विज्ञापन

रहना है हेल्‍दी, तो सेहत के इन खजानों को आज ही मंगवाएं, साथ ही जानें असली और नकली की पहचान

How to identify pure spices at home: मसालों में मिलावट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. धनिया, लाल मिर्च, काली मिर्च, हल्दी और सेंधा नमक की शुद्धता जांचने के लिए घरेलू उपाय बताए गए हैं. धनिया पाउडर पानी में बैठ जाए तो शुद्ध है, लाल मिर्च पानी पर तैरती है तो असली है. सेंधा नमक पर नींबू डालने से रंग परिवर्तन मिलावट का संकेत है. हल्दी मिलावटी हो तो पानी में रंग छोड़ती है, काली मिर्च पानी में डूबे तो अशुद्ध है. मसालों की शुद्धता सेहत के लिए जरूरी है, मिलावटी मसाले नुकसानदायक.

रहना है हेल्‍दी, तो सेहत के इन खजानों को आज ही मंगवाएं, साथ ही जानें असली और नकली की पहचान
असली मसालों की पहचान है जरूरी. फोटो: Unsplash

How to identify pure spices at home: टेस्‍ट और सेहत का संबंध सिर्फ डाइट तक सीमित नहीं होता. बल्कि ये शुद्ध आहार से भी जुड़ा होता है. अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट ही नहीं, बल्कि ये उसमें इस्तेमाल होने वाली सही चीजों की पहचान पर भी निर्भर करता है, खासकर मसालों में. आज के समय में प्राचीन पद्धति से पीसे गए मसालों की बजाय मिलावट से भरे मसाले बाजारों में जगह बना चुके हैं. बाजार में मिलने वाले मसालों में अकसर खतरनाक मिलावट होती है, चाहे वो हल्दी में लेड क्रोमेट हो या मिर्च में ईंट का चूरा. ये सभी मसाले स्वास्थ्य के लिए जहर हैं और ऐसे में असली और नकली मसालों की पहचान रखना सभी के लिए जरूरी है.

पहले बात करते हैं धनिया पाउडर की. इसकी पहचान के लिए कांच के गिलास में पानी लें. पानी में धनिया पाउडर की दो चम्मच डालें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. अगर पाउडर गिलास की तली में बैठ जाता है, तो धनिया पाउडर शुद्ध है, और अगर यह ऊपर तैरता है या पानी के साथ घुलने की कोशिश करता है, तो यह अशुद्ध है.

सेंधा नमक को शुद्धि का प्रतीक माना जाता है और हर घर में सेंधा नमक का इस्तेमाल सदियों से होता आया है, लेकिन आज के समय में इसमें मिलावट की संभावना रहती है. इसके लिए आलू को बीच से काट लें और उस पर सेंधा नमक रख दें. सेंधा नमक पर कुछ बूंदे नींबू की डालें और छोड़ दें. अगर सेंधा नमक असली है तो सेंधा नमक के रंग में कोई बदलाव नहीं होगा, वहीं इसके विपरीत अगर मिलावट है तो आलू काला या नीला पड़ने लगेगा.

अब जानते हैं लाल मिर्च के बारे में. इसके लिए कांच के गिलास में पानी लें. पानी में लाल मिर्च की दो चम्मच डालें. अगर मिर्च पानी के ऊपर ही तैर रही है तो मिर्च शुद्ध है और वहीं अगर वो पानी में डूब रही है और पानी को लाल कर रही है तो समझ लीजिए की यह अशुद्ध है. वहीं काली मिर्च के पाउडर में भी मिलावट की जाने लगी है. इसकी जांच के लिए भी पानी का सहारा ले. एक गिलास पानी में काली मिर्च का पाउडर लें. अगर डूब जाए तो अशुद्ध है और पानी के ऊपर तैरने लगे तो पूर्णता शुद्ध है.

हल्दी पाउडर के बिना सब्जी का स्वाद और रंग दोनों ही प्रभावित होते हैं. ऐसे में कांच के गिलास में पानी लेकर हल्दी पाउडर डालें. शुद्ध हल्दी बिना अपना गाढ़ा रंग दिखाए धीरे-धीरे बैठने लगती है, वहीं मिलावटी हल्दी पानी में जाते ही अपना रंग छोड़ देती है और पानी में घुल जाती है. मसालों का काम सिर्फ स्वाद बढ़ाना ही नहीं, बल्कि सेहत का ध्यान भी रखना है. इसलिए स्वास्थ्य से समझौता न करें.

FAQ
सवाल 1: धनिया पाउडर की शुद्धता कैसे जांचें?

जवाब: कांच के गिलास में पानी लें, धनिया पाउडर डालें. अगर पाउडर तली में बैठ जाए तो शुद्ध है.

सवाल 2: सेंधा नमक में मिलावट का पता कैसे चले?
जवाब: आलू पर सेंधा नमक और नींबू की बूंदें डालें. रंग में बदलाव न हो तो नमक शुद्ध है.

सवाल 3: लाल मिर्च की शुद्धता कैसे पहचाने?
जवाब: पानी में लाल मिर्च डालें. अगर मिर्च ऊपर तैरती है तो शुद्ध है.
 

इनपुट: आईएएनएस

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: