किचन में खट्टापन घोलने वाली इमली सिर्फ टेस्ट नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत का खजाना भी है. टैमारिंडस इंडिका वैज्ञानिक नाम वाली इमली में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं. आयुर्वेद में इसे पाचन, कब्ज और पित्त दोष के लिए रामबाण माना गया है.
इमली उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में शुष्क से लेकर आर्द्र जलवायु तक अच्छी तरह विकसित होती है. यह विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में उग सकती है, किंतु अच्छी जल निकासी वाली दोमट एवं बलुई-दोमट मिट्टी में सर्वोत्तम वृद्धि करती है. यह सूखा एवं उच्च तापमान सहन करने की क्षमता रखती है. अग अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी फैमिली इस गुणों से महरूम न रह जाए, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की इमली लेकर आया है. किफायती दाम में मिलने वाली इन इमली का इस्तेमाल करके आप अपने खाने के टेस्ट को बेहतर से बेहतरीन बना सकते हैं. लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको इसे बारे में विस्तार से बताते हैं.
मैदे वाली सैंडविच ब्रेड को कहें बाय-बाय, ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट हैं ये 5 Whole Wheat Bread
इमली भारत में प्राचीन काल से खाने में इस्तेमाल की जाती रही है. इमली का फूल अप्रैल – जून के बीच आता है, जबकि फल दिसंबर–अप्रैल के बीच में आता है. इमली के घने वृक्ष पक्षियों, गिलहरियों एवं अन्य छोटे वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं, जबकि इसके फल अनेक जीवों के भोजन का स्रोत होते हैं. इसकी विस्तृत जड़ प्रणाली मिट्टी के कटाव को कम करने तथा कार्बन अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह वृक्ष शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट छायादार वृक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण है.
चीनी को कहें अलविदा! सेहत से समझौता किए बिना मीठे की इच्छा शांत करेगा गुड़
इमली के बारे में खास बातें
- इमली के गूदे का इस्तेमाल भोजन, पेय पदार्थ, चटनी, अचार तथा विभिन्न व्यंजनों में खट्टे स्वाद के लिए किया जाता है.
- इसके फल विटामिन एवं खनिजों से भरपूर होते हैं.
- इमली की पत्तियों, छाल एवं फल का उपयोग आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा में पाचन, ज्वर तथा अन्य रोगों के उपचार में किया जाता है.
- इमली की कठोर एवं टिकाऊ लकड़ी का उपयोग कृषि उपकरण, फर्नीचर, हस्तशिल्प एवं ईंधन के रूप में किया जाता है.
ये हैं टॉप ब्रांड की इमली
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील