विज्ञापन

भुना, भीगा या पका चना: कौन है ज्‍यादा बेहतर, खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें

Which chana is best for health: चने में मौजूद प्रोटीन शरीर को मजबूती और ऊर्जा देने का काम करता है, इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं. भुना हुआ चना वेट कंट्रोल करने में मदद होता है और इसे सुबह या दोपहर में खाना सबसे बेस्‍ट रहता है. वहीं, भीगा और पकाया हुआ चना एनर्जी बढ़ाने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में सहायक होते है.

भुना, भीगा या पका चना: कौन है ज्‍यादा बेहतर, खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें
Brown Chana है प्रोटीन का जबरदस्‍त सोर्स. फोटो: Freepik

Which chana is best for health: शरीर को बेहतर तरीके से चलाने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरत प्रोटीन की होती है, क्योंकि यह सेल्‍स को मजबूती और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. ऐसे में महंगे सप्लीमेंट की जगह किचन में मौजूद चना प्रोटीन का एक बड़ा सोर्स हो सकता है. चना एक पौष्टिक और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर आहार माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और ताकत देते हैं.

क्‍या हहता है आयुर्वेद

भुना चना, भीगा और पकाया हुआ चना या चने का सत्तू अलग-अलग तरीकों से शरीर को लाभ पहुंचाता है. लेकिन चना सही मात्रा और सही तरीके से ही खाना चाहिए, ताकि डाइजेशन ठीक रहे और शरीर को पूरा फायदा मिले. 

ये भी देखें: याददाश्त मजबूत बनाने के लिए अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करें ये शानदार और असरदार नैचुरल इंग्रेडिएंट्स 

भुना चने 

भुने हुए चने में कैलोरी कम और फाइबर सबसे ज्‍यादा होता है और यही कारण है कि भुना हुआ चना वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और हृदय रोगों में कम आती है. ध्यान रखने वाली बात है कि इसका सेवन सुबह और दोपहर में करना सबसे बेहतर होता है.

ये भी देखें: अब मिनटों में साफ होंगे बर्तन, Flipkart पर मिल रहे हैं Dishwash Liquids पर धमाकेदार ऑफर्स 

भीगा और पकाया हुआ चना

यह मुख्य रूप से काला चना होता है, जिसे रात में भिगोकर सुबह उबाल लिया जाता है. इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह वजन बनाने में भी मददगार है. अगर आप जिम में पसीना बहाते हैं, तब शरीर को ऊर्जा देने के लिए पकाया हुआ चना सबसे अच्छा होता है. इसके साथ ही अगर चने को अलग देसी घी के साथ छौंक लगाकर पकाया जाए तो यह वात दोष को कम करने और चने के रूखेपन को भी कम करने में मदद करता है. इसका सेवन नाश्ते और शाम के समय में हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं.

ये भी देखें: Protein या Fiber: वजन घटाने में कौन है ज्यादा असरदार? जानें किन चीज़ों को डाइट में शामिल करना होगा फायदेमंद 

चने से बना सत्तू

चने से बने सत्तू का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है, क्योंकि यह प्रोटीन से लेकर पेट को ठंडक देने का भी बेहतरीन तरीका है. इसके सेवन से थकान और नेत्र से जुड़े रोगों में कमी होती है. गर्मियों में तीनों प्रकार से चने का सेवन किया जा सकता है, लेकिन वात दोष की अधिकता से पीड़ित लोग चने के सेवन में सावधानी बरतें.

अगर आप भी इन हेल्‍दी आइटम को खरीदना चाहते हैं, जो Flipkart पर आपके लिए बेहतर ऑप्‍शन हाजिर हैं, देर किए बिना इन्‍हें आज ही ऑर्डर करें.

FAQ

सवाल 1: चना प्रोटीन से शरीर को क्या लाभ होता है?
जवाब: चना प्रोटीन शरीर को मजबूती और ऊर्जा देता है, साथ ही फाइबर और पोषक तत्व प्रदान करता है।

सवाल 2: भुना हुआ चना कब खाना चाहिए?
जवाब: भुना हुआ चना सुबह और दोपहर में खाना बेहतर होता है, यह वेट कंट्रोल करने में मदद करता है.

सवाल 3: चने के सेवन में किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
जवाब: अगर आप वात दोष से परेशान रहते हैं, तो आपको चने का सेवल सीमित मात्रा में करना चाहिए.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: