | 4.1 | ₹1,749 |
| Titan Essence Classic Wall Clock | 4.4 | ₹995 |
| KADIO Analog Wall Clock | 3.9 | ₹216 |
ये हैं Amazon पर उपलब्ध टॉप 5 Wall Clocks
1. CRAFTEL Vintage Double-Sided Station Wall Clock
फेमस स्टेशन क्लॉक वाले लुक की बजाए इस बार ये शाइनी गोल्डन फिनिश की घड़ी ट्राई करें. इसमें, दोनों तरफ से टाइम देखा जा सकता है. इसके 8 इंच वाले एल्युमिनियम डायल में अंग्रेजी के नंबर एकदम साफ-साफ लिखे हैं, जिन पर मजबूत कांच लगा हुआ है. इसके दोनों तरफ अलग अलग क्वार्ट्ज मशीन लगी हैं. इसका डबल साइड वाला डिजाइन कोरिडोर, रूम या ऐसी जगहों के लिए परफेक्ट होता है, जहां दोनों तरफ से टाइम देखने की जरूरत होती है. कंपनी के मुताबिक, इसे 8 से 12 फीट की दूरी से आसानी से देखा जा सकता है.
2. TEKCOOL 12-Inch Silent Wall Clock
अगर आप एक ऐसी घड़ी चाहते हैं जिसे देखना बेहद आसान हो, तो 12 इंच की यह वॉल क्लॉक आपको जरूर पसंद आएगी. इसके डायल पर बड़े बड़े नंबर लिखे हैं, जिससे कमरे में दूर से ही टाइम आसानी से दिख जाता है. आगे लगा ट्रांसपेरेंट शीशा इसके नंबरों को धूल से बचाता है. इसकी सुइयां बिना आवाज किए लगातार चलती रहती हैं, जिससे बेडरूम, स्टडी रूम या ऑफिस में टिक टिक की आवाज से डिस्टर्बेंस नहीं होता. बैटरी से चलने की वजह से इसे दीवार पर टांगना आसान हो जाता है.
3. REGIIS OPERA Wooden Roman Dial Wall Clock
यह 15.5 इंच की वॉल क्लॉक मजबूत लकड़ी, जूट की कारीगरी और बड़े रोमन नंबरों के साथ आती है, जो देखने में बेहद अट्रैक्टिव नजर आती है. इसका साइज काफी बड़ा है, जिससे नंबर देखने में जरा भी परेशानी नहीं होती, और ब्राउन बैकग्राउंड पर गोल्डन सुइयां दूर से ही हर किसी को नजर आ जाती हैं. इस पर ऐसी कोटिंग की गई है जिससे धूप या तेज रोशनी पड़ने पर भी टाइम आसानी से नजर आ जाता है. इसके साथ तीन अलग अलग तरह की सुइयां मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद से बदल भी सकते हैं.
4. Titan Essence Classic Wall Clock
टाइटन ने इस 30cm की वॉल क्लॉक को स्पेशली बनाया है ताकि टाइम आसानी से देखा जा सके. इसमें व्हाइट बेस पर ग्रीन कलर के नंबर दिए गए हैं, जो आसानी से दिखाई दे जाते हैं. इसका सिंपल डिजाइन आपके कमरे के वॉलपेपर, फर्नीचर या किचन के वार्डरोब से आसानी से मैच हो जाता है. इसकी सुइयां बिना किसी टिक टिक की आवाज के चलती हैं, इसलिए यह बेडरूम और स्टडी रूम के लिए एकदम सही है. हल्की होने के कारण इसे दीवार पर लगाना बहुत आसान है.
5. KADIO Analog Wall Clock
कई बार पुरानी और सिंपल डिजाइन वाली घड़ी ही सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होती है. काडियो का यह मॉडल 24.5cm का है और इसका राउंड एनालॉग लुक बेडरूम, लिविंग रूम या ऑफिस के लिए एकदम सही कहा जा सकता है. इसका छोटा साइज छोटी दीवारों पर भी भारी नहीं लगता. प्लास्टिक की फ्रेम होने की वजह से यह काफी हल्की है. यह ब्राउन और रेड कलर में आती है, जिससे आप बिना किसी भारी भरकम डिजाइन के भी अपने कमरे को कलरफुल बना सकते हैं.
आसानी से पढ़ी जाने वाली दीवार घड़ी हमेशा सबसे बड़ी हो, यह जरूरी नहीं है. साफ नंबर, सही कलर का फर्क, अच्छी सुइयां और सही जगह पर टांगना भी उतना ही मायने रखता है. चाहे हमें डेली यूज के लिए शोर न करने वाली घड़ी पसंद हो, लकड़ी के डिजाइन वाली घड़ी चाहिए हो या फिर दोनों तरफ दिखने वाला कोई स्टाइलिश पीस, ऐसी घड़ी चुनना, जिसे हम अपनी जगह से बिना जोर दिए देख सकें, उसे बहुत ज्यादा काम का बना देता है. तो अब समय बिताए बिना, अपनी पसंद की घड़ी आज ही Amazon से ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील