विज्ञापन

कोई है दिमाग का दोस्‍त, तो कोई है सेहत का खजाना, इन Dry Fruits को आज ही मंगवाएं

Benefits of eating dry fruits daily: भारत में ड्राई फ्रूट्स को विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत माना जाता है, जो दिल, दिमाग, हड्डियों और डाइजेशन के लिए लाभकारी होते हैं. बादाम दिमाग के लिए लाभकारी, अखरोट ओमेगा-तीन फैटी एसिड से भरपूर, काजू हड्डियों के लिए फायदेमंद, पिस्ता हृदय स्वास्थ्य में सहायक होते हैं. किशमिश आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो रक्त निर्माण और पाचन सुधार में मदद करता है, ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. अगर आप इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart आपको बेहतर ऑप्‍शन दे रहा है.

कोई है दिमाग का दोस्‍त, तो कोई है सेहत का खजाना, इन Dry Fruits को आज ही मंगवाएं
छोटे से ड्राई फ्रूट में छिपी बड़ी सेहत: बादाम से पिस्ता तक हर मेवा देता है अलग ताकत

Benefits of eating dry fruits daily: भारत में लंबे समय से ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता रहा है. ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल्स, हेल्‍दी फैट, रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों को मजबूत बनाते हैं. कुछ मेवे दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं, कुछ दिमाग को तेज बनाते हैं, जबकि कुछ हड्डियों और डाइजेशन सिस्‍टम को जबूत करते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ भी सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं.  

आमतौर पर कहा जाता है कि सर्दियों कि सर्दियों में ड्राई फ्रू्ट ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं, लेकिन सच्‍चाई इससे अलग है. दरअसल इसे आप हर मौसम में अपनी डाइट का हिस्‍सा बना सकते हैंं. यही कारण है कि सर्दी और गर्मी हर मौसम में इसे काफी पसंद किया जाता रहा है. खीर, मीठे चावल, हलवा समेत कई अन्‍य डिशेज में भी इनका इस्‍तेमाल होता रहा है, अगर आप भी इन्‍हें समय रहते खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart इनपर बंपर डिस्‍काउंट दे रहा है, देर किए बिना इन्‍हें आज ही ऑर्डर करें.

ये भी देखें: Navratri Fast में अब नहीं सताएगी बार-बार भूख, Sabudana Snacks करेंगे कमाल

ये भी देखें: गेहूं, ज्‍वार, मक्‍का या बाजरे का आटा? जानें कौन है ज्‍यादा पौष्टिक,और खरीदें इन्‍हें कम दाम में

ये हैं टॉप ब्रांड के ड्राई फ्रूट 

बादाम

अगर बादाम की बात करें तो इसे दिमाग का दोस्त कहा जाता है. आयुर्वेद में बादाम को बुद्धि और याददाश्त बढ़ाने वाला माना गया है. विज्ञान के अनुसार, बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और स्वस्थ वसा पाए जाते हैं. विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सहायक माना जाता है. वहीं, मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. नियमित रूप से भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और शरीर को अच्छी ऊर्जा मिलती है.

अखरोट

अखरोट को भी सेहत के लिए बेहद खास माना जाता है. इसकी बनावट ही कुछ हद तक दिमाग जैसी होती है और इसे मस्तिष्क के लिए फायदेमंद भी माना जाता है. विज्ञान के अनुसार, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छा होता है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. आयुर्वेद में अखरोट शरीर को ताकत देने वाला और मानसिक तनाव को कम करने वाला माना गया है. इसका नियमित सेवन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है.

काजू 

काजू स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उतना ही पोषण से भी भरपूर होता है. इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. विज्ञान के अनुसार, ये तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. जिंक त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में काजू को शरीर को बल देने वाला और कमजोरी दूर करने वाला माना गया है. हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है.

पिस्ता 

पिस्ता भी पोषण से भरपूर मेवा है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी6 और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, पिस्ता दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और यह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है.

किशमिश 

किशमिश भी एक ऐसा सूखा फल है जो मीठा होने के साथ बहुत पोषक होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. विज्ञान के अनुसार, आयरन खून बनाने में मदद करता है, इसलिए जिन लोगों को खून की कमी होती है, उनके लिए किशमिश फायदेमंद हो सकती है. आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ताकत देने में मदद करती है. इसे भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व अच्छे तरीके से शरीर को मिल सकते हैं.

FAQ

सवाल 1: ड्राई फ्रूट्स खाने के क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं?
जवाब: ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल, दिमाग और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.

सवाल 2: बादाम खाने से क्या फायदे हैं?
जवाब: बादाम दिमाग की क्षमता बढ़ाता है, विटामिन ई त्वचा के लिए अच्छा है और कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है.

सवाल 3: अखरोट का सेवन क्यों फायदेमंद है?
जवाब: अखरोट में ओमेगा-तीन फैटी एसिड होता है जो दिल और दिमाग के लिए लाभकारी है और तनाव कम करता है.

सवाल 4: काजू में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: काजू में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और प्रोटीन होते हैं जो हड्डियां, त्वचा और बालों के लिए अच्छे हैं.

सवाल 5: किशमिश खाने के क्या फायदे हैं?
जवाब: किशमिश आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर है जो खून बनाता है और पाचन सुधारता है.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: