विज्ञापन

सिर्फ दूध-दही ही नहीं, हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये कैल्शियम रिच फूड्स

हड्डियों, दांतों, मांसपेशियों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी माना जाता है. ऐसे में कैल्शियम युक्‍त सोयाबीन, बादाम और हरी सब्जियां हमारे लिए बहुत महत्‍वपूर्ण हो जाती हैं. अगर आप भी अपने परिवार को कैल्शियम रिच फूड सर्व करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के ऑफर लेकर आया है.

सिर्फ दूध-दही ही नहीं, हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये कैल्शियम रिच फूड्स
कैल्शियम है सेहत के लिए फायदेमंद. फोटो: Ai

Calcium-Rich Foods: बॉडी को हेल्‍दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है और कैल्शियम उनमें से एक बेहद जरूरी खनिज है. आमतौर पर कैल्शियम का नाम सुनते ही सबसे पहले हड्डियों और दांतों का ख्याल आता है, लेकिन इसकी भूमिका सिर्फ इतनी ही नहीं है. इसलिए रोज की डाइट में पर्याप्त कैल्शियम लेना जरूरी है. कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. शरीर में मौजूद कैल्शियम का बड़ा हिस्सा हड्डियों और दांतों में संग्रहित रहता है. इसके अलावा यह मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने में मदद करता है. दिल की सामान्य धड़कन और रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया में भी कैल्शियम की भूमिका होती है.

कैल्शियम की जरूरत सिर्फ बच्चों को बढ़ती हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के व्यक्ति को होती है. उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त कैल्शियम और बैलेंस डाइट जरूरी है.कैल्शियम पाने के लिए हमेशा सप्लीमेंट की जरूरत हो, ऐसा नहीं है. संतुलित डाइट के जरिए भी इसे हासिल किया जा सकता है. दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही और पनीर कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं.

खाने का स्वाद और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएगी इमली, आज ही Amazon से करें ऑर्डर

अगर आप भी अपनी डाइट में कैल्शियम युक्‍त खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहते हैं, तो सोयाबीन, बादाम, दालें, अंजीर, मूली, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है. ये कैल्शियम का पावरफुल सोर्स माने जाते हैं. इन्‍हें खरीदने के लिए अब आपको मार्केट के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं है. Amazon आपको टॉप ब्रांड के ये आइटम बेहद किफायती दामों में उपलब्‍ध करा रहा है. लेकिन इन्‍हें खरीदने से पहले आइए अपनी डाइट के बारे में थोड़ा और जानते हैं.

सिर्फ कैल्शियम खाना ही काफी नहीं है. शरीर कैल्शियम को अच्छी तरह अवशोषित कर सके, इसके लिए विटामिन-डी भी महत्वपूर्ण है. इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन के साथ विटामिन-डी के पर्याप्त स्रोतों और स्वस्थ जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए.

मैदे वाली सैंडविच ब्रेड को कहें बाय-बाय, ब्रेकफास्‍ट के लिए बेस्ट हैं ये 5 Whole Wheat Bread

किसे चाहिए कितना कैल्शियम

आमतौर पर वयस्कों के लिए कैल्शियम की दैनिक आवश्यकता लगभग 1.0 से 1.5 ग्राम प्रतिदिन बताई जाती है. हालांकि वास्तविक जरूरत उम्र, लिंग और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. इसलिए अपनी व्यक्तिगत जरूरत के लिए डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर है.

ये हैं टॉप ब्रांड के कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: