विज्ञापन

गेहूं, ज्‍वार, मक्‍का या बाजरे का आटा? जानें कौन है ज्‍यादा पौष्टिक,और खरीदें इन्‍हें कम दाम में

Healthy Indian diet: आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार अलग-अलग अनाज की रोटियों का शरीर पर अलग प्रभाव होता है और ये पोषण का अच्छा स्रोत हैं. गेहूं, बाजरा, ज्वार और मक्के की रोटियां शरीर को ऊर्जा, पाचन और ताकत प्रदान करती हैं. सर्दियों में बाजरे की रोटी आयरन और कैल्शियम से भरपूर होती है, जो खून और हड्डियों के लिए लाभकारी है.

गेहूं, ज्‍वार, मक्‍का या बाजरे का आटा? जानें कौन है ज्‍यादा पौष्टिक,और खरीदें इन्‍हें कम दाम में
हर आटे का है अपना अलग गुण. फोटो: Freepik

Healthy Indian diet: भारतीय खाने में रोटी सिर्फ भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि डेली लाइफ की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. चाहे गांव हो या शहर, अमीर हो या गरीब, हर घर की रसोई में दिन में कम से कम एक बार तो रोटी जरूर बनती है. ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी खाकर ही अपना पेट भरते हैं और यही उन्हें सबसे सामान्य भोजन लगता है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही यह मानते हैं कि अलग-अलग अनाज से बनी रोटियों का शरीर पर अलग असर होता है. 

आयुर्वेद के अनुसार, हर अनाज का अपना नेचर और गुण होता है. कुछ अनाज शरीर को गर्म रखते हैं, कुछ पाचन को मजबूत बनाते हैं और कुछ शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं. वहीं, वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अलग-अलग अनाज में मौजूद फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए अगर हम समय-समय पर अलग तरह की रोटियां खाते हैं तो शरीर को ज्यादा संतुलित पोषण मिल सकता है.

ये भी देखें: Navratri Fast में अब नहीं सताएगी बार-बार भूख, Sabudana Snacks करेंगे कमाल

गेहूं की रोटी

सबसे पहले गेहूं की रोटी की बात करते हैं. भारत में सबसे ज्यादा यही रोटी खाई जाती है. गेहूं में प्राकृतिक रूप से फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. विज्ञान के अनुसार, फाइबर पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. आयुर्वेद भी मानता है कि गेहूं शरीर को ऊर्जा देने वाला अनाज है. गेहूं की रोटी शरीर को ताकत देने में मददगार होती है. इसका नियमित सेवन शरीर को स्थिर ऊर्जा देता है और थकान कम महसूस होती है.

बाजरे की रोटी

अगर बाजरे की रोटी की बात करें तो इसे पोषण का खजाना कहा जाता है. बाजरे में आयरन, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार बाजरा शरीर को गर्म रखने वाला अनाज है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है. वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो बाजरे में मौजूद आयरन खून बनाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की समस्या में फायदा हो सकता है. वहीं कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है.

ये भी देखें: रहना है हेल्‍दी, तो सेहत के इन खजानों को आज ही मंगवाएं, साथ ही जानें असली और नकली की पहचान

ज्वार की रोटी 

ज्वार की रोटी भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है. ज्वार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. फाइबर पाचन को मजबूत बनाता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, ज्वार का सेवन वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती. आयुर्वेद में भी ज्वार को हल्का और पचने में आसान अनाज माना गया है. यही वजह है कि जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, उनके लिए ज्वार की रोटी अच्छा विकल्प मानी जाती है.

मक्‍के की रोटी

उत्तर भारत में मक्के की रोटी का खास महत्व है. खासकर सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग एक लोकप्रिय भोजन माना जाता है. मक्के में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा, इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार मक्का शरीर को मजबूती देने वाला अनाज है और इसे संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को अच्छा पोषण मिल सकता है.

अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Flipkart आपके लिए बजट फ्रेंडली ऑप्‍शन लेकर आ चुका है, देर किए बिना इन्‍हें आज ही खरीदें.
 


FAQ

सवाल 1: गेहूं की रोटी के क्या फायदे हैं?
जवाब:गेहूं की रोटी में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी होते हैं, जो एनर्जी देते हैं और डाइजेशन में मदद करते हैं.

सवाल 2: बाजरे की रोटी कब अधिक लाभकारी होती है?
जवाब: बाजरे की रोटी सर्दियों में अधिक लाभकारी होती है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखती है और आयरन व कैल्शियम से भरपूर होती है.

सवाल 3: मक्के की रोटी के मुख्य तौर पर कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: मक्के की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आंखों के लिए लाभकारी पोषक तत्व होते हैं.
 

इनपुट: IANS 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: