विज्ञापन

सफर के दौरान नींद में बार-बार हिलती है गर्दन? Amazon से खरीदें ये 5 बेस्ट ट्रैवल नेक पिलो

Deal on Travel Neck Pillows:अगर आप ट्रैवल के दौरान गर्दन को सपोर्ट देने वाले नए मेमोरी फोम और कूलिंग टेक्नोलॉजी वाले तकिए तलाश रहे हैं, तो Amazon टॉप क्‍वालिटी के ट्रैवल पिलो लेकर आया है, ये सफर के दौरान गर्दन, ठोड़ी और सिर को सपोर्ट देकर लंबे सफर में आराम देते हैं.

सफर के दौरान नींद में बार-बार हिलती है गर्दन? Amazon से खरीदें ये 5 बेस्ट ट्रैवल नेक पिलो
अब सफर में बार-बार नहीं टूटेगी नीदं. फोटो: AI

Deal on Travel Neck Pillows: आपके साथ कई बार हुआ होगा, कि आपको बस, ट्रेन, फ्लाइट आदि में बड़ी तेज नींद आ रही होगी, लेकिन झपकी लगने के साथ ही आपकी गर्दन साथ बैठे व्‍यक्ति के कंधे पर गिर रही होगी, या बार-बार गर्दन नीचे या साइड में जा रही होगी, ये परेशानी न केवल आपकी नींद  में खलल डाल रही होगी, बल्कि सिर दर्द और चिड़चिड़ापन भी देती है. सीधे बैठकर झपकी ले लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती. जो लोग ऐसा कर लेते हैं, उनकी किस्मत वाकई अच्छी है. बाकी लोगों का सफर तो इसी कसमकश में बीतता है: थोड़ी देर के लिए आंख लगी, सिर आगे की तरफ झुका, अचानक झटका लगा और नींद टूट गई. कम जगह वाली सीट को कितना भी पीछे झुका लें, जब तक सिर और गर्दन को सही सहारा न मिले, आराम से सोना नामुमकिन सा लगता है.

शायद यही वजह है कि अब वो पुराने गोल-मटोल यू-शेप वाले तकिये बीते जमाने की बात हो चुके हैं. मार्केट में अब गर्दन की बनावट के हिसाब से ढलने वाले मेमोरी फोम, ठंडी हवा देने वाले फैब्रिक, ठोड़ी को संभालने वाले डिजाइन और कॉम्‍पैक्‍ट साइज वाले पिलो आने लगे हैं. यह सच है कि ये पिलो आपकी सीट को बेड में तो नहीं बदल सकते, लेकिन हां, लंबे सफर के दौरान सिर को बार-बार लुढ़कने से रोककर आपकी नींद जरूर बेहतर बना सकते हैं. अगर आप इन पिलो को लेने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए Amazon से टॉप क्‍वालिटी के तकिए लेकर आए हैं.

ये हैं सफर में सुकून की नींद देने वाले टॉप 5 ट्रैवल पिलो

1. Trajectory Travel Neck Pillow 3-In-1 Combo

यह पिलो सफर की सबसे बड़ी मुसीबत यानी सिर को आगे या अगल-बगल झुकने से रोकता है. इसका डिजाइन 360 डिग्री के साथ आता है, जिसका मतलब है कि ये गर्दन के साथ-साथ ठोड़ी को भी पूरा सपोर्ट देता है, और इसमें दो अलग-अलग हाइट सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है. 

फीचर्स:

  • एडवांस मेमोरी फोम 
  • इसमें वेलक्रो पट्टी लगी हुई है
  • इसके ऊपर लगा मखमली कपड़ा काफी सॉफ्ट फील होता है 
  • कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन के चलते कहीं भी ले जा सकते हैं

2. Mokobara Travel Neck Pillow

जिन लोगों को सफर में ज्यादा भारी या बड़ा सामान ढोना पसंद नहीं है, उनके लिए यह पिलो एकदम सही रहने वाला है. इसमें खास किस्म का मेमोरी फोम इस्तेमाल किया गया है जो बैठते ही गर्दन की शेप ले लेता है और सही सपोर्ट बनाए रखता है. 

फीचर्स: 

  • घुमावदार डिजाइन गर्दन पर कसकर फिट होता है 
  • इसमें तीन बटन भी दिए गए है 
  • इसके कवर को निकालकर वॉश भी किया जा सकता है 
  • लाइटवेट है

3. Billebon Cooling Gel Memory Foam Neck Pillow

गर्मियों में ट्रैवल के दौरान गर्दन के पास पसीना आने से नींद बार-बार टूटती रहती है. यह पिलो मेमोरी फोम के साथ कूलिंग जेल टेक्नोलॉजी लेकर आता है, ताकि ठंडक बनी रहे. इसका लचीला सांप जैसा डिजाइन सिर्फ पीछे से ही नहीं, बल्कि हर तरफ से गर्दन को सपोर्ट देता है. 

फीचर्स:

  • इसमें बटन लगे हैं, जिससे पिलो हिलता नहीं है 
  • यूनिक शेप के चलते हर किसी को पसंद आता है
  • इसका फैब्रिक काफी सॉफ्ट है
  • कूलिंग जेल टेक्नोलॉजी के चलते पसीना नहीं आता

4. Adofys Premium Memory Foam Travel Pillow

यह पिलो खास कटिंग वाले मेमोरी फोम के साथ बनाया गया है, जो आंख लगते ही सिर को एक तरफ लुढ़कने से रोकता है. इसमें दी गई डोरी से आप पिलो की फिटिंग और एंगल को अपनी सहूलियत के हिसाब से बदल सकते हैं, जो अलग-अलग गाड़ियों की सीटों के लिए बहुत काम आता है. 

फीचर्स: 

  • हवादार फैब्रिक लंबे सफर में भी स्किन को ड्राई नहीं होने देता 
  • इस पैक में आई मास्क और कान के प्लग भी दिए गए हैं 
  • इसमें एक साइड पॉकेट भी है
  • लाइटवेट और पोर्टेबल है

5. The Sleep Company Travel Neck Pillow

सीधे बैठकर सोने के लिए सिर्फ मेमोरी फोम ही अकेला जरिया नहीं है. यह ट्रैवल पिलो लेटेक्स कोर का इस्तेमाल करता है, जो हवा को गर्दन तक आराम से आने देता है और बहुत बढ़िया स्पंज देता है. 

फीचर्स:

  • कटिंग वाला डिजाइन ठोड़ी, गर्दन और सिर को परफेक्‍ट सपोर्ट देता है
  • चिपकाने वाले वेलक्रो की वजह से इसे बांधना और खोलना बेहद आसान है
  • इसका सॉफ्ट मखमली कवर स्किन को इरिटेट नहीं करता 
  • इसके साथ चैन वाला छोटा पाउच भी मिलेगा

सीधे बैठकर सोना कभी भी बिस्तर पर सोने जैसा मजेदार नहीं हो सकता, लेकिन गर्दन को सही सहारा मिल जाए, तो थकान काफी कम हो जाती है. सिर्फ तकिये के सॉफ्ट होने पर न जाएं. अच्‍छा ट्रैवल पिलो वही है जो ठोड़ी और सिर को सपोर्ट दे, गर्दन पर सही से टिके और घंटों बाद भी आरामदायक रहे. इन सभी जरूरतों को Amazon पर उपलब्‍ध ये तकिए आसानी से पूरा कर सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: