Home remedies for tanning: गर्मियों की शुरुआत के साथ टैनिंग की परेशानी का डर सबको सताने लगता है. तेज चिलचिलाती धूप में चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है. गर्मियों में गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं. ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा. पहले यह जानते हैं कि टैनिंग क्यों होती है.
टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है. धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है. अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है. टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता. त्वचा को वास्तव में बैलेंस और नरिशमेंट की आवश्यकता होती है. ऐसे में आयुर्वेद में त्वचा को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है प्राकृतिक उबटन.
ये भी देखें: रूखे, फ्रिज़ी और उलझे बालों से छुटकारा चाहिए? जानिए Hair Serum या Hair Oil आखिर कौन है ज्यादा असरदार?
प्राकृतिक उबटन को बनाना भी आसान है. इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर, थोड़ी मात्रा में केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अगर पेस्ट गाढ़ा लगता है तो गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं. इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं.
इस नेचुरल उबटन में डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ करने की क्षमता होती है. यह रंग में समानता लाने में भी मदद करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है. मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करता है और केसर त्वचा के रंग को उजला करने में भी मदद करता है. वहीं मिश्रण में मौजूद एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है और त्वचा की जलन को कम करके गहराई से ठंडक देता है. संतरे के छिलके के पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मददगार है. यह स्किन को निखारने में भी सहायक है.
ये भी देखें: अब न स्किन होगी डल, न होठों में आएगी दरारें, आज ही मंगवाएं Avon के ये Beauty Product
अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी स्किन शाइन करती रहे, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है, हम आपके लिए Myntra से स्पेशल स्किन टैनिंग फेस मास्क लेकर आए हैं. देर न करें, तेज गर्मी से पहले ही इन्हें ऑर्डर करना न भूलें.
FAQ
सवाल 1: टैनिंग क्या है?
जवाब: टैनिंग त्वचा का रंग गहरा होना है, जो धूप की किरणों से मेलेनिन हार्मोन बनने के कारण होता है.
सवाल 2: गर्मियों में टैनिंग से कैसे बचें?
जवाब: धूप से बचाव करें और आयुर्वेदिक नेचुरल उबटन का उपयोग करें जो त्वचा को पोषण देता है.
सवाल 3: नेचुरल उबटन में क्या सामग्री होती हैं?
जवाब: संतरे के छिलके का पाउडर, केसर, मुलेठी पाउडर, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब जल या कच्चा दूध.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील